Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस एसए बोबड़े

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस एसए बोबड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्वारा उनकी नियुक्त की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति के वारंट पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 63 वर्षीय न्यायमूर्ति बोबड़े 18 नवंबर को सीजेआई पद की शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति बोबड़े 23 अप्रैल 2021 तक इस पद पर रहेंगे। बताया जाता है कि जस्टिस बोबड़े मुख्य न्यायाधीश गोगोई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। 18 नवंबर को लेंगे शपथ वह पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। परंपरा के अनुसार वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोगोई ने 18 अक्तूबर को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर बोबड़े के नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्तूबर 2018 को भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश बने थे। वह 17 नव...
कानपुर में सड़क पर गोलियां चलाकर मनाई दीवाली, अब पुलिस को तलाश

कानपुर में सड़क पर गोलियां चलाकर मनाई दीवाली, अब पुलिस को तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ लोग कैसे आत्म सुरक्षा के लिए निर्गत शस्त्र लाइसेंस का दुर्पयोग करते हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण दीवाली के दिन कानपुर शहर में देखने को मिला। जहां दो युवकों ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके दीवाली मनाई। इन लोगों ने इस बात की भी परवाह नहीं की, कि उनकी इस हरकत से किसी की जान जा सकती है या कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, बल्कि कानून से ताक पर रख छोड़ने वाले युवकों ने बेखौफ ढंग से ऐसा करते हुए फोटो और वीडियो भी बनवाए। बाद में खुद की वाहवाही बटोरने के लिए वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर डाला। खुद ही कराई सोशल मीडिया पर वायरल दूसरी ओर यह सबकुछ उस वक्त हुआ जब प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है और बेहद चौकसी का दावा कर रही है। बहरहाल मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोटो की पहचान करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही ...
लखनऊ में खुलासे से खिसकी पुलिस की जमीन, नशा कारोबार का सरगना निकला हेड कांस्टेबल

लखनऊ में खुलासे से खिसकी पुलिस की जमीन, नशा कारोबार का सरगना निकला हेड कांस्टेबल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस के पैरों तले जमीन उस वक्त खिसक गई, जब उसी के महकमे का एक हेड कांस्टेबल गैंग का सरगना निकला। फिलहाल पुलिस ने हेड कांस्टेबल समेत तीन नशा कारोबारियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लाखों की स्मैक बरामद की है। यह कार्रवाई थाना कैंट और नारकोटिक्स सेल की टीम ने साथ मिलकर की है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 244 पुड़िया स्मैक के अलावा 1.58 लाख की नगदी तथा एक क्रेटा गाड़ी बरामद की है। बताते हैं कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के बाद की गई है। कैंट थाना पुलिस और नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई बताते हैं कि सीओ कैंट के नेतृत्व में थाना कैंट व नारकोटिक्स सेल की टीम ने चेकिंग के दौरान हेड कांस्‍टेबल पवन कुमार को उसके राइट हैंड राकेश यादव समेत गिरफ्तार किया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्&#x...
कानपुर में 26-27 साल की विवाहिता की नृशंस हत्या, रेप की आशंका

कानपुर में 26-27 साल की विवाहिता की नृशंस हत्या, रेप की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक विवाहित महिला की धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार करके नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं हत्या से पहले महिला के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हैं। महिला ने एक हाथ में कंगन और दूसरे हाथ में चूड़ियां पहनी हैं। साथ ही पैरों में बिछिया भी हैं। ऐसे में साफ है कि महिला विवाहित थीं। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बैंगनी रंग की साड़ी और पैरों में चप्पलें उनके शरीर पर बैंगनी रंग की साड़ी और उम्र लगभग 26 से 27 साल के बीच आंकी जा रही है। दोनों पैरों में चप्पलें हैं। महिला की लाश जिले के बिधनू थाना क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह दुर्जनपुर गांव के पास सैयागोझा के जंगल में मिली है। ग्रामीणों ने देखने के बाद पुलिस क...
बांदा के जख्नी गांव में किसान की डूबकर मौत

बांदा के जख्नी गांव में किसान की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मेला देखने के लिए घर से निकले वृद्ध किसान की नहर में डूबकर मौत हो गई। वहां से गुजरे दो ग्रामीणों ने देखा को मृतक के घरवालों को सूचना दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मौक पर पहुंचे और किसान को किसी तरह नहर से निकालकर जिला अस्पताल ले पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि जखनी गांव निवासी जगनंदन (65) सोमवार दोपहर को अपने घर से मेला देखने के लिए निकले थे। मेला देखने निकले थे घर से जखनी गांव से गुजरी नहर के पास पहुंचे तो वहां नहर में गिरने से डूबकर उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह शौच के लिए रुके थे। इसी दौरान दुर्घटनावश नहर में जा गिरे। राहगीरों ने देखा तो मृतक के बड़े पुत्र अरविंद कुमार को फोन पर जानकारी दी। बेटा अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचा। बाद में किसी तरह उनको नहर से निकाला गया। फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उनको मृत...
बांदा में भाई दूज से चंद घंटे पहले 3 विवाहिताओं ने खाया जहर

बांदा में भाई दूज से चंद घंटे पहले 3 विवाहिताओं ने खाया जहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर जहां पूरे देश में बहनें भाई दूज की तैयारियां कर रही थीं, वहीं बांदा में चंद घंटों पहले बीती रात तीन विवाहिताओं ने जहर खा लिया। यह तीनों अलग-अलग मामले में हैं। इसी तरह 13 साल के एक किशोर समेत दो अन्य पुरुषों ने भी जहर खाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त करने का प्रयास किया। सभी छह लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शहर के जंगल दफ्तर इलाके में रहने वाली सुकन्या मिश्रा (28) (काल्पनिक नाम) ने सोमवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। 13 साल के किशोर समेत 3 और.. गंभीर हालात में उनको जिला अस्पताल लाया गया। इसी तरह नगर कोतवाली क्षेत्र के डिगवाही गांव में रहने वाली तृप्ती (32) (काल्पनिक नाम) ने भी बीती रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। परिजनों ने समय पर देख लिया और उनको ज...
बांदा में PWD मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे का शव मिलने से सनसनी

बांदा में PWD मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के बंगले में तैनात चौकीदार कैलाश धुरिया के बेटे अमित धुरिया (26) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, युवक पिता के साथ बंगले में ही एक हिस्से में रहता था। बेटे की मौत की जानकारी सुबह बेटे को उस वक्त मिली जब वह घर लौटा। घर के अंदर बेटे का शव पड़ा था। पहले पिता द्वारा बेटे की हत्या की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में उसने कहा कि उसका बेटा टीवी की बीमारी से ग्रसित था। पिता ने बाद में हत्या की जैसी किसी आशंका से इंकार करते हुए टीवी की बीमारी से बेटे की मौत की बात कही है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ई-रिक्शा चलाता था मृतक युवक पुलिस ने लिखा-पढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की मौत किस कारण से और किन हाला...
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम तबियत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम तबियत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को आज सोमवार को तबियत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि चिदंबरम ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनको एम्स ले जाया गया। बताते चलें कि चिदंबरम ने पिछले सप्ताह कोर्ट में सुनवाई के दौरान अनुरोध किया था कि उनको पेट दर्ज के इलाज के लिए हैदराबाद जाने की अनुमति दी जाए। इसी बीच आज उनको दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। जेल में ही रहना है अभी हालांकि, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कहा था कि उनको इलाज के लिए एम्स भी ले जाया जा सकता है। बताते चलें कि सुप्रीकोर्ट ने बीते मंगलवार को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम को जमान दे दी थी। इसके बावजूद उनको जेल में ही रहना होगा, क्योंकि ईडी ने एक दूसरे मामले में उनको पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि इससे पहले हाईक...
बांदा में शराबी युवक ने भतीजी से किया रेप, DIG के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस

बांदा में शराबी युवक ने भतीजी से किया रेप, DIG के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले में सोमवार को घिनौना घटनाक्रम सामने आया है। एक शराबी युवक ने अपनी रिश्ते की भतीजी 6 साल की मासूम से दुष्कर्म कर डाला। घटनाक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र का है। बताते हैं कि कोतवाली पुलिस ने पहले तो मामले को टालने का प्रयास किया, लेकिन बाद में डीआईजीके संज्ञान में मामला पहुंचा तो पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। डीआईजी के आदेश पर सक्रिय हुई पुलिस बताया जाता है कि शराबी युवक अमित पुत्र भवानीदीन आज सोमवार को अपनी रिश्ते की भतीजी 6 साल की मासूम से रेप किया। रोती-बिलखती पहुंची बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला अपनी बच्ची को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। साथ ही आरोपी अमित के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। उधर, पहले तो कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी। ये भी...
उन्नाव में लोडर की टक्कर से साइकिल सवार होमगार्ड की मौत

उन्नाव में लोडर की टक्कर से साइकिल सवार होमगार्ड की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह रावतपुर-हसनापुर गांव के बीच सोमवार सुबह लोडर की टक्कर से एक साइकिल सवार होमगार्ड की मौत हो गई। बताया जाता है कि होमगार्ड बाबू लाल (45) बीघापुर थाना क्षेत्र के हरीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह शहर कोतवाली में होमगार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। रविवार शाम ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीघापुर के सिकंदरपुर गांव के पास रेलवे मोड़ क्रासिंग पर एक तेज रफ्तार लोडर ने उनको टक्कर मार दी। घर लौटते वक्त हादसा टक्कर इतनी तेज थी कि होगमार्ड बाबू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार में उनकी पत्नी रामरती व बेटा ललऊ और दो बेटियां गुड्डी व विमला हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शव...