Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

यूपीः कानपुर-सीतापुर-सहारनपुर के SP/SSP समेत 14 IPS के तबादले

यूपीः कानपुर-सीतापुर-सहारनपुर के SP/SSP समेत 14 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः देर रात यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने देर रात 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कानपुर के एसएसपी, सीतापुर-उन्नाव के एसपी तथा सहारनपुर व शाहजहांपुर के एसपी शामिल हैं। इनमें कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिनको पदोन्नति मिल चुकी थी। इससे पहले भी सरकार ने रविवार रात को 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया था। इन जिलों के भी DIG/SSP बदले गए कानपुर नगर के डीआईजी/एसएसपी अनंत देव तिवारी को डीआईजी एसटीएफ बना दिया गया है। वहीं सहानपुर के एसएसपी रहे दिनेश कुमार पी को अब कानपुर नगर का एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह शाहजहांपुर के एसपी एस चननप्पा को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं अबतक डीजीपी दफ्तर लखनऊ से संबद्ध रहे एस आनंद को शाहजहांपुर का एसपी बनाकर भेजा गया है। लखनऊ एसटीएफ में एसपी रहे आरपी सिंह ...
बांदा में हार्ट अटैक से पुलिस आरक्षी का निधन, DIG-SP ने अंतिम यात्रा में कंधा दिया

बांदा में हार्ट अटैक से पुलिस आरक्षी का निधन, DIG-SP ने अंतिम यात्रा में कंधा दिया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में पुलिस महकमे से एक दुखद खबर सामने आई है। डीआईजी दफ्तर में कार्यरत एक पुलिस आरक्षी (सिपाही) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताते हैं कि आरक्षी मनोहरलाल (45) पुलिस लाइन्स में तैनात थे और इस वक्त डीआईजी कार्यालय में ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार को वह रोज की तरह ड्यूटी करने पहुंचे। उनको याद आया कि वह अपना मोबाइल फोन घर पर भूल आए हैं। बाइक से दोबारा अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ फोन लेने घर जा रहे थे। सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल में निधन इसी दौरान रास्ते में उनको सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। साथी उनको लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की जानकारी से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया। डीआईजी दीपक कुमार को जानकारी हुई तो वह खुद जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उनके शव को पुलिस लाइन्स लाया गया...
बड़ी खबरः चित्रकूट में बालू खदान पर मजदूर की हत्या

बड़ी खबरः चित्रकूट में बालू खदान पर मजदूर की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में बालू की खदान पर बीती रात बवाल हो गया। इस दौरान जमकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक मजदूर की हत्या कर दी गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दो श्रमिक गुटों के बीच यह विवाद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि यमुना के बियावल घाट पर बीते रविवार रात मऊ के रेड़ी भुसौली गांव के रहने वाले मजदूर काम कर रहे थे। नामजद आरोपी की पुलिस को तलाश इनमें शारदा प्रसाद रैदास (50), प्रेम निषाद उर्फ पिंटू आदि शामिलल थे। रात करीब 10 बजे प्रेम और शारदा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। बात इतनी बढ़ गई कि प्रेम ने शारदा पर भारी वजनदार सीट से हमला कर दिया। इतना ही नहीं फावड़े से भी उसके उपर कई बार हमला किया...
मुरादाबाद में कार में लाॅक हुए चार बच्चे, दो की मौत-दो गंभीर

मुरादाबाद में कार में लाॅक हुए चार बच्चे, दो की मौत-दो गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी मुरादाबाद में सोमवार को बड़ी घटना सामने आई है। चार बच्चे कार के अंदर लाक हो गए। इनमें से दो की दम घुटने की मौत हो गई। वहीं दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि बच्चे कार में खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कार को भीतर से बंद कर लिया। घटना जिले के मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की बताई जा रही है। मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के वीरपुर में घटना बताया जाता है कि वीरपुर गांव के बब्बन की फोर्ड आइकान कतार घर के बाहर खड़ी थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे के आसपास बब्बन के भाई-बहन के बच्चे वहां खेलते-खेलते कार में जा बैठे। इसके बाद बच्चों ने कार को बंद कर लिया। किसी बड़े की नजर उधर नहीं गई। वहीं बच्चे कार में बेहोश हो गए। जब बड़ों ने देखा तो कार में बब्बन के भाई नासिर का पुत्र अल्ताफ (5) और साद (7) की कार में दम ...
कन्नौज और बिल्हौर में बसें पलटीं, बिहार के 30 से ज्यादा मजदूर घायल

कन्नौज और बिल्हौर में बसें पलटीं, बिहार के 30 से ज्यादा मजदूर घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मिनी बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। घटना का कारण ड्राइवर का नशे की हालत में होना बताया जा रहा है। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 196 किलोमीटर प्वाइंट के पास हुआ। कन्नौज कोतवाली के पचोर गांव के पास सुबह 8 बजे हुई इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। यात्रियों ने भी पुलिस को बताया कि ड्राईवर ने शराब बोतलें खरीदी थीं। इसके बाद जैसे ही बस आगरा से चली, अनियंत्रित होने लगी। इसपर यात्रियों ने ड्राइवर को टोका भी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। डिवाइडर पर चढ़ गई मिनी बस बताया जाता है कि आगे आकर तेज रफ्तार बस काफी तेज गति से चल रही थी। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हाला...
खास खबरः योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को Y श्रेणी सुरक्षा दी

