Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

kanpur Bikru Case : कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा को HC से सशर्त अग्रिम जमानत

kanpur bikru case: conditional advance bail from richa, wife of infamous vikas dubey, richa

समरनीति न्यूज, प्रयागराज : कानपुर के बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। दरअसल, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे के खिलाफ फर्जी सिम लेने का मामला दर्ज हुआ था। बताते हैं कि कोर्ट ने इस मामले में शर्त दी है कि ऋचा को पूछताछ के लिए जब पुलिस बुलाएगी, उपस्थित होना होगा। साथ ही वह देश छोड़कर नहीं जाएंगी। अगर उनके पास पासपोर्ट है तो उसे एसएसपी के पास जमा कराएंगी।

ये भी पढ़ें : Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा