Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुरः जहरीली शराब से दो मरे, प्रधान समेत 6 गंभीर

कानपुरः जहरीली शराब से दो मरे, प्रधान समेत 6 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाॅकडाउन के बीच कानपुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत छह लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं उच्चाधिकारी भी हैलट अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सजेती थाना क्षेत्र के गांव मवई भच्चन की बताई जा रही है। सभी पांचों बीमार लोगों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उच्चाधिकारी हैलट पहुंचे बताया जाता है कि गांव का रहने वाला ढिल्लर उर्फ अनूप सचान (30) ट्रक चालक है। उसने बीती रात गांव के अंकित सचान (32) समेत अन्य लोगों के साथ शराब पी थी। शराब पीते ही उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां अनूप और अंकित की मौत हो गई। वहीं ग्राम प्रधान रणधीर सिंह (65), प्रिंस (18), विवेक (32), ल...
लखनऊ में ढाई साल के बच्चे ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर घर लौटा

लखनऊ में ढाई साल के बच्चे ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर घर लौटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश और दुनिया में कोरोना का प्रकोप जारी है। इसी बीच एक अच्छी खबर भी लखनऊ से सामने आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित ढाई साल की बच्चे ने कोरोना को हरा दिया। जी हां, इस बच्चे की मां भी कोरोना से ग्रसित थीं, बाद में बच्चे को भी भर्ती कराया गया था। अच्छी बात यह है कि बच्चा शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया है। बच्चे का इलाज लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी केजीएमयू में चल रहा था। बच्चे की मां भी पहले कोरोना को मात दे चुकी हैं। केजीएमयू में चल रहा था इलाज अब उनके ढाई साल के बच्चे ने यह कमाल किया है। यह खबर निश्चित रूप से लोगों को राहत देने वाली है। उधर, कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या यूपी में बढ़कर 448 हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया है कि शनिवार सुबह तक प्रदेश में कोरोना 15 और मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 8 तब्लीगी जमात...
अभी दो सप्ताह और बढ़ सकता है लॉक डाउन, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा

अभी दो सप्ताह और बढ़ सकता है लॉक डाउन, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में लागू लाॅकडाउन अभी दो सप्ताह और बढ़ सकता है। इसकी वजह है कि कोरोना वायरस पर अबतक अपेक्षित रूप से लगाम नहीं कसी जा सकी है। आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में देश के अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में अपनी सहमति जाहिर की। बताते चलें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को दूसरे चरम में जाने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा प्रयास करते हुए हर उपाय कर रहे हैं ताकि देश को किसी भी तरह कोरोना संकट के प्रकोप से बचाया जा सके। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विचार-विमर्श आज उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते हुए उनकी सलाह भी जानी। साथ ही सुझाव भी लिए। माना जा रहा है कि लॉकडाउन बढ़ाने की दिशा में जल्द ही बड़ा फैसला हो सकता है। बता दें कि पंजाब और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों ने अ...
कानपुर के चमनगंज में सर्वे कर रहीं नर्सों से छेड़छाड़-अश्लीलता, विरोध पर हत्या की धमकी

कानपुर के चमनगंज में सर्वे कर रहीं नर्सों से छेड़छाड़-अश्लीलता, विरोध पर हत्या की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना संकट के बीच कानपुर के हाॅट स्पाॅट बने चमनगंज इलाके से आज एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई। वहां चार दरिंदों ने मेडिकल स्टाफ की चार नर्सों के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें भी कीं। इतना ही नहीं उनके विरोध में जान से मारकर चमनगंज में ही गाढ़ देने की धमकी तक दे डाली। नर्सों ने किसी तरह उच्चाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने चारों दरिंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों को जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि अपनी जान पर खेलकर कोरोना संकट के बीच लोगों के स्वास्थ्य के लिए काम करने वालीं नर्सों के साथ ऐसी हरकत करके इन दरिंदों ने पूरे समाज को कलंकित करने का काम किया है। चमनगंज में घर-घर सर्वे कर रही थीं नर्सें सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया है कि शहर के ...
कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में 7 हाॅट स्पाॅट घोषित, 3 सेक्टर में बंटा शहर

कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में 7 हाॅट स्पाॅट घोषित, 3 सेक्टर में बंटा शहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते दिनों मिले दो कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद भले ही दोनों की रिपोर्ट अब पाॅजिटिव आ चुकी हो, लेकिन सरकार की मंशा के अनुसार प्रशासन कोई गुंजाइश बाकी नहीं छोड़ना चाहता है। आज उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर बांदा प्रशासन ने शहर में कोरोना संकट के मद्देनजर सात हाॅट स्पाॅट चिन्हित किए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनिल बंसल ने शहर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। एक जोनल मजिस्ट्रेट और 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट इन क्षेत्रों में लगाए गए हैं। इसके साथ ही साफ कर दिया गया है कि कोरोना संकट से प्रशासन निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। साथ ही किसी भी तरह की गुंजाइश अब नहीं छोड़ी जाएगी। शहर में सात हाॅट स्पाॅट घोषित सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी करते हुए स्थिति पर नजर रखेंगे। प्रशासन ने इस संबंध में कोरोना केस मिलने वाले 7 इलाकों को हाॅट स्पाॅट घो...
बांदाः हथौरा मदरसे से छह और छात्रों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया

बांदाः हथौरा मदरसे से छह और छात्रों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के हथौरा में स्थित जामिया अरबिया मदरसे से छह और संदिग्ध कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इन संदिग्धों की पहचान मदरसे में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। इस बात की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि जामिया अरबिया हथौरा मदरसा चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भेजा गया था। वहां स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच के दौरान 6 छात्रों में कुछ संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर सभी को मेडिकल कालेज में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। बताया कि जिन छात्रों मेडिकल कालेज पहुंचाया है, उनमें पांच आंध्र प्रदेश के हैं, जबकि एक हैदराबाद का रहने वाला है। बता दें कि इससे पहले भी हथौरा मदरसे से 10 छात्रों को मेडिकल कालेज लाकर क्वारंनटाइन कराया गया था। 6 छात्रों में पांच आंध्रप्रदेश, 1 हैदराबाद का बताया जाता है कि शनिवार को हथौरा ...
बांदाः महिला समेत दो ने फांसी लगाई, एक लापता का शव मिलने से सनसनी

बांदाः महिला समेत दो ने फांसी लगाई, एक लापता का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटों में हुए अलग-अलग घटनाक्रमों में एक महिला व युवक ने फांसी लगा ली। वहीं तीसरी घटना में एक लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बबेरू में 8 अप्रैल से लापता था युवक बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के राघव थोक निवासी सुरेंद्र (22) पुत्र मलखान का शव आज शनिवार सुबह हरदौली गांव स्थित तालाब में उतराता मिला। मृतक के बड़े भाई राकेश ने बताया कि उसका मृतक भाई मजदूरी करता था। एक माह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बीती 8 अप्रैल सुबह से लापता था। आज उसका शव मिला है। जारी में आज दोपहर लगाई फांसी इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र में जारी गांव निवासी राजकरण (40) ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार दोपहर घर के पास ...
बांदा में पुलिस पर बरसे फूल, इंस्पेक्टर शशि पांडे का सिपाहियों समेत मालाओं से सम्मान

बांदा में पुलिस पर बरसे फूल, इंस्पेक्टर शशि पांडे का सिपाहियों समेत मालाओं से सम्मान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट में लोगों की बड़ी मददगार बनकर उभरी बांदा पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। कुछ थानों की पुलिस ने इसमें काफी शानदार ढंग से काम भी किया है जिनमें से एक गिरवां थाना पुलिस है। हाल ही में गरीबों और जरुरतमंदों को राशन वितरण को लेकर चर्चा में आए गिरवां शशि पांडे और उनकी टीम को गिरवां के लोगों ने शनिवार को फूल-मालाओं से लाद दिया। गिरवां पुलिस के कार्य से खुश हैं क्षेत्र के लोग उनका सम्मान किया और लगातार कोरोना संकट में लोगों की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। पुलिस कर्मियों ने भी गांव के लोगों का अभिवादन किया। इंस्पेक्टर शशि पांडे व टीम को फूल-मालाओं सो लादा बताते हैं कि शुक्रवार को लाकडाउन में रोज की तरह लोगों को जागरुक करते हुए गश्त को निकले गिरवां इंस्पेक्टर शशि पांडे का गिरवां कस्बे में जमकर स्वागत किया गया। उनके साथ गए सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों का भी गांव के...
लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज

लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः लाॅक डाउन के बीच एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। एक ऐसा हैंडपंप मिला है जिसका हत्था चलाते ही पानी की जगह शराब निकलने लगती थी। जंगल में लगे इस हैंडपंप ने सबको खूब चौंकाया। सूचना पर पुलिस भी जांच को पहुंची। काफी खोजबीन के बाद हकीकत का खुलासा हुआ। दरअसल, हैंडपंप को जमीन में गाढ़े गए ड्रमों से जोड़ा गया था जिसमें शराब भरी थी। ये काम इतनी चालाकी से किया गया था कि किसी को जरा भी शक नहीं हो रहा था कि हैंडपंप को शराब तस्करी के लिए लगाया गया है। शराब माफियाओं ने अपनाया हथकंडा पुलिस ने शुक्रवार को जमीन से हैंडपंप उखाड़ा तो सारा गोलमाल सामने आ गया। दरअसल, यह हैंडपंप डहरौली गांव में एक डेरे पर लगा था। मौके से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो शराब माफियाओं की साथी बताई जा रही हैं। महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि ये तरीका शराब बेचने के लिए अपनाया गया था। इस हैंडपंप से ...
दुनिया में पीएम मोदी ऐसे एकलौते नेता बने, जिन्हें व्हाइट हाउस कर रहा फाॅलो

दुनिया में पीएम मोदी ऐसे एकलौते नेता बने, जिन्हें व्हाइट हाउस कर रहा फाॅलो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अब वह दुनिया के एक मात्र ऐसे नेता बन गए हैं जिनको ट्विटर हैंडर पर व्हाइट हाउस ने फाॅलो किया है। कहा जाता है कि व्हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल दुनियाभर के किसी अन्य नेता को फॉलो नहीं करता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि व्हाइट हाउस कुल 19 ट्विटर अकाउंट ही फॉलो करता है। इन 19 अकाउंट में 16 एकाउंट अमेरिका के ही हैं। सिर्फ 19 अकाउंट ही फालो करता है अमेरिका सिर्फ तीन एकाउंड बाहर के हैं, जिनमें एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (@narendramodi), दूसरा पीएमओ इंडिया (@PMOIndia) और तीसरा प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया (@rashtrapatibhvn) का है। ये भी पढ़ेंः भारत के महाबलीपुरम में मिले दो महाबली, नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग बता दें कि कोरोना वायरस का प्रक...