Wednesday, October 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Update : बांदा में भाजपा नेता से अभद्रता, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज समेत 3 पर मुकदमा

Update : बांदा में भाजपा नेता से अभद्रता, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज समेत 3 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष से मारपीट व अभद्रता के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज, कंडक्टर व लिपिक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव के रहने वाले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामखेलावन सोनकर ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि बीती 28 नवंबर को वह अपने एक पार्टी के ही कार्यकर्ता के साथ रोडवेज बस से बांदा के लिए रहे थे। वहां उनको एक कार्यक्रम में शामिल होना था। पुलिस बोली, मामले की जांच की जा रही इसी बीच रोडवेज बस के कंडक्टर फूलचंद्र प्रजापति को 500 रुपए देकर टिकट मांगा। आरोप है कि कंडक्टर ने रुपए रोडवेज बस स्टेशन मुख्यालय चलकर देने की बात कही। वहां बकाया रुपए मांगने पर भड़क गया और गाली-गलौज करने ल...
कानपुर : दंपती को स्विमिंग पूल वाली फोटो वायरल करने की धमकी, मुकदमा

कानपुर : दंपती को स्विमिंग पूल वाली फोटो वायरल करने की धमकी, मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में रिसर्च एसोसिएट के तौर पर कार्यरत एक व्यक्ति के साथ एक अजीबो-गरीब मामला हुआ है। उनके साथ उन्हीं की पत्नी की स्विमिंग पूल वाली फोटो दिखाकर एक व्यक्ति ने वायरल करने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी है। पीड़ित की ओर से अज्ञात मोबाइल फोन नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि पीड़ित व्यक्ति बीते साल जनवरी में अपनी पत्नी के साथ बैंकाक घूमने के लिए पहुंचे थे। वहां उन लोगों ने होटल व स्वीमिंग पूल समय गुजारा और कुछ फोटोज भी क्लिक कीं। अंजान व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस उनका कहना है कि ये फोटो उन लोगों द्वारा किसी के साथ शेयर नहीं की गईं। इसके बाद बीती 17 नवंबर को एक अंजान नंबर से उनके पास किसी व्यक्ति की फोन काल आती है। काल करने वाला व्यक्ति उनकी फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। पत्नी के ...
UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड के जालौन में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में दोषी पाए गए डिप्टी एसपी भगवान सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, वर्ष 2004 में जालौन की कोंच कोतवाली में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 नवंबर 2019 को अदालत ने इस मामले में सीओ भगवान सिंह को दोषी पाया था। साथ ही उनको उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। साथ ही आभार भी जताया है। यह था पूरा मामला दरअसल, वर्ष 2004 में उप निरीक्षक के रूप में तैनात भगवान सिंह पर ट्रिपल मर्डर का आरोप लगा था। घटना 1 फरवरी 2004 को कोंच कोतवाली में हुई थी। वहां पुलिस फायरिंग में सपा नेता सुरेंद्र निरंजन, महेंद्र और दयाशंकर झा मारे गए थे। वहीं 4 लोग घायल हो गए थे। उस वक्त भगवान सिंह कोंच कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ें : यूपीः थाने में महिला के सामने ‘म...
सीतापुर रोडवेज बस अड्डे पर धू-धूकर जली खड़ी बस, दो घंटे में काबू

सीतापुर रोडवेज बस अड्डे पर धू-धूकर जली खड़ी बस, दो घंटे में काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : बीती देर रात सीतापुर के रोडवेज बस अड्डे परिसर में खड़ी एक रोडवेज बस में आग लग गई। बस धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस कर्मियों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के वक्त खाली थी बस अच्छी बात यह है कि बस उस वक्त खाली थी। उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। एआरएम विमल राजन और कोतवाली प्रभारी तेज प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। एआरएम विमल राजन ने बताया है कि जिस बस में आग लगी है वह सीतापुर-लखीमपुर और गोला रोड चला करती थी। बस 2012 माडल की थी। ये भी पढ़ें : सीतापुर में क्लास रूम में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार  ...
kanpur Bikru Case : कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा को HC से सशर्त अग्रिम जमानत

kanpur Bikru Case : कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा को HC से सशर्त अग्रिम जमानत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : कानपुर के बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। दरअसल, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे के खिलाफ फर्जी सिम लेने का मामला दर्ज हुआ था। बताते हैं कि कोर्ट ने इस मामले में शर्त दी है कि ऋचा को पूछताछ के लिए जब पुलिस बुलाएगी, उपस्थित होना होगा। साथ ही वह देश छोड़कर नहीं जाएंगी। अगर उनके पास पासपोर्ट है तो उसे एसएसपी के पास जमा कराएंगी। ये भी पढ़ें : Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा   ...
Breaking News Kanpur : घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग..

