Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

DM साहब KFC में खो बैठे शादी से पहले सगाई की अंगूठी, ऐसे मिली वापस

DM Sahab lost engagement ring before marriage in KFC, got back like this

समरनीति न्यूज, डेस्क : अगर किसी व्यक्ति से उसकी सगाई की अंगूठी खो जाए और वह भी शादी से पहले, तो भला उसपर क्या गुजरेगी। इसे आसानी से समझा जा सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ जिलाधिकारी राहुल कुमार के साथ। दरअसल, नए साल की शुरुआत में डीएम साहब ने अपनी सगाई की अंगूठी खो दी। इसके बाद उनका बेचैन होना लाजमी था। इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन अंगूठी का कुछ पता नहीं चला। हालांकि, गनीमत रही कि अंगूठी कुछ घंटे बाद मिल गई। 

ट्वीट कर खुद शेयर की पूरी बात

दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले के जिलाधिकारी राहुल कुमार की शादी होने वाली है और सगाई हो चुकी है। 2 जनवरी को डीएम साहब दिल्ली के कनाॅट प्लेस में स्थित केएफसी में खाना खाने पहुंचे थे। वहां से बाहर आने पर उनको एहसास हो गया कि उनकी अंगूठी कहीं खो गई है। पूरी रात बेचैनी से कटी। हालांकि, रविवार सुबह उनके लिए खुशखबरी लेकर आई। रविवार सुबह केएफसी की मैनेजर ने उनको खोई हुई अंगूठी लौटा दी। इस खुशी से डीएम साहब फूले नहीं समाए। भूल से उनकी अंगूठी वहां गिर गई थी। खुद डीएम साहब ने अंगूठी मिलने की अपनी यह खुशी ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि नए साल की शुरुआत एक सकारात्मक कहानी के साथ हुई है। 

ये भी पढ़ें : सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार