Saturday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

सख्ती बढ़ीः अब ट्रेन में चेन पुलिंग की तो पुलिस कराएगी ज्यादा लंबी जेल यात्रा

सख्ती बढ़ीः अब ट्रेन में चेन पुलिंग की तो पुलिस कराएगी ज्यादा लंबी जेल यात्रा

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
सरमरनीति न्‍यूज़ः सुनने में आया है कि देश में चलने वाली कुल पांच सौ ट्रेनों की चाल अब सुधरने के ढरर्रे पर है. इस क्रम में अब बारी है चेन पुलिंग करने वालों की. खबर मिली है कि अगली सख्‍ती इन्‍हीं के खिलाफ़ होने वाली है. अब ऐसे में आप भी इनमें से एक हैं तो सुधर जाइए, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा. ऐसी मिली है जानकारी   खबर कुछ ऐसी है कि ट्रेन में अब हौजपाइप या चेन खींचने वाले को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा. इस बारे में आईजी रेलवे एसके सिंह ने सभी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं. इस निर्देश के तहत ये नियम मंगलवार से लागू हो जाएगा. इस क्रम में ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ़ एक अभियान चलाया जाएगा. सामने आए हैं निर्देश  पिछले सप्‍ताह रेल मंत्री पियूष गोयल ने बेपटरी चल रही पांच सौ मेल, एक्‍सप्रेस ट्रेनों की चाल सुधारने के लिए जोनवार अफसरों को निर...
जेल के अंदर वारदात बड़ा मामला, न्यायिक जांच कराएंगे, अनुशासनात्मक कार्रवाई भी – मुख्यमंत्री योगी 

जेल के अंदर वारदात बड़ा मामला, न्यायिक जांच कराएंगे, अनुशासनात्मक कार्रवाई भी – मुख्यमंत्री योगी 

Breaking News, Feature, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक चैनल से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के मामले में कहा है कि मामला संज्ञान में आया है। जेल के अंदर वारदात होना बड़ी चूक है, मामले की न्यायिक जांच कराएंगे। सीएम ने कहा कि जेल अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उधर, एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने कहा है कि बागपत जेल के जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, हेड वार्डन, अरजिंदर सिंह, वार्डनर माधव कुमार को मामले में तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शव का पैनल पोस्टमार्टम होगा और न्यायायिक जांच भी कराई जा रही है। संबंधित खबरें जरूर पढ़ेंः बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, हड़कंप  संबंधित खबरें जरूर पढ़ेंः 10 दिन पहले पत्नी सीमा ने माफिया पति मुन्ना बजरंगी की ह...
मिताली राज ने ज़ाहिर की इच्छा, प्रियंका को देखना चाहती हैं खुद के किरदार में

मिताली राज ने ज़ाहिर की इच्छा, प्रियंका को देखना चाहती हैं खुद के किरदार में

Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, खेलकूद
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः  इंडियन क्रिकेट की पिच पर धुआंधार पारी खेलने वाली महिला क्रिकेटर मिताली राज इन दिनों फिर से पूरे जोश में हैं, लेकिन इस बार किसी मैच को लेकर नहीं. बल्‍कि खुद पर बनने वाली बायोपिक को लेकर. सुनने में आया है कि पिछले दिनों खुद मिताली ने उस नाम का खुलासा किया, जिन्‍हें वह अपनी बायोपिक में अपने ही किरदार में देखना चाहती हैं. वो नाम है बॉलीवुड की देसी गर्ल, यानि कि प्रियंका चोपड़ा का. तैयारी चल रही है ज़ोरों पर  गौरतलब है कि इस समय भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान मिताली राज पर बायोपिक बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस फिल्म के लिए खुद मिताली भी रिसर्च और स्क्रिप्टिंग के स्तर पर फिल्ममेकर्स की मदद करने में लगी हुई हैं. इसी क्रम में उन्‍होंने अब फिल्म की मेन लीड के बारे में अपनी इच्‍छा जताई है. उन्‍होंने खोला है वो नाम, जिस एक...
अब Month के End पर नहीं, बल्कि starting पर जाएगा सेल रिटर्न

अब Month के End पर नहीं, बल्कि starting पर जाएगा सेल रिटर्न

Feature, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नेशनल डेस्कः गौरतलब है कि आयकर रिटर्न को भरने का समय नजदीक आता जा रहा है. ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि जीएसटीएन में पंजीयन कराए कारोबारियों को इस बार रिटर्न भरने में खास ध्यान रखना होगा। इस बार कई खास और जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। क्या कहते हैं एक्सपर्टः इन Alertness के साथ दाखिल करें  Return  लखनऊ के जाने-माने सीए सूर्य प्रकाश त्रिवेदी कहते हैं कि जैसे व्यापारियों को पर्चेस में "जीएसटी-पे'' को अपने रिटर्न में सही ढंग से दर्शाना होगा। अगर इसमें कहीं कोई चूक या गल्ती हुई तो इसका खामियाजा मिलने वाली छूट लैप्स कर जाएगी। यहां ये भी बताना जरूरी होगा कि कारोबारियों को इसलिए रिटर्न भरते समय खास सावधान रहने की जरूरत है। उसने वित्तीय वर्ष के दौरान कितना गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) एकत्र किया और कितना टैक्स के रूप में जमा किया। इसकी साफ जानकारी भी देनी होगी। इसके साथ...
IIT ने पकड़ी कोर्ट की राह, दशमलव के पेंच में फंसा मामला

