Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

गुरूकुल शिक्षा अंगीकार की होती तो उच्च शिक्षा से न निकलते अराजकः मुख्यमंत्री योगी

गुरूकुल शिक्षा अंगीकार की होती तो उच्च शिक्षा से न निकलते अराजकः मुख्यमंत्री योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
स्मिता रिछारिया, चित्रकूटः दिव्यांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूकुल शिक्षा पद्वति सर्वश्रेष्ठ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय इस पद्धति का पालन करते तो उच्च शिक्षण संस्थाओं में अराजकता जैसे हालात नहीं बनते। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर महाराज जी (जगद्गुरु रामभद्राचार्या) की चिंता समाप्त हो चुकी है, कहा कि अब हम उनकी दूसरी चिंता यानि केंद्रीय दिव्यांग विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे। कहा कि दिव्यांगजन कल्याण विभाग के साथ जोड़कर हर साल कुछ न कुछ सहयोग प्रदेश सरकार द्वारा होगा। मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को उप्र हिंदी संस्थान द्वारा दो लाख की राशि के साथ हिंदी साहित्यभूषण की उपाधि देते हुए सम्मानित किया। चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय अष्टम...
बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत 4 के खिलाफ मुकदमा

बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत 4 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सभासद के साथ गाली-गलौज और मारपीट करना नगर पालिकाध्यक्ष और उनके समर्थकों को महंगा पड़ा। सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी के तहत् मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, मामला एक सभासद द्वारा दर्ज कराया गया है। सभासद का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसी के बाद यह घटना हुई है। उनपर शिकायत लेने का दवाब बनाया जा रहा है। सभासद ने दर्ज कराया है यह मुकदमा बताया जाता है कि शहर के वार्ड नंबर-3 के परशुराम तालाब के सभासद मायाराम वर्मा ने कोतवाली नगर में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 12 दिसंबर की सुबह 10 बजे करीब वह अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान वार्ड में रहने वाले रामशरन कुशवाहा पुत्र टिरिया ने उनको बताया कि चमरौड़ी चैराहे पर नगर पालिक...
बांदा में नए कांग्रेस शहर अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में स्वागत

बांदा में नए कांग्रेस शहर अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में स्वागत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां कांग्रेस पार्टी कार्यालय में नए शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद शहर अध्यक्ष ने कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कहा कि शहर में प्रत्येक वार्ड कमेटी का पुर्नगठन किया जाएगा। बूथ स्तर तक की कमेटियां बनाकर कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा। महिलाओं का संगठन तैयार किया जाएगा। साथ ही सदस्यता भर्ती अभियान चलाकर गली-गली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। संगठन की मजबूती पर दिया जोर इस मौके पर कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उम्मीद जताई कि शहर अध्यक्ष मजबूत संगठन खड़ा करेंगे। इस दौरान हुई बैठक का संचालन राजेश कुमार गुप्त ने किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रद्युम दुबे लालू ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने क...
कानपुरः हार्टअटैक-ब्रेन स्ट्रोक से 6 लोगों की मौत, 32 मरीज हुए भर्ती

कानपुरः हार्टअटैक-ब्रेन स्ट्रोक से 6 लोगों की मौत, 32 मरीज हुए भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते कुछ दिनों से शीतलहर के बीच गिरता तापमान जानलेवा हो चला है। बढ़ती ठंड में बीते रविवार की रात कानपुर शहर में हैलट और कार्डियोलॅाजी में कुल 85 मरीज इमरजेंसी में लाए गए। इससे वहां अच्छा खासा अफरा-तफरी वाला माहौल रहा। इनमें ज्यादातर मरीज हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक रहे। दोनों अस्पतालों में रविवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक 85 मरीजों को लाया गया। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 32 मरीजों को भर्ती किया गया है। फिलहाल दोनों अस्पतालों की इमरजेंसी फुल बताई जा रही है। इन लोगों की हुई मौतें ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से सोमवार को मरने वालों में संतराम कुशवाहा(75) बिल्हौर, नीलम कुमारी (48) निवासी कन्नौज, मनोज कुमार (55) निवासी गुरसहायगंज, नवाजिस अली निवासी बेकनगंज (55) और प्रवेश कुमार (48) निवासी लालबंगला तथा सुनीता कुलकर्णी (44) निवासी किदवईनगर (का...
फेसबुक पर प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बाद आरोपी पर मुकदमा

फेसबुक पर प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बाद आरोपी पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर/हरदोईः एक भाजपा नेता की पोस्ट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध हरदोई कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले हरदोई जिले में कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताया। पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कांग्रेसियों ने बताया महिलाओं का अपमान बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि 29 दिसंबर को भाजपा के कोषाध्यक्ष डा अनुज गुप्ता ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। इसपर हरदोई के लल्लन तिवारी नाम के व्यक्ति ने प्रियंका गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की, बोलीं-महिला पुलिसकर्मी ने गला भ...
उन्नाव में दर्दनाक हादसा, पिता और मासूम बेटे की मौत

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, पिता और मासूम बेटे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में हुए एक बेहद दर्दनाक हादसे में एक युवक और उनके छह साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। हादसा उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में हुआ। पिता की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पाकर नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए यथा संभव मदद का भरोसा दिलाया। बताया जाता है कि सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निबहरी निवासी मनोज (28) पुत्र रमेश रविवार दोपहर अपनी ससुराल जरौलगंज असोहा (उन्नाव) से अपने 6 साल के बेटे यश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। खड़े ट्रक में जा टकराई बाइक इसी दौरान सोहरामऊ थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे युवक मनोज की मौके ...
दिल्ली में बांदा के उमाशंकर पांडे को मिला ‘जल योद्धा’ सम्मान

दिल्ली में बांदा के उमाशंकर पांडे को मिला ‘जल योद्धा’ सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः सरकारी टेल डाट काम के जल प्रहरी सम्मान समारोह-2019 में बुंदेलखंड के सर्वोदय कार्यकर्ता उमाशंकर पांडे को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल योद्धा के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर रामलाल जी राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा नेता एवं सांसद मनोज तिवारी, जल शक्ति सचिव यूपी सिंह, न्यायमूर्ति एसएस चौहान, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह, जल गुरु महेंद्र मोदी आदि 40 जल विशेषज्ञ मौजूद रहे। जल योद्धा सम्मान से सम्मानित हुए उमाशंकर पांडे की जल संरक्षण की विधि खेत के ऊपर मेड़, मेड़ के ऊपर पेड़ को पूरे भारत में पसंद किया गया है। खेत के ऊपर मेड़, मेड़ के ऊपर पेड़ विधि बनी देश की पसंद उन्होंने बगैर सरकार की सहायता के जलसंरक्षण का ऐसा वातावरण तैयार किया, कि बांदा के जखनी गांव के साथ ही आसपास ही ...
बांदा की वर्षा कौशल शोध कार्य के लिए भोपाल में सम्मानित

बांदा की वर्षा कौशल शोध कार्य के लिए भोपाल में सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नारी इंसाफ सेना की कमांडर वर्षा कौशल को गढ़कुंडार किले और वहां के शिलालेखों पर शोध कार्य के लिए डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। वर्षा की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों व शुभ चिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बताते चलें कि महिलाओं के उत्थान को लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में भी वर्षा अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वर्षा कौशल उर्फ वर्षा भारतीय ने 12वीं शताब्दी के राजा परमाल चंदेल के समकालीन गढ़कुंडार किले के किलेदार से लेकर अनगिनत शिलालेखों पर शोध किया। शोध कार्य के लिए डाक्टरेट की उपाधि साथ ही दतिया के बुंदेला राजा शत्रुजीत के समय से लेकर राजा खेत सिंह तक के समय को अपने शोध कार्य में शामिल किया। उन्होंने बताया कि गढ़कुंडार का किला और कुएं का जीर्णोद्धार राजा शत्रुजीत के समय में ही किया गया था। उनकी शो...
कानपुरः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की पर कही यह बात..

कानपुरः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की पर कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः रविवार को कानपुर में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2019 के शुभारंभ मौके पर जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा यहां पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा से जब राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनकी सुरक्षा को लेकर नियंत्रण करने की कार्रवाई को अन्यथा नहीं लेना चाहिए। हालांकि, मुंडा ने यह भी कहा कि उनको इस मामले में बहुत ज्यादा जानकारी अभी नहीं है। केंद्रीय मंत्री मुंडा आज यहां वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2019 के शुभारंभ के मौके पर कानपुर पहुंचे थे। यहां वह मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। मुंडा ने कहा, सुरक्षा के लिए हुई नियंत्रण की कोशिश एक सवाल के जवाब में मुंडा ने कहा कि फिर भी वह कहना चाहेंगे...
अखिलेश का दावा, सीएम योगी के खिलाफ 300 भाजपा विधायक

अखिलेश का दावा, सीएम योगी के खिलाफ 300 भाजपा विधायक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के 300 विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हैं। अखिलेश ने कहा कि सीएम योगी इस वक्त अपनी कुर्सी बचाने के लिए जद्दोजहद में हैं। कहा कि हाल ही में विधानसभा में जिस तरह बीजेपी के 200 से ज्यादा विधायकों खुद की सरकार के खिलाफ धरना दिया, उससे बात साफ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि यही वजह है कि जान-बूझकर प्रदेश में बवाल के बहाने जनता का ध्यान इस सबसे हटाया जा रहा है। सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव ने कही यह बात अखिलेश यादव इस दौरान रविवार को राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सीएम के खिलाफ विधायकों की लामबंदी बीते दिनों विधानसभा में देखने को मिली थी, जब भाजपा के 200 विधायक एक दम अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर ब...