बांदा के तिंदवारी में किसान का शव फांसी पर लटकता मिला
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताते हैं कि दो दिन पहले उनकी पत्नी बहन के घर चली गई थीं। इसलिए घर पर पिता के साथ तीनों बच्चे ही थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुखिया की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
बच्चों ने पिता को देखा तो चीख पड़े
बताया जाता है कि गोधनी गांव में 8 बीघे के कास्तकार कल्लू (44) का शव मंगलवार तड़के सुबह घर में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घर में मौजूद बच्चों ने पिता को इस हाल में देखा तो रोते-बिलखते चीख पड़े। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि पत्नी कल्ली देवी दो दिन पहले अपनी बहन के घर गई थीं। घर में पिता के अलावा तीनों बच्चे रोहित (16), भोला (10 वर्ष) व बेटी ...









