Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

3 मई तक बढ़ा लाॅक डाउन, पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

3 मई तक बढ़ा लाॅक डाउन, पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वायरस जैसी महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को लेकर सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए 3 मई तक लाॅकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने देशवासियों को नमस्ते बोलकर अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना की लड़ाई देशवासियों के त्याग के चलते मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया उन्होंने इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को नमन भी किया। कहा कि वे जानते हैं कि लाॅकडाउन से लोगों को खाने से लेकर आवागमन तक की दिक्कतें हुई हैं। कहा कि यही दिक्कतें कोरोना के खिलाफ जंग में हमारा आत्मबल बढ़ा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के खिलाफ इसी एकजुटता और साहस से लड़ाई जारी रखनी है। कष्ट सहने के लिए जनता की सरा...
कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव और संदिग्ध की मौत से हड़कंप

कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव और संदिग्ध की मौत से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के हैलट अस्पताल के न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 आईसीयू में भर्ती कराए गए कोरोना संदिग्ध युवक की आज मंगलवार को मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पता चला कि वह कोरोना पाजिटिव था। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई से आई उस युवक की कोरोना सैंपुल रिपोर्ट पाजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही वहां हड़कंप मच गया। बताते हैं कि यह युवक कर्नलगंज का रहने वाला था। उसका दो दिन पहले चुन्नीगंज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज हुआ था। वहां से शुक्रवार को उसे हैलट के कोविड-19 में भर्ती किया गया था। मौत के बाद आई कोरोना की जांच रिपोर्ट हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो आरके मौर्या का कहना है कि कर्नलगंज के युवक की रिपोर्ट आज सुबह ही पाॅजिटिव आई है। बताते हैं कि यह युवक तबलीगी जमात के सदस्यों से कर्नलगंज की मस्जिद में मिला था। बताते हैं कि हैलट की मेडिकल टीम की देखरेख में सोमवार रात को उसे कोर...
Corona Virus: सीएम योगी की दो टूक, ढिलाई पर नपेंगे डीएम-एसपी

Corona Virus: सीएम योगी की दो टूक, ढिलाई पर नपेंगे डीएम-एसपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः इसमें कोई दो राय नहीं कि यूपी में तब्लीगी जमात के लोग कोरोना वायरस को रोकने के लिए युद्धस्तर प्रयासरत सरकार का सहयोग नहीं कर रहे हैं। कहीं न कहीं तब्लीगी जमात ने यूपी में कोरोना वायरस को फैलाने का काम किया। जमात में शामिल कुछ जाहिल जमातियों ने तो नर्सों तक से छेड़छाड़ और अभद्रता कर डाली। इतना ही नहीं डाक्टरों पर थूकने और उनके साथ अभद्रता भी की गई। अब यही जमाती छिप-छिपकर संकट को बढ़ा रहे हैं। कोरोना वायरस संकट-लाॅकडाउन की समीक्षा ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कोरोना के प्रकोप को टालने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं। समय रहते मुख्यमंत्री योगी के फैसलों के चलते ही आज यूपी में हालात काफी हद तक काबू में हैं। जानबूझकर कोरोना संक्रमण छिपाने वालों पर हो कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस...
कानपुर में भी कोरोना जांच शुरू, बुंदेलखंड समेत 14 जिलों को फायदा

कानपुर में भी कोरोना जांच शुरू, बुंदेलखंड समेत 14 जिलों को फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना वायरस पर लगाम कसने की दिशा में कानपुर भी एक कदम आगे आ गया है। सोमवार को कानपुर में कोविड-19 की जांच लैब का उद्घाटन हुआ। यानी अब कानपुर में भी कोरोना की जांच शुरू हो गई है। अबतक इसकी जांच के लिए संदिग्ध संक्रमितों के सैंपुल को लखनऊ या दूसरी जगहों पर भेजना पड़ता था। इस लैब को जीसएसवीएम मेडिकल कॉलेज में खोला गया है। जानकारों की माने तो अब कानपुर में रोजाना 92 संक्रमित लोगों की जांच हो सकेगी। इसके साथ ही कानपुर और आसपास के 14 जिलों के सैंपल की जांच अब इसी लैब से होगी। मंडलायुक्त-डीएम ने किया उद्घाटन इस लैब का उद्घघाटन सोमवार को मंडलायुक्त सुधीर एम बोबड़े व जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने फीता काटते हुए किया। बताते हैं कि पहले दिन कुल 45 संदिग्धों के नमूनों की जांच की गई है। इस मौके पर मंडलायुक्त श्री बोबड़े ने कहा कि सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा नमूनों...
Lockdown: Actress उर्वशी रौतेला का एक और Bold अवतार आया सामने, फोटो वायरल..

Lockdown: Actress उर्वशी रौतेला का एक और Bold अवतार आया सामने, फोटो वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना संकट के बीच पूरे देश में लाकडाउन है। ऐसे में न किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है और न ही टीवी सीरियल्स बन रहे हैं। ऐसे में बालीवुड एक्टर और एक्ट्रेस घर में रहते हुए सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से एक्टिव बने हुए हैं। हाॅट-सेक्सी लुक को लेकर सुर्खियां में ऐसी ही एक्ट्रेस हैं उर्वशी रौतेला। अपने हाॅट और सेक्सी लुक को लेकर चर्चा में रहने वालीं उर्वशी रौतेला लाकडाउन के बीच अब फिर अपने एक Bold अवतार की फोटो शेयर की है जिस फैंस खूब लाइक रहे हैं। साथ ही इस फोटो फैंस के दिलों की धड़कने भी बढ़ा दी हैं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला द्वारा हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की गई यह फोटो ब्लैक मोनोकिनी में है। इसके साथ ही उर्वशी ने इस फोटो में रेड हाट लिप्सटिक और कर्ल हेयर स्टाइल के साथ अपना लुक प्लांट कर रखा है।  उनकी हाटनेस के साथ ही खूबसूरती देखते बन रही ह...
प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..

प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना संकट के चलते देशभर में लाकडाउन चल रहा है। ऐसे में टीवी एक बहुत बड़ा जरिया है, जो लोगों का timepass बना हुआ है। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने पुराने सुपरहिट शोज को शुरू किया है। इन शोज में सबसे उफर नाम रामायण का है, जो अबतक का टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। हालांकि, दूरदर्शन ने अपने सभी शोज शुरू कर दिए हैं, लेकिन रामायण का क्रेज और लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच बनी हुई है। बड़ोदरा चुनाव के वक्त की फोटो ऐसे में इससे जुड़े कलाकारों की एक बार फिर से पूरे देश में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में रामायण के कलाकार छाए हुए हैं। इसी बीच रामायण में मात्र 15 साल की उम्र में 'सीता' का रोल करने वालीं दीपिका की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दीपिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ बैठी हुई दिखा...
यूपी की बड़ी खबरः कोरोना संदिग्ध क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदा, मौत

यूपी की बड़ी खबरः कोरोना संदिग्ध क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज रविवार देर शाम यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। एक कोरोना वायरस से संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति ने क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस व्यक्ति को नोएडा के गलगोटिया इंजीनियंरिग कालेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में आज ही ले जाया गया था। इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद गुलजार था जिसकी उम्र लगभग 32 साल थी। वह नोएडा के फेज-2 का रहने वाला था। घटना से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी भी ली। रविवार रात करीब 8 बजे के आसपास की घटना  इसकी सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। बताते हैं ...
Earthquake NCR: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5

Earthquake NCR: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कोरोना वायरस संकट के बीच देश में भूकंप के झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया। रविवार शाम को दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 5 सेकेंड तक भूकंप आया। लोग भूकंप का एहसास होने के बाद अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए। काफी समय तक लोगों में खलबली सी मची रही। लोगों के चेहरे पर छाए डर और घबराहट बाद में लोग दोबारा अपने घरों में लौट गए। बताते चलें कि देश में लाकडाउन के चलते लोग इस वक्त अपने-अपने घरों में हैं। ऐसे में भूकंप के बाद लोगों को बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों के बाहर देखा गया। लोगों के चेहरे पर डर और घबराहट के भाव देखे जा रहे थे। सभी को चिंता थी कि कहीं दोबारा भूकंप न आ जाए। 5.50 बजे करीब भूकंप के झटके आए बताया जाता है कि दिल्ली एनसीआर में शाम करीब 5.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली से सटे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद में भूकंप के झटके महसू...
पुलिस ने उठाई लाठी तो लापरवाह बोले, हे उपर वाले अब नहीं…

पुलिस ने उठाई लाठी तो लापरवाह बोले, हे उपर वाले अब नहीं…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना संकट से जूझ रहे कानपुर शहर में पुलिस अब ऐसे लोगों के साथ सख्ती के मूड में आ गई है जो अपनी लापरवाही से खुद की और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ सख्ती करते हुए उनको सार्वजनिक रूप से दंडित किया जा रहा है। उठक-बैठक लगवाकर सजा दी ऐसे लोगों से बीच सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई जा रही है, ताकि वे कोरोना के प्रकोप की गंभीरता को समझें। कम से कम ऐसी हरकत न करें जो दूसरों की जान भी खतरे में डाल दे। लापरवाही का दिलाया एहसास साथ ही उनको इस बात का एहसास भी दिलाया जा रहा है कि वे कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं। खुद के साथ-साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहे हैं।बताया जाता है कि सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडे ने रविवार को सीसामऊ और चमनगंज क्षेत्र में निरीक्षण किया। ज्यादातर घूम रहे थे बिना मास्क इस दौरान ज्यादातर लोग उनको बिना माॅ...
बांदा में दो बेटियों ने फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला, परिवार हुए बेहाल

बांदा में दो बेटियों ने फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला, परिवार हुए बेहाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रविवार को दो बेटियों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक घटनाओं का कारण पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनमें से एक घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। लाॅकडाउन के बीच इस तरह की घटना से इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं। शहर के मर्दननाका में एक घटना बताया जाता है कि शहर के मर्दननाका मुहल्ला निवासी स्व. रमेश यादव की बेटी राधा (16) का शव घर में लटका मिला। परिजनों ने कहा कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि, परिवार के लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। कोतवाली प्रभारी...