Wednesday, October 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी

बांदा में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस और किसान दिवस के मौके पर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय अलीगंज से सांसद आवास पर तक प्रदर्शन करते हुए थालियां बजाईं। कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोक लिया। कांग्रेसियों ने किसानों के लिए बनाए गए कानून को वापस लिए जाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में देश के इतिहास में ऐसा किसान दिवस आया है, जब उत्सव के स्थान पर देश के किसान को सड़कों पर अपने हक के लिए मजबूर होकर संघर्ष करना पड़ रहा है। ये भी पढ़ें : शादी में पहुंची मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, 3 के खिलाफ FIR  ...
बांदा में ग्राम्य विकास मंत्री ने सौंपी दीदियों को चाबी

बांदा में ग्राम्य विकास मंत्री ने सौंपी दीदियों को चाबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास, मनरेगा‚ शौचालय आदि के कार्यों में तेजी लाएं। किसान दिवस के मौके पर फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत साक्षी महिला ग्राम संगठन डिंगवाही को ट्रैक्टर की चाभियां भी दीं। योजनाओं की समीक्षा भी की ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत मरौली ग्राम के सरस्वती स्वयं सहायता समूह की शशी दीदी को टाटा मैजिक की चाभी दी गई। मंत्री जी ने समूह की दीदियों को आजीविका से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आर्थिक स्थिति को सुद्रढ़ करें। ये भी पढ़ें : UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त  स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य य...
हमीरपुर : पहले संपत्ति के बंटवारे में पिता की हत्या, फिर थाने में बैठा मुस्कुराता रहा..

हमीरपुर : पहले संपत्ति के बंटवारे में पिता की हत्या, फिर थाने में बैठा मुस्कुराता रहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति के बंटवारे में अपने ही पिता की फरसा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में बैठा मुस्कुराते रहे हत्यारोपी को देखकर हर कोई अचंभित था। ऐसा लग रहा था कि उसे अपने किए पर कोई पक्षतावा नहीं है। बताया जाता है कि हमीरपुर कस्बे के कस्बे के बस स्टैंड के पास रहने वाले मिठाईलाल सोनी के चार बेटे हैं। इनके नाम नीरज, राजेंद्र, अनिल और रामेंद्र सोनी हैं। इनमें से दो बेटों, राजेंद्र और अनिल की शादी हो गई थी। मंगलवार दोपहर रामेंद्र नाम के बेटे ने अपने पिता से घर में रहने के लिए उनसे जगह देने को कहा। मां की तहरीर पर बेटे पर मुकदमा बताते हैं कि पिता का कहना था कि घर में जगह के हिसाब से सभी लोग रह लें। इसपर अलग जगह दिलाने के लिए रुपए मांगने लगा। इसमें पिता ने असमर्थता जताई तो वह पिता से झगड...
Breaking News : एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर कार में लगी आग, सभी 5 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News : एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर कार में लगी आग, सभी 5 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज मंगलवार तड़के सुबह यूपी के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। नोएडा की ओर जा रही एक कार 160 किमी के पास कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। बताते हैं कि कार सवार सभी 5 लोग जिंदा जल गए। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग बुझाई। तब पांचों शवों को बाहर निकाला जा सका। कार का नंबर लखनऊ का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। मामले में डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। स्विफ्ट डिजायर कार की कंटेनर से टक्कर बताते हैं कि यह दुर्घटना आज तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुई। एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर- UP-32 KV 6788 आगरा से लखनऊ की दिशा में जा रही थी। पुलिस का कहना है कि किमी 160 पर खंदौली ...
बांदा में ADG प्रेम प्रकाश ने दिए ये ‘खास निर्देश’, आने वाले दिनों में दिख सकता है असर..

बांदा में ADG प्रेम प्रकाश ने दिए ये ‘खास निर्देश’, आने वाले दिनों में दिख सकता है असर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : मंडल मुख्यालय चित्रकूटधाम में अपराध समीक्षा की बैठक के दौरान एडीजी प्रेम प्रकाश ने चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए। एडीजी ने सभी से अपराध रिकार्ड पर चर्चा की। साथ ही कहा कि रात में गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने सबसे खास निर्देश दिए कि रात में वाहनों की स्पीड चेक की जाए। शाम और रात में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश इससे रात में होने वाले हादसों पर लगाम कसेगी। दरअसल, एडीजी के यह निर्देश इसलिए भी खास हैं, क्यों बुंदेलखंड में रात के वक्त निकलने वाले बालू व गिट्टी के ओवरलोड ट्रक तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। ऐसे में आए दिन हादसों की बात सामने आती है। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी ने बताया कि यूपी पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर अपराध समीक्षा की मासिक बैठक आयोजित हो रही है। इसमें बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर के पुलिस अधीक्षकों को बुलाकर जरूरी न...
सीतापुर जेल से आजम खां की पत्नी विधायक डा. तजीन फातिमा रिहा

