Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, परिवारों में कोहराम

Two youths died in separate road accidents in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई है। वहीं दूसरी घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बबेरू सिमौनी गांव की राजाबेटी (45) देर शाम खेत से घर जा रही थीं। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बाइक में कार ने मारी टक्कर

परिवार के लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार भी घायल बताया जा रहा है। महिला के 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के रामआसरे (55) दूध बेचने का काम करते हैं। रविवार दोपहर बांदा से दूध बेचकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गुरेह गांव के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वह बाइक से दूर जा गिरे। बाद में उनकी मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..

ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार