Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद समेत कई हाईप्रोफाइल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

कानपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद समेत कई हाईप्रोफाइल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः सैकड़ों लोगों को अपना घर, अपना फ्लैट और पैसा दो गुने से लेकर चार गुना, जैसे लच्छेदार सपने दिखाकर हजारों करोड़ की ठगी के मामले में अब कानपुर में एक पूर्व राज्यसभा सांसद समेत कई हाईप्रोफाइल लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इन सभी के खिलाफ शहर के थाना कोतवाली में गुरुवार को मुकदमा लिखा गया है। अबतक करीब 291 लोग सामने आए हैं जिनके साथ ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के लोगों ने चंडीगढ़ और वाराणसी, रांची और कोलकाता में भी दफ्तर खोलकर लोगों से पैसा लिया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 5 हजार लोगों से कई सौ करोड़ की ठगी का मामला है। एसएसपी के आदेश पर सीओ ने की जांच, सही मिले आरोप   इसी कंपनी द्वारा कानपुर में कार्यालय खोलकर ठगी की गई। ठगी का शिकार कानपुर शहर के श्यामनगर इलाके में रहने वाले पवन मिश्रा समेत अन्य लोगों ने हाल ही में एसएसप...
बांदा में वालीबाल में रानी दुर्गावती और बजरंग इंटर कालेज की टीमों ने मारी बाजी

बांदा में वालीबाल में रानी दुर्गावती और बजरंग इंटर कालेज की टीमों ने मारी बाजी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के बजरंग कालेज में आज यहां नूतन बाल समाज की ओर से स्व. बसंतलाल सर्राफ व अभय गुर्जर की स्मृति में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रानी दुर्गावती और बजरंग इंटर कालेज की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीते। मैच विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बजरंग इंटर कालेज में आयोजित महिला और पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रानी दुर्गावती व रानी लक्ष्मीबाई की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। रानी दुर्गावती की टीम ने रानी झांसी की टीम को 15-11, 15-13 से हराकर मैच जीत लिया। विजेता टीमों को किया पुरस्कृत   इसी तरह पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता में बजरंग इंटर कालेज ने गोयरा मुगली टीम को 25-19, 25-21 से हराकर जीत हासिल की। बजरंग विद्यालय ए टीम की ओर से हर्ष, अमर देशवाल, शिवाजी तिवारी, सचिन राठी, अमित राय, अरबाज खान, विवे...
बांदा में दो विवाहिताओं की असमय मौत से परिवारों में हाहाकार मचा

बांदा में दो विवाहिताओं की असमय मौत से परिवारों में हाहाकार मचा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक बेहद दुखद घटना में एक महिला की आग में जलकर मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि आग उस वक्त लगी, जब महिला घर में खाना बना रही थी। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव में बुधवार देर रात खाना बनाते समय अरविंद पांडे की पत्नी कल्पना (32) के कपड़ों में आग लग गई। एक की आग लगने से तो दूसरी की सांप के काटने से मौत  परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तबतक आग ने तेजी पकड़ ली। देखते ही देखते कल्पना धू-धूकर जलने लगीं। परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर गांव निवासी महिला ननिहा पत्नी दीनदयाल,...
कानपुर में बीटेक छात्र समेत दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, पनकी के पास..

कानपुर में बीटेक छात्र समेत दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, पनकी के पास..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात के रहने वाले बीटेक छात्र समेत दो युवकों की पनकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मरने वाले एक युवक की पहचान कानपुर देहात के डेरापुर कुढ़ावल निवासी अरविंदद कुमार के बेटे अमनपाल (18) के रूप में हुई है। वह पीएसआईटी से बीटेक कर रहा था और दूसरे वर्ष का छात्र था। यह घटना बीती रात किसी वक्त हुई है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आधार पर साफ नहीं दिखाई दिया दूसरे का पता   बताया जाता है कि छात्र अमन गुजैनी क्षेत्र में अपनी मां मीना के साथ रहकर पढ़ाई करता था। जीआरपी ने छात्र के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की। वहीं पनकी स्टेशन के पास ही मिले एक दूसरे 25 वर्षीय युवक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है जिसपर उसका नाम रवि कुमार निवासी दिल्ली लिखा है लेकिन कार्ड की हालत खराब होने क...
Wife Swapping: कानपुर में पत्नी के खुलासे  के बाद व्यापारी पति समेत दोस्त और महिला मित्र पर मुकदमा

Wife Swapping: कानपुर में पत्नी के खुलासे के बाद व्यापारी पति समेत दोस्त और महिला मित्र पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में एक कारोबारी पर उसी की पत्नी द्वारा दोस्त से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाने का मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल, व्यापारी की इस घिनौनी हरकत को लेकर गुमटी के व्यापारी भी स्तब्ध हैं। आरोपी व्यापारी गुमटी में ही दुकान चलाता है। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। बताते हैं कि इससे पहले भी इस व्यापारी पर पत्नी के उत्पीड़न और दूसरे गंभीर आरोप लग चुके हैं। प्रेसवार्ता करने के साथ एडीजी से शिकायत  बताते चलें कि दो दिन पहले एक महिला ने एडीजी से शिकायत करके व वाकयदा प्रेसवार्ता करते हुए अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि उसका पति एक व्यापारी है और गुमटी में दुकान करता है। वह अक्सर अपने घर पर दोस्त को लाता है और उसके साथ संबंध बनाने को कहता है। इतना ही नहीं महिल...
पी चिदंबरम को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत देने से इंकार

