Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा के इन बेटे-बेटियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी शाबाशी..

बांदा के इन बेटे-बेटियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी शाबाशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलाकर शाबाशी दी। साथ ही उनको सम्मानित भी किया। बांदा के कलेक्टेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावियों को बुलाया गया। परीक्षाओं में टाॅप-10 स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित कर अभिभावकों को बधाई दी गई। जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने कहा कि आपमें मेहनत, योग्यता और समझदारी में कोई कमी नहीं है। अब यह सही समय है जब वह आगे बढने के लिए लक्ष्य को निर्धारित कर लें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़संकल्प होने के साथ अध्ययन शुरू कर दें। फिर हर हाल में आपको सफलता मिलेगी। डीएम ने कहा कि अपने माता-पिता तथा गुरूओं को उच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी हमेशा याद रखें। उनका आदर करें। ये छात्र-छात्राएं रहे मौजदू इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला और प्रदेश में छठवां स्थान ...
बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..

बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जिले में निकाय चुनाव तेजी पकड़ चुका है। बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर बांदा में जिस तरह से अंदरूनी खींचतान और नाराजगी सामने आई, वह किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में रूठे हुए अपनों को मनाना बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि पार्टी हाईकमान निकाय चुनावों को सेमीफाइनल मानकर चल रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की यह नसीहत दरअसल, बीजेपी में टिकट मांगने वालों की कतार काफी लंबी थी। अंतिम दिन तक कानपुर से लेकर लखनऊ तक टिकट को लेकर महिला कार्यकर्ताओं की सरगर्मियां रहीं। महिला मोर्चा की कई नेताओं के साथ-साथ दूसरे नेता भी अपनी पत्नियों के लिए टिकट के सपने संजोए थे। अब जिनको टिकट नहीं मिला, उनमें कहीं न कहीं नाराजगी होना स्वभाविक है। ऐसा हर चुनाव और हर दल में होता भी है। इसमें कोई नई बात नहीं है, लेकिन समय के साथ सबकुछ ठीक करना भी जरूरी होता है। रणनीति बिगाड़ सकती है नाराजगी कहा...
यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्त: जिला स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे लेकर बुधवार को शासनादेश जारी हुआ है। स्थानांतरण या समायोजन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी। जारी हुए जरूरी दिशा-निर्देश परिषद के अधिकृत सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि अन्तः जिला स्थानांतरण/समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित साफ्टवेयर से ऑनलाइन पोर्टल पर होगी। पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (लखनऊ) से होगी। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा   ये भी पढ़ें : ...
बांदा DM की दो टूक, निर्वाचन आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें अधिकारी

बांदा DM की दो टूक, निर्वाचन आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम ने निष्पक्ष और सकुशल निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न कराया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबोधित भी किया। डीएम ने चुनाव अधिकारियों से दो टूक कहा कि चुनाव आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें, इससे निष्पक्ष और सकुशल चुनाव कराने में आसानी होगी। कोई दिक्कत नहीं आएगी। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएम ने निर्देश भी दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को समय से हरहाल में पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि बांदा में 11 मई 2023 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इस काम में पीठासीन अधिकारी व संबंधित मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रशिक्षण में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधि...
बांदा में जेई की करंट से मौत, निरीक्षण के दौरान हादसा

बांदा में जेई की करंट से मौत, निरीक्षण के दौरान हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जिले के खप्टिहाकलां में नमामि गंगे प्रोजक्ट से बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे जेई की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैलानी थाना क्षेत्र के सिकहुला डेरा के रहने वाले आदित्य निषाद (25) हैदराबाद की एक प्राइवेट कंपनी में जेई पद पर तैनात थे। संविदा पर तैनात थे जेई आदित्य निषाद बीते दिनों पैलानी तहसील में तैनाती हुई थी। बुधवार शाम पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव में नमामि गंगे प्रोजक्ट से बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे। बताते हैं कि वह सीढ़ियों पर चढ़कर पानी की टंकी का निरीक्षण करने लगे। इसी बीच करंट लगने से उनकी मौत हो गई। टंकी पर मौजूद गार्ड ने जेई के परिजनों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें : बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान...
बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान

बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी बोर्ड 10वीं के एक छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मरने वाला युवक 10वीं का छात्र हेमंत था, जो कम नंबर आने की वजह से परेशान था। घर से वह मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद ट्रेन के आगे जाकर कूद गया। परिवार के लोगों ने शव की पहचान की। इसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। जीआरपी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंगलवार को नहीं हुई थी शव की पहचान दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा के रहने वाले अजय कुमार का बेटा हेमंत (15) 10वीं का छात्र था। मंगलवार को उसका रिजल्ट आया। परिवार के लोगों का कहना है कि वह 60% अंकों के साथ पास हुआ। परिजनों ने बताया कि उसके नंबर दोस्तों से कम थे। इसलिए निराश था। शाम को मंदिर जाने की की बात कहकर घर से निकला। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैं...
महोबा SP अपर्णा ने किया स्टेट टाॅपर को सम्मानित

महोबा SP अपर्णा ने किया स्टेट टाॅपर को सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : यूपी बोर्ड 2023 के रिजल्ट में स्टेट में टाप करने वाले शुभ चपरा को आज महोबा एसपी अपर्णा गुप्ता ने सम्मानित किया। इसके अलावा 7वीं रैंक पाने वाले छात्र पुष्पराज को भी शाबाशी दी। इस मौके पर एसपी अपर्णा ने सभी बच्चों से इन मेधावियों से प्रेरणा लेकर बेहतर करने को कहा। एसपी ने कहा कि बाकी बच्चों को मेधावी बच्चों से सीख लेकर अपने लक्ष्य को तय कर आगे बढ़ना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मेधावी बच्चों के परिजन भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर ये भी पढ़ें : UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर  ...
एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर युवक-युवती के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले हैं। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की माने तो दोनों शादीशुदा थे। दोनवों के बीच प्रेमसंबंध चल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक के दो बच्चे, महिला के एक बेटी जानकारी के अनुसार हरदासपुर की रहने वाली अनीता (35) और विनोद (38) का शव गांव के बाहर बनी कर्बला के किनारे एक ही पेड़ से लटते मिले। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं। विनोद के दो बच्चे हैं। वहीं अनीता की एक बेटी है। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा ये भी पढ़ें : बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आ...
यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा

यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड 2023 का 12वीं का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हालांकि, नंबर कम आने से वह थोड़ा सा निराश हैं। इसके लिए दोबारा रिचेकिंग का आवेदन करेंगे। दरअसल, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक रहे हैं। बरेली बिथरी से विधायक रहे हैं पप्पू भरतौल उन्होंने 2 साल पहले हाई स्कूल की परीक्षा पास की थी। उनका कहना है कि पास होने से वह खुस हैं, लेकिन अभी 3 विषयों में उनके नंबर कम हैं। इसके लिए रिचेकिंग का आवेदन करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि अब उनका सपना एलएलबी करने का है। वकील बनकर क्षेत्र के लोगों की मदद करेंगे। बताया जाता है कि 55 साल के भाजपा नेता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 2017 में विधायक चुने गए थे। ये भी पढ़ें : UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12व...
यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर

यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : UP Board Results 2023 बांदा की बेटी अनुराधा गुप्ता ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में ऊंची छलांग लगाई है। अभावों के बीच सफलता की बड़ी लकीर खींचते हुए पूरे प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल की है। इस बेटी की सफलता से माता-पिता ही नहीं, बल्कि रिश्तेदार और शहर के लोग भी खुद को गौरांवित महसूस कर रहे हैं। दरअसल, अनुराधा की सफलता इसलिए भी अद्भुत है, क्योंकि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के तमाम संघर्षों से अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता पाई है। छात्रा अनुराधा गुप्ता बांदा के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में पढ़ती हैं। स्कूल स्टाफ में भी छात्रा की उपलब्धि से खुशी का माहौल है। बिना कोचिंग अपने दम पर पाई सफलता उन्होंने 96.4 % अंक हासिल किए हैं। उनको 500 में से 482 अंक हासिल हुए हैं। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। उनके पिता रामचंद्र गुप्ता फेरी लगाकर प...