खास खबरः योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को Y श्रेणी सुरक्षा दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों के प्रति कई मुद्दों पर सकारात्मक रुख जाहिर करने वाली मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव पर योगी सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। सरकार ने उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। गृह (पुलिस) विभाग अनुभाग-16 के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने इसके लिए आदेश दिए हैं। बता दें कि सपा सरकार में भी उनको यह सुरक्षा मिली हुई थी। अब भाजपा में भी वही सुरक्षा मिलने को यूपी सरकार की ओर से अपर्णा को खास तवज्जों के रूप में देखा जा रहा है। कई बार हो चुकी है सीएम योगी से मुलाकात दरअसल, अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से प्रत्याशी थीं। इस चुनाव में वह भाजपा की प्रत्याशी से हार गई थीं, लेकिन बाद में वह लोकसभा का चुनाव जीत गई थीं। दूसरी ओर अपर्णा कई बार सीएम योगी से भी...
यूपीः मुख्यमंत्री आवास को उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

यूपीः मुख्यमंत्री आवास को उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास और प्रदेश की 50 बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी देने वाले पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी युवक सगे भाई हैं और पुलिस ने उनको गोंडा से पकड़ा है। बताते चलें कि दोनों बीती 12 जून को मुख्यमंत्री आवास के साथ-साथ प्रदेश की 50 बिल्डिंग उड़ाने की धमकी दी थी। दोनों गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव के निवासी हैं। बताते हैं कि दोनों भाईयों ने यह कदम गांव के अपने विरोधियों को फंसाने के लिए उठाया था। हालांकि, पुलिस उनके हर बिंदु पर पूछतांछ कर रही है। गांव वालों को फंसाने के लिए उठाया कदम बताया जाता है कि यूपी 112 के वाट्सएप नंबर पर पुलिस को मैसेज मिला था कि मुख्यमंत्री आवास समेत 50 अन्य महत्वपूर्ण इमारतों को बम से उड़ा दिया जाएगा। जांच में पता चला था कि मैसेज गोंडा से आया था। इसकी जानकारी गोंडा पुलिस को दी गई। लखनऊ की पुलिस टीम भी वहा...
बांदा मेडिकल कालेज में रक्तदान शिविर, हंसी-खुशी पहुंचे दानवीर

बांदा मेडिकल कालेज में रक्तदान शिविर, हंसी-खुशी पहुंचे दानवीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में लगाया गया। इसका संचालन विभागाध्यक्ष पैथोलाजी डा. सुमनलता वर्मा द्वारा किया गया। साथ ही प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. सुनील आर्या द्वारा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित भी किया गया। Safe Blood Save life थीम के साथ आयोजन बताया जाता है कि इस शिविर में विश्व रक्तदाता दिवस पर Safe Blood Save life थीम रखी गई थी। साथ ही Give Blood and make the world a healthy place इस शिविर में Slogan बनाया गया। डाक्टर सुमन ने बताया कि रक्तदान शिविर में 7 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 4 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार दिया गया। साथ ही उनको प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी लोगों को...
अपडेटः ब्रैकिंग न्यूजः बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड की

अपडेटः ब्रैकिंग न्यूजः बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। उन्होंने अपने घर में सुसाइड की है। हालांकि, अभी उनकी सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। बताते हैं कि पुलिस उनके घर पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि सुशांत के नौकर ने पुलिस को घटना की जानकारी फोन करके दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकतौर पर मामला डिप्रेशन में सुसाइड का लग रहा है। डिप्रेशन को माना जा रहा है आत्महत्या की वजह बताया जाता है कि बांद्रा स्थित अपने किराए के घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि उन्होंने हरे रंग के कपड़े का फंदा बनाया है। कहा जा रहा है कि साढ़े 4 लाख रुपए किराए के मकान में सुशांत सिंह अपने परिवार से दूर दो नौकर और एक कुक के साथ रहते थे...
यूपी की बड़ी खबरः मंत्री के स्टाफ समेत 11 के खिलाफ करोड़ों के फर्जीवाड़े की FIR

यूपी की बड़ी खबरः मंत्री के स्टाफ समेत 11 के खिलाफ करोड़ों के फर्जीवाड़े की FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में भ्रष्टाचार का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का संदेश भी दे दिया। दरअसल, पशुधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव और राज्यमंत्री के दफ्तर में एक अफसर ने मिलीभगत करते हुए करोड़ों का खेल कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने विभाग में ठेका दिलाने का जाल बिछाकर एक व्यापारी को फंसाया। इसके बाद उसके 9 करोड़ रुपए हड़प लिए। इस मामले में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों में एक मंत्री के निजी सचिव और कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की जांच एसटीएफ को दी गई थी। बताते हैं कि जांच में पूरा मामला सही पाया गया। इंदौर का रहने वाले हैं पीड़ित व्यापारी बताते हैं कि मंजित सिंह भाटिया उर्फ मिंकू इंदौर की पूर्णिया कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह पशुधन विभाग में आटा व दूसरे सामान का ठेका लेते हैं। उनक...