Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

खुलासाः बांदा के रिटायर्ड रोडवेज कर्मी का था केन किनारे मिला शव

खुलासाः बांदा के रिटायर्ड रोडवेज कर्मी का था केन किनारे मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले केन नदी किनारे लावारिस हालत में बरामद हुए अधेड़ के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के भतीजे ने शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। बताते हैं कि मृतक रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी थे। मंगलवार को सुबह केन नदी किनारे रहने वाले मल्लाहों ने अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। भतीजे ने शव देखने के बाद पहचान की इससे पहले ही परिवार के लोग किसी तरह सूचना मिलने पर पहुंच गए और शव की पहचान कर ली थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा निवासी मृतक के भतीजे निखिल पाल ने बताया कि मृतक उसके ताऊ रा...
कानपुर में पानी के लिए खून से राजनीति, सपा विधायक ने सीएम योगी को लिखा खून से पत्र

कानपुर में पानी के लिए खून से राजनीति, सपा विधायक ने सीएम योगी को लिखा खून से पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आपने कुछ सिरफिरे युवकों द्वारा एक तरफा प्यार में खून से खत लिखने के किस्से तो खूब सुने और पढ़े होंगे। ऐसा अक्सर कालेज या स्कूल टाइम में होता था, लेकिन अब राजनीतिक में भी यह तौर-तरीके दिखाई देने लगे हैं। भले ही यह कदम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हिंसा को बढ़ावा देने वाले हों, लेकिन राजनीति में शामिल लोग इसे खूब आजमा रहे हैं। अब कानपुर महानगर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी इसी दिशा में आगे बढ़े हैं। दरअसल, विधायक जी बीते तीन दिन से हालसी रोड की पानी टंकी से जलापूर्ति शुरू कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। तीन दिन से धरने पर बैठे हैं सपा विधायक अधिकारियों ने उनके धरने को तबज्जों नहीं दी तो उन्होंने आज तीसरे दिन खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। वाकयदा इसकी फोटो भी खींची गईं। हालांकि, सपा विधायक ने समस्या जायज उठाई है, इसमें कोई दो राय नहीं है। सम...
Covid-19: बांदा मेडिकल कालेज की महिला डाक्टर, चिकित्सक पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, कानपुर में है घर

Covid-19: बांदा मेडिकल कालेज की महिला डाक्टर, चिकित्सक पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, कानपुर में है घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में कोरोना की जांच रिपोर्ट में सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में कुल 35 लोग पाॅजिटिव आए हैं। हालांकि, बाद में शाम को यह संख्या मंगलवार शाम को 40 पर पहुंच गई। इसमें एक डाक्टर दंपति भी कोरोना पाॅजिटिव आए हैं। बताते हैं कि महिला डाक्टर बांदा मेडिकल कालेज में एसोसिएड प्रोफेसर हैं, जबकि उनके पति कानपुर के लखनपुर में अपना नर्सिंग होम चलाते हैं। दोनों कानपुर मेडिकल कालेज परिसर में ही रहते हैं। दोनों के कोरोना पाॅजिटिव आने की जानकारी पर हड़कंप मच गया है। पति का कानपुर के लखनपुर में है नर्सिंग होम आनन-फानन में नर्सिंग होम के स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया। साथ ही नर्सिंग होम को सेनेटाइज किया गया है। साथ ही कौन-कौन नर्सिंग होम आया है, उसका भी ख्याल रखा जा रहा है। बताते हैं कि इस जांच रिपोर्ट में 15 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं मंगलवार शाम तक पाॅजिटिव लोगों की स...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीसी रोड का लोकार्पण कर बांटे माॅस्क-सेनेटाइजर

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीसी रोड का लोकार्पण कर बांटे माॅस्क-सेनेटाइजर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर में एक स्टोर का शुभारंभ करने के साथ नगर के लड़ाका पुरवा, सर्वोदय नगर झील का पुरवा में सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा हो गई। अब इलाके को लोगों को मार्ग में जलभराव और गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों में कोरोना संकट के प्रति जागरुक किया इस दौरान सदर विधायक ने प्रधानमंत्री का पत्र और माॅस्क व सेनेटाइजर भी आम लोगों को बांटे। साथ ही उनको कोरोना के प्रति जागरूक भी किया। शहर के कैलाशपुरी मोहल्ले में सदर विधायक ने खुद पहुंचकर लोगों से संवाद भी किया। साथ ही उनको सरकार की उपलब्धियां भी बताईं। बताते चलें कि सदर विधायक श्री द्विवेदी लगातार क्षेत्र में मास्क वितरण और सेनेटाइजर बांटकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक कर रहे हैं। विधायक के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।...
Covid-19: प्रयागराज के पूर्व SSP सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पाॅजिटिव

Covid-19: प्रयागराज के पूर्व SSP सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के पुलिस महकमा भी कोरोना वायरस के प्रकोप से अछूता नहीं है। पुलिस जवानों के कारोना से पीड़ित होने के कई मामले सामने आ चुके हैं, अब यूपी के प्रयागराज के पू्र्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बीती देर रात ही उनका तबादला योगी सरकार ने कर दिया था। उनको प्रतीक्षा सूची में रखा गया था। इससे पहले एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के गनर के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद ही एसएसपी सत्यार्थ को भी क्वारंटाइन किया गया था। जांच में पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती उनके सैंपुल की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। हालांकि, पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनको दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बताते चलें कि सत्यार्थ अनिरुद्ध के नेतृत्व में ही प्रयागराज पुलिस ने यूपी में 69 ह...
Covid-19: कानपुर में फिर फूटा बम, 40 पाॅजिटिव मिले, महिला की मौत