IIT ने पकड़ी कोर्ट की राह, दशमलव के पेंच में फंसा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। वह यह कि जेईई एडवांस 2018 में न्‍यूमेरिकल सवालों को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में दायर याचिका को जवाब देने के लिए आईआईटी कानपुर अब आठवीं की गणित की किताब का सहारा लेगा। इसके लिए कोर्ट में किताब को पेश किया जाएगा। एनसीईआरटी के इस आठवीं की किताब में न्‍यूमेरिकल वैल्‍यू 11, 11.0, 11.00 को एक समान बताया गया है। एक छात्रा ने दायर की है याचिका  दरअसल मद्रास की एक छात्रा ने याचिका दायर की है कि जिन लोगों ने दशमलव के बाद के दो अंकों तक उत्‍तर सही दिया है, उनका समय ज्‍यादा खर्च हुआ है, लेकिन जो अब रिजल्‍ट जारी किया गया है, उसमें दशमलव के बाद के अंकों को महत्‍व नहीं दिया गया है. इस पर कोर्ट ने आदेश दिया है कि ऐसे छात्रों को भी पूरी तरह से वरीयता दी जाए. उनकी रैंक ऊपर की जाए. म...
बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/मेरठः यूपी में एक बड़ी दुर्दांत वारदात के तहत बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी उर्फ प्रेम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। वहीं कानून व्यवस्था और जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्ठा और सक्रियता के साथ जेल की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारी मौके पर हैं और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले मुन्ना की पत्नी ने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। बताते हैं कि मुन्ना को तन्हाई बैरक में एक दूसरे माफिया के साथ रखा गया था। बताते हैं कि आज बसपा के पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में मुन्ना की अदालत में पेशी थी। शुरूआती रिपोर्ट में हत्या करने वाले का नाम सुनील राठी है। मुन्ना बजरंगी को रविवार...
सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़

सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखीमपुरः बुंदेलखंड में सूखे से किसानों की बर्बादी की दास्तान किसी से छिपी नहीं है। किसान हर साल मेहनत करता है और अपनी सबकुछ दांव पर लगा देता है। इस उम्मीद में कि एक दिन उसकी लहलहाती फसल उसकी गरीबी, तंगहाली और लाचारी को दूर करेगी। लेकिन सूखा जैसी प्राकृतिक आपदा उसकी उम्मीदों को तार-तार कर देती हैं। बीते कई सालों से किसान इसी सबमें फंसकर रह गया है। सरकार के सिंचाई मंत्री का कहना है कि अब ऐसा नहीं होगा। अगर बारिश ने साथ नहीं दिया तो योगी सरकार सूखे बुंदेलखंड में कृतिम वर्षा कराएगी। इसके लिए सरकार तैयारियां करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी किसानों की समस्या् को लेकर गंभीर हैं और लगातार किसानों की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में कृतिम वर्षा को लेकर सरकार कदम उठा सकती है। इस बात की जानकारी देते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि ...
उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में एक महिला से छेड़खानी वीडियो बनाकर वायरल करने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिख रही महिला को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। डरी-सहमी महिला ने आरोपियों के डर और वीडियो के भय से पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की थी। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना वाले दिन चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़ित उन्नाव के ही एक गांव की रहने वाली है। इस प्रकरण में उन्नाव के गंगाघाट (शुक्लागंज) थाने में थानाध्यक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की संख्या कुल छह बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर राजधानी लखनऊ से डीआईजी ला एंड आर्डर ने बयान दिया है कि मामले में महिला के आरोपों के आधार पर दोषियों के खिलाफ गैंगरेप क...
भ्रष्टाचार में नवाज को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की कैद

भ्रष्टाचार में नवाज को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की कैद

Feature, Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की अदालत ने हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स स्कैंडल के मामले की सुनवाई के बाद नवाज शरीफ को 10 साल का कठोरतम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उनकी बेटी मरियम नवाज को 7 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) सफदर को भी 1 साल की सजा सुनाई है। बताते हैं कि अदालत ने पनामा पेपर्स स्कैंडल को लेकर दर्ज तीन मामलों में एक में यह सजा सुनाई है। सजा बंद कमरे में सुनाई गई। सजा में नवाज पर 73 करोड़ और बेटी मरियम पर 18.2 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। नवाज के बेटे भगोड़े घोषित  नवाज शरीफ के बेटे हसन और हुसैन भी इस मामले में अभियुक्त हैं लेकिन दोनों ही कभी अदालत के सामने पेश नहीं हुए हैं। दोनों को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है। बताते चलें कि सजा सुनाए जाने के दौरान ...
अगर आप वैष्णों देवी दर्शन को जा रहे हैं तो जरूर जाने..

अगर आप वैष्णों देवी दर्शन को जा रहे हैं तो जरूर जाने..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नेशनल डेस्कः अगर आप माता वैष्णोदेवी के दर्शन को जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है क्योंकि वहां कटड़ा से लेकर मां के भवन लगभग 13.5 किमी की यात्रा घोड़े से करने के दौरान परिवार की सुरक्षा को लेकर आपकी चिंता लाजमी है लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। श्री माता श्राइन बोर्ड ने यह फैसला किया है कि इस घोड़ा यात्रा करने वालों को अब निशुल्क हैल्मेट उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि अगर फिसलन या किसी अन्य कारण से घोड़ा सवार श्रद्धालु गिर जाता है तो उसे गंभीर चोट न लगे। बताते चलें कि अक्सर इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु बरसात के मौसम में फिसलन व अन्य कारणों से घोड़े से गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। इतना ही नहीं हैल्मेट की यह व्यवस्था कटड़ा से 75 किमी दूर भगवान शिव के धाम शिवखोड़ी में रहेगी। वहां भी आधार शिविर रनसू से 3 किमी का सफल हैल्मेट पहनकर ही होगा।  ...