कमलनाथ ने ली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवगौड़ा, शरद यादव जैसे दिग्गजों का लगा जमावड़ा
समरनीति न्यूज, डेस्कः आखिरकार सोमवार को मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सूबे के 18वें मुख्यमंत्री को तौर पर शपथ ले ली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शपथ समारोह भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित हुआ। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
भोपाल के जंबूरी मैदान में हुआ कार्यक्रम
लंबे समय बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के शपथ लेने के मौके पर पार्टी के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री ...









