Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

हाइटेंशन लाइन से कंटेनर में लगी आग, बुलट सवार दो की जिंदा जलकर मौत

हाइटेंशन लाइन से कंटेनर में लगी आग, बुलट सवार दो की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक चलते कंटेनर में आग लग गई। इसके बाद चालक उसपर से कूदकर भागा। तभी वहां से गुजर रहे बुलट सवार दो लोग उसकी चपेट में आ गए। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोग जबतक कुछ समझ पाते दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसा चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डहिया-परोरवा माइनर गांव के पास हुआ। 19 मई को थी मृतक सुनील की शादी जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र की ओर से एक कंटेनर परोरवा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान डहिया गांव के पास कंटेनर हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। तेजी से फैली आग को देखकर चालक कंटेनर छोड़कर कूदकर भागने लगा। ये भी पढ़ें : रिश्ते शर्मसार : दामाद ने सास से दुष्कर्म कर खींची अश्लील फोटोज, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा तभी अली...
यूपी में एक और बड़ा एनकाउंटर, उरई में दो बदमाश ढेर-सिपाही की हत्या कर हुए थे फरार

यूपी में एक और बड़ा एनकाउंटर, उरई में दो बदमाश ढेर-सिपाही की हत्या कर हुए थे फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, उरई : यूपी में आज एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ। उरई पुलिस ने आज दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों बदमाशों ने ड्यूटी कर रहे सिपाही की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से दोनों फरार थे। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ रविवार दोपहर उरई के फैक्ट्री एरिया में हुई। इस मुठभेड़ में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार राठौर भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल कोतवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों की पुलिस काफी सघनता से तलाश कर रही थी। 9 मई को हुई थी सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सिपाही भेदजीत सिंह की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। बदमाशों ने नुकीली-धारदार चीज से हमला कर सिपाही की हत्या की थी। सिपाही की हत्या की यह वारदात बीती 9 मई को हुई थी। ड्यूटी पर सिपाही क...
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, परिवारों में कोहराम

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई है। वहीं दूसरी घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बबेरू सिमौनी गांव की राजाबेटी (45) देर शाम खेत से घर जा रही थीं। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक में कार ने मारी टक्कर परिवार के लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार भी घायल बताया जा रहा है। महिला के 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के रामआसरे (55) दूध बेचने का काम करते हैं। रविवार दोपहर बांदा से दूध बेचकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गुरेह गांव के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वह बाइक से दूर ...
रिश्ते शर्मसार : दामाद ने सास से दुष्कर्म कर खींची अश्लील फोटोज, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

रिश्ते शर्मसार : दामाद ने सास से दुष्कर्म कर खींची अश्लील फोटोज, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक दामाद ने अपनी सास के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला का आरोप है कि दामाद ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। अश्लील फोटोज भी खींच लीं। पीड़िता का कहना है कि अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर मनमानी करता रहा। सास को चाय में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाया पीड़िता का यह भी कहना है कि थाने में रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा लिखा है। दुष्कर्म करने के साथ खींची अश्लील फोटोज जानकारी के अनुसार मामला बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट लिखाई है। उनका आरोप है कि उन्हीं के दामाद ने बीती 9 जनवरी को चाय में नशी...
बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..

बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले की जिस खदान पर अवैध खनन को लेकर शासन ने खनिज अधिकारी को निलंबित किया था। उसी मरौली खदान खंड-6 पर फिर से अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। नदी की जलधारा में मशीनें खड़ी करके खनिज संपदा का दोहन हो रहा है। निर्धारित सीमा से बाहर जाकर बालू ढोया जा रहा है। खदान से ही ओवरलोड वाहन निकाले जा रहे हैं। सू्त्रों की माने तो स्थानीय राजनीतिक संरक्षण में अवैध खनन दिन-रात जारी है। खनिज निदेशक रोशन जैकब ने मारा था छापा, खनिज अधिकारी हुए थे निलंबित बताते चलें कि बांदा की मरौली खदान में अवैध खनन की शिकायत के बाद तत्कालीन खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को 9 जून 2022 को निलंबित कर दिया गया था। NGT के नियमों को ताक पर रख हो रहा अवैध खनन, राजनीतिक संरक्षण.. यह कार्रवाई खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खनिज निदेश रोशन जैकब के खदान पर छापे के बाद की थी। इसके बाद खदान पर जुर्मान...
बांदा में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी धमकी देकर फरार

बांदा में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी धमकी देकर फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के मुंह पर कपड़ा बांधकर उससे रेप किया। घटना के समय किशोरी खेत जा रही थी। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। मां को खुद के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पीड़िता के परिवार के लोग उसे थाने ले गए। पीड़िता को धमकी देकर आरोपी फरार पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बबेरू क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की लड़की खेत जा रही थी। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार गांव का एक युवक उसे पकड़कर खींच ले गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर उससे रेप किया। बाद ...
बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार

बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा में दो नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों में हुए निकाय चुनावों में 4 पर ही कमल खिल सका। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित और कांटे के मुकाबला वाली बांदा नगर पालिका सीट रही। इस सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से बिल्कुल अंतिम समय में पार्टी की नैया पार लगी। स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के लिए इस सीट को बचाना मुश्किल था। उनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। ऐसे में सीएम योगी संकटमोचन बनकर आए। ..तो हाथ से खिसक जाती बांदा नगर पालिका अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव से ठीक पहले बांदा का दौरा न करते तो सदर की नगर पालिका भी पार्टी के हाथ से खिसक जाती। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि आखिरी समय में सीएम का आना ही संजीवनी दे गया। वरना विपक्षी से टक्कर काफी कांटे की थी। हालांकि, सीएम योगी के आने से स्थानीय नेताओं के लिए खतरे की घंटी भी बज गई है। राज्य मंत्री के क्षे...
बांदा निकाय रिजल्ट : 4 पर बीजेपी, दो पर सपा, 1-1 पर कांग्रेस-निर्दलीय जीते

बांदा निकाय रिजल्ट : 4 पर बीजेपी, दो पर सपा, 1-1 पर कांग्रेस-निर्दलीय जीते

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज आ गए। बांदा नगर पालिका में बीजेपी की मालती गुप्ता बासू ने अपनी जीत दर्ज कराई। वहीं अतर्रा और मटौंध और बिसंडा में भी बीजेपी ने बाजी मारी है। इस तरह चार सीटों पर बीजेपी जीती है। वहीं बांदा की बबेरू और नरैनी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। तिंदवारी में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। तिंदवारी में भाजपा हारी जिले की ओरन नगर पंचायत में कांग्रेस जीती है। सभी दलों के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिले में आज चार जगहों पर मतगणना हुई। बांदा मंडी समिति के अलावा बबेरू, नरैनी, अतर्रा में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मतगणना स्थल का दौरा करते रहे। ये भी पढ़ें : कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार कांग्रेसियों में जश्न....
कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार ! कांग्रेसियों में जश्न..

कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार ! कांग्रेसियों में जश्न..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : कर्नाटक विधासभा चुनाव के शुरूआती रुझान में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत रही है। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में 114 सीटों पर इस वक्त आगे है। वहीं बीजेपी 74 और जेडीएस 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है। कांग्रेसी मना रहे जश्न माना जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। बताते हैं कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता जश्न भी मना रहा है। मिठाई बांटने के साथ ही बजरंगबली की फोटो को नमन करते हुए मिठाईं खिला रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : दूसरे चरण में 53 % वोटिंग, किस जिले में कितना पड़ा वोट, पढ़िए ! तुलनात्मक सूची  ये भी पढ़ें : ट्रांसपोर्टर की बेटी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों वसूले, अब जेल की..  ...
Banda : बांदा में 4 जगहों पर मतगणना शुरू, कुछ देर में रुझान..

Banda : बांदा में 4 जगहों पर मतगणना शुरू, कुछ देर में रुझान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मतगणना शुरू हो गई है। जिले में चार जगहों पर मतगणना का काम हो रहा है। इनमें बांदा शहर मंडी परिसर के अलावा नरैनी, अतर्रा और बबेरू में मतगणना चालू है। कुल 1500 कर्मचारी मतगणना में लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौजूद हैं। बांदा के एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम उन्होंने बताया कि पहले बांदा नगर पालिका और मटौंध नगर परिषद के लिए काउंटिंग होगी। मतदान कर्मियों व प्रत्याशियों के एजेंट ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होनी थी। थोड़ी देरी से शुरू हो चुकी है। बताते हैं कुछ ही देर में नतीजों के रुझान आने लगेंगे। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ये भी पढ़ें : Banda : छात्रा की हादसे में मौत, ट्रेन के आगे कूदा युवक   ये भी पढ़ें : UP : चौकी इंचार्ज की...