Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

UP : Deputy SP Bhagwan Singh dismised in Jalaun triple murder

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड के जालौन में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में दोषी पाए गए डिप्टी एसपी भगवान सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, वर्ष 2004 में जालौन की कोंच कोतवाली में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 नवंबर 2019 को अदालत ने इस मामले में सीओ भगवान सिंह को दोषी पाया था। साथ ही उनको उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। साथ ही आभार भी जताया है।

यह था पूरा मामला

दरअसल, वर्ष 2004 में उप निरीक्षक के रूप में तैनात भगवान सिंह पर ट्रिपल मर्डर का आरोप लगा था। घटना 1 फरवरी 2004 को कोंच कोतवाली में हुई थी। वहां पुलिस फायरिंग में सपा नेता सुरेंद्र निरंजन, महेंद्र और दयाशंकर झा मारे गए थे। वहीं 4 लोग घायल हो गए थे। उस वक्त भगवान सिंह कोंच कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

ये भी पढ़ें : यूपीः थाने में महिला के सामने ‘मास्टरबेट’ करने वाला थानाध्यक्ष नौकरी से बर्खास्त, 25 हजार था ईनाम