Saturday, October 10सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदाः सबकुछ लुटाकर अब कार्रवाई का ढोल पीट रहा आबकारी विभाग

बांदाः सबकुछ लुटाकर अब कार्रवाई का ढोल पीट रहा आबकारी विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कभी मिलावटी तो कभी निर्धारित कीमतों से ज्यादा पर शराब बिक्री पर आंखें मूंद लेने वाला बांदा का आबकारी विभाग फिर चर्चा में है। दरअसल, लाॅकडाउन में बांदा के  आबकारी विभाग ने वो काम कर दिखाया, जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे दांतों तले ऊंगली दबा जाएं। जी हां, हाल ही में सरकार ने शराब के उत्पादन को मंजूरी देते हुए संकेत दे दिया है कि जल्द ही शराब की बिक्री भी शुरू की जाएगी। ऐसे में 21 दिन के लाॅकडाउन-1 और अब लाॅकडाउन-2 के लगभग 10 दिन गुजर जाने के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई का ढोल पीटना शुरू किया है। कार्रवाई के नाम पर शराब की दुकानों को सील करने का काम कर रहा है। लाॅकडाउनः दोगुने दामों पर बिक्री आज गुरुवार से विभाग ने कार्रवाई शुरू की है, जबकि इन दुकानों से पूरे लाकडाउन की अवधि में अवैध रुप से बिक्री होती रही है। इसके बावजूद विभाग ने आंखें मूंदकर रखी। अब जब दोबारा दुकाने खुलने ...
मेरठ में कोरोना से भाजपा नेता के पिता की मौत, कई अन्य नेताओं की जांच

मेरठ में कोरोना से भाजपा नेता के पिता की मौत, कई अन्य नेताओं की जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना का प्रदेश में प्रकोप बढ़ता सा नजर आ रहा है। यूपी के मेरठ में एक भाजपा नेता के पिता की कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मेरठ में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। दरअसल, गुरुवार रात को मेरठ में भाजपा नेता के पिता की कोरोना से मौत हो गई। भाजपा नेता महानगर कार्यकारिणी के सदस्य हैं। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। महानगर अध्यक्ष ने रसोइयां बंद कराईं बताया जाता है कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी होनेके बाद भाजपा नेता समेत उनके परिवार के बाकी लोगोंका सैंपुल लेकर जांच को भेजा था। इसमें दोनों भाइयों को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। बताते हैं कि उक्त भाजपा नेता मेरठ के भाजपा नेता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के बेहद करीबी हैं। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में ढाई साल के बच्चे ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर घर लौटा  ऐसे...
बांदा के लिए अच्छी खबर, 81 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, माचा का लड़का भी शामिल

बांदा के लिए अच्छी खबर, 81 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, माचा का लड़का भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट के बीच जिले के लिए गुरुवार को राहत भरी खबर आई है। 81 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 81 लोगों में हाल ही में तिंदवारी थाना क्षेत्र के माचा गांव में कोरोना संक्रमित मिले युवक की जांच रिपोर्ट भी शामिल है। वहीं कुछ दिन पहले रैपिड टेस्ट में नरैनी में मिले तीन संदिग्धों में दो की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। हालांकि, एक की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। इन सब बातों की पुष्टि मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने की है। शिव गांव के व्यक्ति की छठवीं बार होगी जांच उन्होंने बताया कि अभी बिसंडा के शिव गांव के रहने वाले व्यक्ति का सैंपुल जांच के लिए छठवीं बार भेजा जाएगा। बताते चलें कि कुछ दिन पहले मुंबई से लौटे एक लड़के में कोरोना लक्षण मिले थे। बाद में उसकी सैंपुल को कोरोना जांच को भेजा गया। उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थ...
कानपुर में 8 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 91 हुई संक्रमितों की संख्या

कानपुर में 8 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 91 हुई संक्रमितों की संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में कानपुर में आठ और कोरोना पाॅजिटिव मामलों की पुष्टि हो गई है। अब कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 91 पहुंच गई है। केजीएमयू लखनऊ की लैब से आई रिपोर्ट में इन 8 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि आज आई रिपोर्ट में कुली बाजार के रहने वाले कारोबारी के दिवंगत पिता का भी सैंपुल था। जांच रिपोर्ट में पता चला है कि बुजुर्ग को भी कोरोना था। इसके बाद कानपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है। कर्नलगंज के छह, कुली बाजार के दो मामले आज की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमितों में शहर के कर्नलगंज के छह तथा कुली बाजार के दो मामले हैं। कानपुर के सीएमओ डा. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया है कि केजीएमयू लखनऊ की लैब को 132 नमूने जांच के लिए गए थे। इनमें से 8 की रिपोर्ट पाॅजिटीव आए हैं। इसके साथ ही शहर के 20 मोहल्लों...
यूपीः मासूम ने रोती आंखों से देखा मां का कत्ल, फिर रो-रोकर बताई भयानक दास्तां

यूपीः मासूम ने रोती आंखों से देखा मां का कत्ल, फिर रो-रोकर बताई भयानक दास्तां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में हुई एक ह्रदयविदारक घटना में एक युवक ने अपनी चाची की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में हुई। हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी चाची का गला आरी से रेतकर उनकी हत्या की। हत्या का चौंकाने वाला पहलू यह है कि मासूम बच्चे ने अपनी मां की हत्या की इस वारदात को अपनी आंखों से रोते-बिलखते देखा। बाद में उसी ने पुलिस को पूरी घटना बताई। बच्चे ने पुलिस को बताया कि हत्या उसी के चचेरे भाई ने की है। आरोपी ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे थे पड़ोसी  हत्या का कारण पुलिस पैसों के लेन-देन को बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस की एक टीम हत्य...
फिरोजाबाद में दरोगा की हादसे में मौत, आगरा में थे तैनात और कन्नौज के मूलनिवासी

फिरोजाबाद में दरोगा की हादसे में मौत, आगरा में थे तैनात और कन्नौज के मूलनिवासी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फिरोजाबादः यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात सब इंस्पेक्टर की कार हाइवे पर डिवाइडर से टकरा जाने के कारण हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सब इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र के दतावली गांव के पास हुआ। खुद ही चला रहे थे कार, आगरा में थी तैनाती बताया जाता है कि दरोगा विजय सिंह कार से आगरा से अपने घर जा रहे थे। वह खुद ही कार चला रहे थे। रास्ते में दतावली गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराती हुई दूसरी ओर साइड में एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी। ये भी पढ़ेंः अपडेटः थानाध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाई, महकमे में मचा हड़कंप मौके पर...
कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में शिक्षिका पेट्रोल लेकर आत्मदाह को कलेक्ट्रेट पहुंचीं, हड़कंप मचा

कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में शिक्षिका पेट्रोल लेकर आत्मदाह को कलेक्ट्रेट पहुंचीं, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में शिक्षा विभाग में फैली अव्यवस्था से एक शिक्षिका इस कदर तंग आ गईं कि उन्होंने आत्मदाह की ठान ली। हाथ में पेट्रोल भरी केन लेकर लाॅकडाउन के बीच आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट जा पहुंचीं। इससे वहां हड़कंप मच गया। यह महिला शिक्षिका बीते दो-माह से वेतन न मिलने की वजह से परेशान थीं। घटनाक्रम ने शिक्षा विभाग की अव्यवस्था उजागर की तो साथ ही पुलिस और प्रशासन की उस चौकसी के दावों की पोल खोल दी, जो लाॅकडाउन को लेकर किए जा रहे हैं। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते शिक्षिका को देख लिया। इसके बाद उनको रोकते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित किया। इसके बाद यह अनहोनी टल सकी। डीआईओएस ने पहुंचकर समझाया बताते हैं कि जिले के चहितारा गांव में हाईस्कूल विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका रोशनी त्रिपाठी बुधवार दोपहर हाथ में पेट्रोल से भरी केन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। वह...
CM योगी ने कहा, Lockdown का शत-प्रतिशत पालन कराएं अफसर

CM योगी ने कहा, Lockdown का शत-प्रतिशत पालन कराएं अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में अपने आवास पर सरकारी अधिकारियों की टीम-11 के साथ कोरोना संकट और लाॅकडाउन की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लाॅकडाउन का अर्थ पूर्ण लाॅकडाउन है। इसका शतप्रतिशत पालन कराया जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाए। सप्लाई चेन में लगे लोगों की भी जांच के निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जरूरी सामान की आपूर्ति को बाधित न होने दें। कहा कि सप्लाई चेन व्यवस्था के दुरुपयोग की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन में लगे लोगों की भी मेडिकल जांच की जानी चाहिए। ये भी पढ़ेंः सीएम योगी के सख्त आदेश, जमाखोरों व शराब बिक्री वालों पर NSA-गैंगस्टर कोरोना जांच की क्षमता को बढ़ाने पर जोर देते हुए ...
कानपुर लाॅकडाउनः नहीं सुधरे लोग तो पुलिस ने उतारी आरती, खाने को दिया केला

कानपुर लाॅकडाउनः नहीं सुधरे लोग तो पुलिस ने उतारी आरती, खाने को दिया केला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाॅकडाउन तोड़ने की घटनाएं रोकने के लिए बुधवार को कानपुर पुलिस ने एक नया तरीका निकाला। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी के बावजूद सड़क पर बेवजह घूमने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों को काफी समझाया। फिर भी नहीं माने तो सख्ती की, उनको मुर्गा बनाया। इसके बाद उठक-बैठक भी लगाई। फिर भी लोग नहीं माने। बुधवार को लॉकडाउन तोड़ने वालों के साथ पुलिस अलग तरह से निपटी। जमकर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जूही गौशाला के पास का यह वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साकेत नगर चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने फोर्स के साथ पहले लाकडाउन तोड़ने वाले युवाओं को पुलिस ने पहले रोका, फिर हाथ में पूजा की थाली लेकर उनकी आरती उतारी। उनपर फूल बरसाए और बाद में खाने के लिए एक-एक केला दिया। बाद में इसका वीडियो...
सीतापुर में दरोगा को पीटने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

सीतापुर में दरोगा को पीटने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः कोरोना लाॅकडाउन में पुलिस बैरियर पर ड्यूटी पर तैनात किए गए एक सिपाही ने अनुशासनहीनता की हदें लांघ दीं। सिपाही पहले तो ड्यूटी छोड़कर कुर्सी पर बैठा रहा, बाद में जब वहां से निकले क्षेत्रीय दरोगा ने सिपाही को ड्यूटी करने को कहा तो उनसे भिड़ गया। सरेआम दरोगा रमेश चंद्र के साथ आरोपी सिपाही रामाश्रय यादव ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। साथ ही लाठी से उनको पीटा भी। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने लिया संज्ञान यहां तक कि दरोगा की कैप भी सड़क पर गिर पड़ी। लोगों ने सिपाही की इस अनुशासनहीनता को देखा और वीडियो तक बना लिया। फिर भी सिपाही अपनी हरकत से बाज नहीं आया। वीडियो वायरल हुआ तो घटना के बारे में अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया। कुछ ही देर में सीतापुर के पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। जांच आने के बाद सिपा...