सीतापुर जेल से आजम खां की पत्नी विधायक डा. तजीन फातिमा रिहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : आज सोमवार को यूपी के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की विधायक पत्नी तजीन फातिमा जेल से रिहा हो गईं। पिछले 298 दिनों से वह अपने बेटे और पति के साथ जेल में बंद थीं। हालांकि, अभी उनके पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर की जेल में ही समय वक्त गुजारना होगा। आज शाम को करीब 7.25 बजे सीतापुर जेल प्रशासन ने काफी सुरक्षा के बीच डा. तजीन फातिमा को रिहा किया। 298 दिन से जेल में पति व बेटे संग थी बंद 70 वर्षीय महिला विधायक की रिहाई की सूचना पर उनको लेने उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़ा बेटा अदीब आजम, बहू सिदरा सीतापुर पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। उधर, जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने कहा कि अदालत से जमानत के आदेश मिलने के बाद डा. तजीन को रिहा किया गया है। बताते चलें कि विधायक डा. तजीन अपने पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ बीती 2...
बांदा में ABVP ने घोषित की पंडित जेएन महाविद्यालय की इकाई

बांदा में ABVP ने घोषित की पंडित जेएन महाविद्यालय की इकाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय कालेज इकाई की घोषणा की। इसमें कालेज अध्यक्ष अरुण द्विवेदी को बनाया गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों की घोषणा की गई है। घोषित कालेज इकाई में उपाध्यक्ष रवि शुक्ला, धनंजय, शिवम गिरि, महेश पाल बनाए गए हैं। कालेज अध्यक्ष अरुण द्विवेदी को किया गया मनोनीत कालेज मंत्री पद पर प्रज्ञा गुप्ता, कालज सह मंत्री बीनू, शिवम राजपूत, हिमांशु, कालेज एसएफएस प्रमुख छाया, कालेज एसएफडी प्रमुख निशी शुक्ला, कालेज राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख स्नेहा, कालेज खेल प्रमुख रामराज, कालेज मीडिया प्रभारी विमल शुक्ला को बनाया गया। ये भी पढ़ें : बांदा के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डा. सिंह का निधन वहीं कालेज कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर लक्ष्मी, पूर्ति सिंह, प्रतीक्षा, श्ज्ञिवानी, नेहा सिंह, अनामिका, श्रेया आदि को दायित्व सौंपा गय...
बांदा में वीडियो के जरिए परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता का पाठ

बांदा में वीडियो के जरिए परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता का पाठ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : छोटे-छोटे पारिवारिक हकीकतों से जुड़े फीचर वीडियो के जरिए दंपतियों को परिवार नियोजन के लिए जागरुक किया जा रहा है। साथ ही दो बच्चों के बीच कम से कम 3 साल का सुरक्षित अंतर रखने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। साथ ही स्थाई परिवार नियोजन के साधन के रूप में नसबंदी के प्रति भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। चिकित्सकों ने दी यह जानकारी जिला महिला अस्पताल में अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. आरबी गौतम ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर जिला अस्पताल से लेकर सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर अब हर माह की 21 तारीख को खुशहाल दिवस का आयोजन हो रहा है। मंडलीय परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि खुशहाल परिवार बनाने में आशा कार्यकर्ता और एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये भी पढ़ें ...
बांदा में कोरोना वायरस की जांच में RTPCR टेस्ट बना बड़ा सहायक

बांदा में कोरोना वायरस की जांच में RTPCR टेस्ट बना बड़ा सहायक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोविड-19 से निपटने में सरकार व स्वास्थ्य महकमा नए तरीके अपनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इसकी बानगी राजकीय मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग है। यहां बीएसएल-2 (बायो सेफ्टी लैब) आरटीपीसीआर (रियल टाइम पाली मरेज चैन रिएक्शन) के जरिए कोविड-19 के नमूनों की टेस्टिंग में मील का पत्थर साबित हुआ है। इससे अब तक 1 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। मेडिकल कालेज में बीएसएल-2 लैब में आरटीपीसीआर के जरिए कोरोना वायरस की टेस्टिंग की जा रही है। मशीन से 1 बार में 90 नमूनों की जांच बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 अगस्त को यहां आरटीपीसीआर से टेस्टिंग शुरू की गई थी। इस मशीन से एक बार में 90 सैंपलों की जांच होती है, जिसमें करीब 2 से 3 घंटे का समय लगता है। अब तक यहां 101138 लोगों की जांच की जा चुकी है। यहां कार्यरत टीम ने रोजाना 1 हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग क...
लखनऊ के मोहनलाल गंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

लखनऊ के मोहनलाल गंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार देर शाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं प्रधानपति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया, जबक सुजीत अपनी गाड़ी से ईंट भट्टे को जा रहे थे। बताते हैं कि वह रोज अपने ईंट भट्टे को नियमित रूप से जाते थे। पहले से घात लगाए बदमाशों ने इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सुजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने पर वह जमीन पर गिर पड़े।  गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में हड़कंप  गोलियां चलने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हत्या करने के बाद बदमाश वापस सुजीत के पास पहुंचे और देखा कि कहीं वह जीवित तो नहीं बच गए हैं। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में पथराव भी किया। एक बदमाश का असलहा भी वहीं गिर गया।  ये भी पढ़ें : UP :...