Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दामाद ने बेटी को मारा थप्पड़, सास ने कर दी हत्या

Wife asks for tea, wife stabbed, escaped in up raibareilly

समरनीति न्यूज, डेस्क : रायबरेली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक मां के सामने उसके दामाद ने बेटी को थप्पड़ मार दिया। इस बात से आगबबूला हुई सास ने दामाद की हत्या कर दी। हालांकि, सास ने दामाद को घटना के दौरान शर्ट का कालर पकड़कर जोर से पीछे को धक्का दिया था जिसके बाद वह दीवार से टकराया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आज मंगलवार को उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र की घटना

बताया जाता है कि रायबरेली जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव की रहने वाली धन्नो अपनी बेटी सरिता और दामाद अजय के साथ रहती हैं। आसपास के लोगों ने बताया है कि बेटी-दामाद में अक्सर विवाद होता रहता था।

ये भी पढ़ें : लखीमपुर : सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़की निकली कोरोना पाॅजिटिव, पुलिस टीम में भी हड़कंप

बीती रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्साए दामाद अजय ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसपर सास धन्नो आगबबूला हो गईं। उन्होंने दामाद का कालर पकड़कर जोर से पीछे को धकेल दिया। इससे दामाद के सिर में गंभीर चोट आई। किसी तरह वह बिस्तर पर जाकर लेट गया। वहां सुबह मृत हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दामाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : कानपुर में कागज कारोबारी की बेटी हर्षिता अग्रवाल की मौत के मामले में सास गिरफ्तार, पति-ससुर पर लटकी कार्रवाई की तलवार