Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित, 23 सितंबर को मतदान और परिणाम..

हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित, 23 सितंबर को मतदान और परिणाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुरः बुंदेलखंड की हमीरपुर विधानसभा के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। 23 सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि 27 सितंबर को परिणाम आ जाएंगे। इस चुनाव के लिए 28 अगस्त को अधिसूचना लागू कर दी जाएगी। 28 से ही नामांकन भी शुरू हो जाएगा। बताया जाता है कि हमीरपुर उप चुनाव के लिए 4 सितंबर तक नामांकन होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी का काम 7 सितंबर तक होगा। उन्होंने कहा कि बाकी 12 सीटों पर उप चुनाव की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। क्यों हो रहे हैं हमीरपुर सीट पर उप चुनाव बताते चलें कि हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक चंदेल को सामूहिक हत्याकांड के एक मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। उनको सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। फिलहाल वह जेल म...
नगीना में तगड़ी सुरक्षा के बीच  शांतिपूर्ण ढंग से निकला रामडोल का जुलूस, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

नगीना में तगड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निकला रामडोल का जुलूस, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

Breaking News, उत्तर प्रदेश
विपुल सिंह, समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले के नगीना कस्बे में शनिवार शाम को तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामडोल का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। दरअसल, नगीना में रामडोल का जुलूस प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने खुद संभाली। साथ ही सीओ अर्चना वर्मा भी जुलूस पर पूरी तरह नजर बनाए रहीं। काली मंदिर से शुरू होकर इम्लियों में हुआ जुलूस का समापन   रामडोल का जुलूस बिजनौर रोड स्थित काली मंदिर से दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ। इसके बाद बड़ी धूमधाम से यह जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान जुलूस में आकर्षक झांकियां लोगों को लुभाती रहीं। साथ ही अखाड़े में तलबारबाजी और दूसरे साहसिक कतरब भी दिखाए गए। लोगों ने करत...
राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॅाल कर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग..

राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॅाल कर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के विभूतिखंड में रहने वाले एक वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी की पत्नी को एक शातिर युवक ने ब्लैकमेलिंग का शिकार बना लिया। शातिर युवक ने लड़की के नाम से फेक आईडी के जरिये अधिकारी की पत्नी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दोस्ती गांठ ली। फेसबुक आईडी लड़की की होने के चलते अधिकारी की पत्नी ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी उनको लड़की बनकर ही मैसेज भी करता रहा। विभूतिखंड थाना प्रभारी का कहना है कि अधिकारी की पत्नी के पास यह रिक्वेस्ट किसी साक्षी पटेल नाम की लड़की की आईडी से आई। इसके बाद रात में मैसेंजर से उसने अधिकारी की पत्नी को कॅाल किया। हालांकि महिला ने कॅाल रिसीव नहीं की, लेकिन उनके पति ने उठाने को कहा। शातिर दिमाग आरोपी युवक   कॅाल रिसिव होते ही अधिकारी और उनकी पत्नी के होश उड़ गए, दूसरी तरफ एक य...
कानपुर में एक हाथ में केरोसिन और दूसरे में जहर लेकर टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस के छूटे पसीने..

कानपुर में एक हाथ में केरोसिन और दूसरे में जहर लेकर टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस के छूटे पसीने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बर्रा क्षेत्र के गुजैनी अंबेडकर नगर इलाके में पुलिस की निष्क्रीयता से परेशान महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। लोगों की नजर पड़ी तो वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस भी वहां पहुंची। जब पता चला कि महिला ने पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर यह कदम उठाया है तो मौके पर पहुंचे अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई। ऐसे में पुलिस बार-बार उससे नीचे उतरने की मिन्नतें करती रही। पुलिस का कहना था कि आप 'नीचे उतर आओ, तुरंत अभी आपकी समस्या की सुनवाई करेंगे।' दूसरी ओर महिला को पुलिस की बात पर यकीन नहीं हो रहा था और वह टंकी से ही चिल्ला-चिल्लाकर अपनी समस्या दोहरा रही थी। डेढ़ घंटे ड्रामे के बाद महिला को उतार सकी पुलिस बताया जाता है कि बर्रा गुजैनी अंबेडकर नगर में शनिवार दोपहर वहां रहने वालीं मंजू पांडे पानी की टंकी पर चढ़ गईं। इसके बाद नीचे कूदकर जान देने की बात कहते हुए शोर मचाने...
शातिर इंजीनियर का गंदा कारनामा, 16 राज्यों की 600 महिलाओं से मंगवाई अश्लील तस्वीरें-वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल

शातिर इंजीनियर का गंदा कारनामा, 16 राज्यों की 600 महिलाओं से मंगवाई अश्लील तस्वीरें-वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः चेन्नई में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसा शातिर दिमाग चलाया कि पुलिस भी दंग रह गई। एक-दो नहीं बल्कि, 16 राज्यों की 600 महिलाओं को ऐसा जाल में फांसा कि उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो मंगवा लिए। अपने शौक के लिए अश्लील तस्वीरें-वीडियो मांगने वाले इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बाद में उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल करते हुए महिलाओं से पैसे मंगाने लगा, लेकिन कहते हैं कि हर पाप का एक घड़ा होता है और वो भरता जरूर है। ऐसा ही इस मामले में भी हुआ। पांच सितारा होटल में फ्रंट आफिस में नौकरी के लिए देता था लालच   पांच सितारा होटल में फ्रंट ऑफिस नौकरी के नाम पर जालबट्टा बिछाने वाले इस शातिर दिमाग सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने धर दबोचा है। पूरे मामले के खुलासे के बाद पुलिस भी इस इंजीनियर के कारनामे से हैरान है। पुलिस का कहना है कि उसने महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और ...
नहीं रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में दोपहर 12.07 बजे लीं अंतिम सांसें

