Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Update- गाजियाबाद शमशान हादसा : ईओ-जेई और सुपरवाइजर गिरफ्तार, ठेकेदार फरार, 25 हुई मृतकों की संख्या

Ghaziabad cremation accident : FIR on 4, including EO-JE and contractor, number of dead 25

समरनीति न्यूज, डेस्क : गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में शमशान की छत गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या अब 25 हो गई है। उधर, घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के साथ उच्चाधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं इस मामले में मुरादनगर की नगर पालिका ईओ निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष और ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अन्य दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुरादनगर के एसपी ग्रामीण इरज राजा ने बताया है कि मामले में ईओ, जूनियर इंजीनयर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ठेकेदार अबतक फरार है। हालांकि, बताते चलें कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान शमशाम की छत गिर गई थी। मलबे के नीचे दबकर 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल थे। बाद में मृतकों की संख्या 25 पहुंच गई है। उधर, सरकार ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की है। पुलिस अन्य दोषियों की भी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : UP : शमशान घाट की छत गिरने से 19 की मौत, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट