Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा व्यापार मंडल ने स्थानांतरित सिटी मजिस्ट्रेट को दी विदाई

Banda trade board bid farewell to former city magistrate

समरनीति न्यूज, बांदा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्थानांतरित सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान समारोह में उनका माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट किए गए। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जैन द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

पदाधिकारियों ने कार्यकाल को सराहा

पदाधिकारी संतन भाई द्वारा करोना काल की सेवाओं की चर्चा की गई। प्रकाश साहू द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। नगर पालिका के सभासदों ने भी सिटी मजिस्ट्रेट का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार राज और संचालन महामंत्री अमित सेठ भोलू ने किया। युवा व्यापारी रोहित जैन भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : यूपी में 9 डीएम समेत 25 IAS और 3 PCS के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..