Covid-19: कानपुर में फिर फूटा बम, 40 पाॅजिटिव मिले, महिला की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः महानगर कानपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आज मंगलवार को फिर शहर में कोरोना बम फूटा। एक साथ 40 कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। अब कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 763 पहुंच गई है। इनमें से 27 की मौत हो चुकी है, जबकि 451 ठीक होकर लौट चुके हैं। वहीं 285 एक्टिव केस मौजूद हैं। इसी दौरान हैलट में कन्नौज की एक कोरोना पाॅजिटिव महिला मरीज की मौत हो गई है। इसकी सूचना कन्नौज के सीएमओ को भी दी गई है। शहर के इन इलाकों के हैं संक्रमित लोग बताया जाता है कि आज आई जांच रिपोर्ट में कुल 40 कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से खलबली मच गई। ये सभी संक्रमित लोग शहर के फूलबाग, गोविंदनगर, परमट, जूही नहरिया, मेडिकल कालेज, बिधनू, मंगला विहार, इटावा बाजार, नर्वल, कमला टावर, केशवपुरम, परमपुरवा, नवाबगंज क्षेत्रों से हैं। ये भी पढ़ेंः 8वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से ...
सात फेरों के बीच कोरोना की इंट्री, दुल्हन क्वारंटाइन-दूल्हा खाली हाथ लौटा

सात फेरों के बीच कोरोना की इंट्री, दुल्हन क्वारंटाइन-दूल्हा खाली हाथ लौटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः वैश्विक महामारी कोरोना का शादी-ब्याह पर भी इसका असर पड़ा है। कुछ घटनाक्रम काफी चौंकाने वाले भी हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अनलाॅक-1 में शादी के सात फेरे ले रहे दूल्हा-दूल्हन को काफी अजीबो-गरीब स्थिति से गुजरना पड़ा। यूपी के बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में सरीला गांव में हो रही एक शादी की खुशियां उस वक्त उड़ गईं, जब दुल्हन के घर पर 'कोविड-19 मिलिए मत, क्वारंटाइन किया घर,' का नोटिस चस्पा हो गया। फिर क्या था, दुल्हन को फेरे लेने के बाद क्वारंटाइन करा दिया गया है। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन लिए फिलहाल खाली हाथ लौट गया। लड़की के पिता ने बताया कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। सबकुछ ठीक होने के बाद बेटी की विदाई की जाएगी। इसी पर सभी पंचों ने रजामंदी की है। साथ ही कोरोना संकट में यही जरूरी भी है। सभी रस्में पूरी होने के बाद आई कोरोना की खबर बताया जाता है कि सरिला के क्व...
बड़ी खबरः बांदा में 3 और कोरोना संक्रमित मिले, 14 साल का बालक भी शामिल

बड़ी खबरः बांदा में 3 और कोरोना संक्रमित मिले, 14 साल का बालक भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बांदा जिले में तीन कोरोना पाॅजिटव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि तीनों केस ग्रामीण इलाकों के हैं, जिनमें से एक प्रवासी मजदूर है। इसके साथ ही प्रशासन ने पाॅजिटिव मिले लोगों के गांवों को सील करके वहां सेनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। उनके संपर्क में आए लोगों की भी सूची बनाई जा रही है। प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। इसकी जानकारी आयुक्त गौरव दयाल की ओर से दी गई। तीनों ही मामले नरैनी क्षेत्र के हैं। तीनों संक्रमित नरैनी क्षेत्र के बताया जाता है कि नरैनी के गुढ़ाकलां में दो कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के ही गर्गपुरवा में भी एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। गुढ़ा कला में मिले दोनों पाॅजिटिव केस, दो-तीन दिन पहले मिले कोरोना संक्रमित युवक के परिवार के लोग हैं जो उसके संपर्क में आए थे। वहीं गर्गपुरवा का मरीज इनसे अलग है। वह प्रवास...
बड़ी खबरः LAC पर भारत-चीन सेना में झड़प, भारत के तीन जांबाज शहीद, चीन के पांच मरे

बड़ी खबरः LAC पर भारत-चीन सेना में झड़प, भारत के तीन जांबाज शहीद, चीन के पांच मरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत-चीन सीमा (एलएसी) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक जेसीओ व एक जवान शहीद हो गए हैं। वहीं चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार चीनी सेना के पांच जवान मारे गए हैं, जबकि 11 घायल हुए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है। वहीं इस बड़ी खबर के बाद देशभर की नजर LAC पर जम गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। रक्षामंत्री ने पीएम मोदी को पूरी स्थिति की मिनट-टू-मिनट जानकारी दी है। 1975 के बाद पहली बार बड़ा तनाव बताया जाता है कि यह झड़प बीती रात हुई है। वहीं चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के चीफ रिपोर्टर ने ट्वीटर करके जानकारी दी है कि उसके पांच जवान इस झड़प में मारे गए हैं, वहीं 11 घायल हुए हैं। बताते हैं कि 197...
बांदा में शरारती तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, तनाव के हालात

बांदा में शरारती तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, तनाव के हालात

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कुछ शरारती तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ डाला। ऐसा करके  माहौल खराब करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पुलिस ने स्थानीय गणमान्य लोगों को बुलाकर बातचीत की। साथ ही घटना की छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं घटना से इलाके में शांतिपूर्ण तनाव बना हुआ है। पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि मूर्ति को दोबारा बनवाया जाएगा। मामला जिले के नरैनी थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि नरैनी के पचोखर गांव में शिव मंदिर है। उसी परिसर में हनुमान जी का भी मंदिर है। कुछ दूरी पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी है। बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहब की मूर्ति का उपरी हिस्सा तोड़ डाला। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो नाराजगी फैल गई। हालांकि, पुलिस और अधिकारिय...