Breaking News Kanpur : घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार सुबह कानपुर के गोविंदनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक घर में खाना बनते समय रसोई गैस के सिलेंडर ने आग पकड़ ली। गनीमत रही कि गृहस्वामी ने आसपास के लोगों की मदद से जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग के लोगों को दी गई। यह पूरा घटनाक्रम गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी-ए ब्लाक का है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : Big News : कमरा बंदकर मार्केट चली गई मां, आग से 2 मासूम बच्चों की मौत ...
बांदा के बबेरू में बहुप्रतीक्षित औगासी पुल पर नारियल फोड़कर बोले PWD मंत्री, चालू होने में 6 महीने..

बांदा के बबेरू में बहुप्रतीक्षित औगासी पुल पर नारियल फोड़कर बोले PWD मंत्री, चालू होने में 6 महीने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लंबे समय से निर्माणाधीन बांदा के बबेरू के औगासी पुल के जल्द ही दिन बहुरेंगे। ऐसी संभावना है। यूपी के पीडब्ल्यूडी के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय आज शनिवार को वहां पहुंचे। उन्होंने पुल का निरीक्षण किया, नारियल भी फोड़ा। कहा कि छह माह के अंदर इसपर गाड़ियां रफ्तार भरने लगेंगी। ये बातें पीडब्लूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहीं। वह शनिवार को अधूरे पड़े औगासी पुल का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने काम के बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। साथ ही जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। छह महीने में शुरू होने की बात कही पीडब्लूडी राज्यमंत्री उपाध्याय और क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने औगासी पुल के निरीक्षण के दौरान नारियल भी फोड़ा। हालांकि, पुल चालू होने में अभी लगभग 6 महीने और लगने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण की सभी अड़चनें समाप्त हो ग...
बांदा DM ने देर रात शहर के रैन बसेरों में जाकर देखी व्यवस्थाएं, कंबल भी बंटवाए

बांदा DM ने देर रात शहर के रैन बसेरों में जाकर देखी व्यवस्थाएं, कंबल भी बंटवाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कड़ाके की ठंड में गरीबों की मदद को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने शहर के रैन बसेरा स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरों में तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और गरीबों को कंबलों का वितरण किया। सर्द रात में गरीबों को दी राहत गर्म ओढ़नी पाकर गरीबों ने राहत महसूस की। जिलाधिकारी ने शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया। बस स्टैंड रेन बसेरा, तहसील सदर, नगर पालिका स्थित बालिका इंटर कालेज में बने रैन बसेरा का भी जायजा लिया। लोगों का हालचाल लिया और वहां की मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। खुद किया कंबलों का वितरण जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण भी कराया। अलाव जलाने की स्थिति का भी जायजा लिया। अतर्रा चुंगी तिराहा मंदिर के पा...
मानवता : बांदा पुलिस ने मौत की दहलीज तक पहुंचे प्रेमी युगल को पवित्र बंधन में बांधा..

मानवता : बांदा पुलिस ने मौत की दहलीज तक पहुंचे प्रेमी युगल को पवित्र बंधन में बांधा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस के बर्बर और अभद्र कारनामें अक्सर खबरें बनकर सामने आते हैं, लेकिन कभी-कभी पुलिस ऐसे काम भी करती है जो समाज के लिए मानवता का बड़ा संदेश होते हैं। फिलहाल बांदा पुलिस ने ऐसे दो प्रेमियों के टूटे दिलों को मिलाया है, जो पारिवारिक विरोध के चलते मौत को ठान चुके थे। प्रेमिका सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी। प्रेमी भी बुरी तरह से परेशान था। पुलिस सुरक्षा में दोनों शादी के बंधन में बंधे इन दोनों बालिग प्रेमी-प्रेमिका पुलिस सुरक्षा के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों पुलिस को बार-बार थैंक्स बोलते रहे। बताया जाता है कि बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव के रहने वाले कल्लू और अतर्रा के पिंडखर की रहने वाली युवती पूजा बीते दो साल से प्रेम संबंधों में थे। दोनों के परिजन उनकी शादी को राजी नहीं थे। परिवार वाले राजी नहीं थे दोनों की शादी को पुलिस ने बताया कि पूजा के परिजनो...
बांदा : जीजा-साले के शव घर पहुंचे तो फूट-फूटकर रोए परिजन, कोहराम मचा

बांदा : जीजा-साले के शव घर पहुंचे तो फूट-फूटकर रोए परिजन, कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार सड़क पर दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक काल बनते जा रहे हैं। बीती देर रात एक ऐसे ही ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंद दिया। इससे उनकी दोनों की मौत हो गई। दोनों परिवारों में जैसे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के मुरेड़ी मोड़ पर हुआ था। बताते चलें कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी मातादीन (25) पुत्र छोटेलाल अपने साले विनोद (20) निवासी रावपुर गौरिहार (छतरपुर) के साथ बाल कटवाकर मटौंध गए हुए थे। बीती रात हुई थी हादसे में जीजा-साले की मौत वहां से रात करीब 10 बजे जीजा और साले मटौंध से बाइक से वापस लौटते वक्त दोनों को एक बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मातादीन के बड़े साले संजय ने बताया है कि विनोद अपनी ...