नहीं रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में दोपहर 12.07 बजे लीं अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमारी के चलते एम्स में भर्ती थे। आज दोपहर करीब 12.07 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। बताते चलें बीती 9 अगस्त को जेटली को सांस लेने में दिक्कत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। निधन से शोक की लहर दौड़ी  कई वरिष्ठ डाक्टर उनका इलाज कर रहे थे। इससे पहले वह अमेरिका इलाज कराने जा चुके थे। 1980 में बीजेपी में शामिल होने वाले जेटली दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी जेटली का हालचाल लेने एम्स पहुंचे थे। अब उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से देशभर के नेता अंतिम दर्शन को दिल्ली पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ेंः अब नहीं रहीं भाजपा...
बांदा में प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने खाया जहर, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

बांदा में प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने खाया जहर, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आजकल प्रेमी युगल के लिए वक्त कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले बांदा में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इसके बाद अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिवार के लोगों द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई। अब शुक्रवार रात जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में कथित रूप से एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद डाई पीकर जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई और उसकी जान बच गई। बताया जाता है कि बिसंडा कस्बा निवासी 30 वर्षीय पप्पू (काल्पनिक नाम) शादीशुदा व्यक्ति है और वह बिसंडा कस्बे में ही अंडे की दुकान चलाता है। पुलिस ने बताया, दोनों हैं शादीशुदा   उसका पास में ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला से कथित रूप से प्रेमप्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि शुक्रवार रात ...
यूपी में आतंकी हमले का खतरा, नेपाल बार्डर हुआ सील, डीजीपी ओपी सिंह ने जारी किया अलर्ट

यूपी में आतंकी हमले का खतरा, नेपाल बार्डर हुआ सील, डीजीपी ओपी सिंह ने जारी किया अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में आतंकी हमले की खतरा है। प्रदेश के डीजीपी ने इस संबंध में एक अलर्ट जारी किया है। डीजीपी ने कहा है कि यूपी में आतंकी घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर तरफ पुलिस की नजर है। डीजीपी ने कहा है कि प्रदेशभर की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर नेपाल बार्डर को सील कर दिया गया है। सभी बड़ों शहरों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही चेकिंग कराई जा रही है। कानपुर से पकड़े जा चुके हैं दो खतरनाक आतंकी   बताते चलें कि बीती 13 सितंबर को सुबह तड़के लगभग 4 बजे कानपुर के चकेरी से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुद्दीन और उसके दो साथियों को एटीएस ने आतंकी हमले की साजिश रचते हुए पकड़ा गया था। इसके लिए सुसाइड बेल्ट और एके-47 कश्मीर से मंगवाई गई थी। इसके बाद से एटीएस लगातार आतंकियों की धर-पकड़ में लगी है। ये भी पढ़ेंः...
कानपुर के गैंजेस वर्ल्ड स्कूल की बस में लगी आग, बाल-बाल बची दर्जनों बच्चों की जान

कानपुर के गैंजेस वर्ल्ड स्कूल की बस में लगी आग, बाल-बाल बची दर्जनों बच्चों की जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर से बच्चों को लेकर महाराजपुर के रूमा स्थित वर्ल्ड गैंजेस स्कूल जा रही एक बस में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी और देखते ही देखते उसमें से लपटे उठने लगीं। बस में बैठे बच्चें डर से चिल्लाने लगे। हालांकि बस चालक ने सूझबूझ दिखाई और बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारकर सुरक्षित बचा लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से बोनट में लगी आग   बताया जाता है कि आज शुक्रवार सुबह स्कूल की बस बच्चों को लेकर रूमा में स्थित गैंजेस वर्ल्ड स्कूल जा रही थी। बस में लगभग 25 से 30 बच्चे सवार थे और चालक बस चालक एहतिसाम हैदर उसे चला रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 7 बजे हाइवे की सर्विस लेन पर रूमा कस्बा पहुंचते ही बस से धुआं उठने लगा और आग फैलने लगी। बोनट पर आग देखकर बच्चे भी चिल्लाने लगे। तभी आसपास के लोग मदद को दौड़ पड़े। चाल...
सीतापुर शहर में दिनदहाड़े युवक को मारीं दो गोलियां, दुस्साहसिक वारदात से फैली दहशत

सीतापुर शहर में दिनदहाड़े युवक को मारीं दो गोलियां, दुस्साहसिक वारदात से फैली दहशत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शुक्रवार को सीतापुर शहर में दिनदहाड़े एक युवक पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में जमकर गोलियां बरसाईं। शहर के व्यस्तम इलाके में हुई इस वारदात में युवक को दो गोलियां मारी गईं। इससे वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। बाद में हमलावर हवा में असलाह लहराते हुए फरार हो गए। बताया जाता है कि शहर के कजियारा मोहल्ले में रहने वाला शिवम सिंह पुत्र बबलू बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बटगंज मोहल्ले के पास पक्के पुल पर दो लोगों ने उसे घेरकर गोलियां चला दीं। इस दौरान दो गोलियां शिवम को लगीं। एक उसके गले के पास लगी, जबकि दूसरी पीठ में लगी। शुक्रवार को शहर के व्यस्तम इलाके में दिनदहाड़े वारदात  गोलियों से तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोग जान बचाने को इधर-उधर भी भागे। उधर, हमलावर हवा में असलाह लहराते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्प...