पी चिदंबरम को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत देने से इंकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः खबर आ रही है कि पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिच कर दिया है। यह जमानत याचिका मनी लांड्रिंग के मामले में खारिज की गई है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) किसी भी वक्त चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर सकती है। पत्नी और बेटा भी रहे कोर्ट में मौजूद   बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए टिप्पणी की है कि ईडी ने क्या दस्तावेज इकट्ठा किए हैं, ये चिदंबरम को दिखाने की जरूरतन नहीं है। आज हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी तथा उनका बेटा कार्ति चिदंबरम भी मौजूद रहे। वहीं वकील के तौर पर उनके साथ कपील सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी मौजूद थे। ये भी पढ़ेंः चिदंबरम को बड़ा झटका, सीबीआई कोर्ट ने 26 अगस्त तक कस्टडी...
महोबा में प्रसाद में नानवेज बिरयानी खिलाने के मामले में 23 नामजद समेत 43 पर मुकदमा

महोबा में प्रसाद में नानवेज बिरयानी खिलाने के मामले में 23 नामजद समेत 43 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः बीती 31 अगस्त को महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के ग्राम सालट में हुए एक धार्मिक समारोह के बाद प्रसाद के रूप में नानवेज बिरयानी खिलाने पर भड़के बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 23 नामजद लोगों समेत कुल 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि बीती 31 तारीख को पीर बाबा के उर्स में 13 गांवों के ग्रामीणों को प्रसाद में नानवेज बिरयानी खिलाने का आयोजक कल्लू हाजी समेत अन्य लोगों पर आरोप लगा था। 13 गांवों को लोगों को किया था आमंत्रित   गांव के बाहर बनी मजार पर कल्लू ने उर्स का आयोजन करते हुए आसपास के करीब 13 गांव के लोगों को आमंत्रित किया था। लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाते हुए कल्लू ने प्रसाद के तौर पर धोखे से भैंसा बि...
कानपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या

कानपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में हुई एक दुस्साहसिक वारदात में दो बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब हत्या के एक मामले में आरोपी भाजपा नेता अपने एक साथी के साथ जा रहे थे। बुधवार सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरसी के पास नहर पटरी पर बुधवार को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के एक पुराने मामले में आरोपी थे दोनों मृतक  घाटमपुर के गांव राहा निवासी 45 वर्षीय बच्चा सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे और अपने साथी गांव जलाला के रहने वाले कपूर सिंह उर्फ कल्लू के साथ बाइक से कचहरी जा रहे थे। ये दोनों हत्या के एक मामले में आरोपी भ...
बांदा में शरीर सौष्ठव और बुंदेली परंपरा के अद्भुत प्रदर्शन ने सभी का मनमोहा..

बांदा में शरीर सौष्ठव और बुंदेली परंपरा के अद्भुत प्रदर्शन ने सभी का मनमोहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शरीर सौष्ठव और बुंदेली परंपराओं का आज बांदा शहर से लगभग 5 किमी दूर स्थित महावीरन हनुमान मंदिर में ऐसा अद्भुत प्रदर्शन हुआ कि देखने वाले गदगद हो गए। इस दौरान नटराज कल्याण समिति तत्वधान में आयोजित बुंदेली दिवारी नृत्य कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर ऐतिहासिक बुंदेली परंपरा को संरक्षित करने का आह्वान भी किया गया। अतिथियों ने कलाकारों को किया पुरस्कृत   साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा मुकेश यादव रहे। आयोजन में मुख्य रूप से जेपी त्रिपाठी तथा जवाहर लाल (जलज), संजय श्रीवास्तव तथा प्रभात चैरसिया समेत भी मौजूद रहे। इतिहासकार शोभाराम कश्यप ने पूरे आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि द्वापर युग में पशु ही धन थे। इनकी सुरक्षा के लिए भगवान श्रीकृष...
राजधानी में आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

राजधानी में आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार को राजधानी में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि गोली उनके घर में लगी है, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पता चलेगा कि उनकी हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है। बताया जाता है कि कोतवाली चिनहट के विकल्पखंड में रहने वाले आईएएस अधिकारी उमेश प्रताप सिहं (42) सूडा में डायरेक्टर हैं। हत्या -आत्महत्या में उलझा मामला   वहां उनकी पत्नी अनिता को आज दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उनके सीने में लगी, जो पार निकल गई। इसके बाद अधिकारी पति और बेटा फौरन उनको लेकर पहले सहारा अस्पताल और बाद में ट्रामा सेंटर पहुंचे, लेकिन तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उधर, घटना ...