Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

CM योगी ने कहा, Lockdown का शत-प्रतिशत पालन कराएं अफसर

CM योगी ने कहा, Lockdown का शत-प्रतिशत पालन कराएं अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में अपने आवास पर सरकारी अधिकारियों की टीम-11 के साथ कोरोना संकट और लाॅकडाउन की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लाॅकडाउन का अर्थ पूर्ण लाॅकडाउन है। इसका शतप्रतिशत पालन कराया जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाए। सप्लाई चेन में लगे लोगों की भी जांच के निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जरूरी सामान की आपूर्ति को बाधित न होने दें। कहा कि सप्लाई चेन व्यवस्था के दुरुपयोग की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन में लगे लोगों की भी मेडिकल जांच की जानी चाहिए। ये भी पढ़ेंः सीएम योगी के सख्त आदेश, जमाखोरों व शराब बिक्री वालों पर NSA-गैंगस्टर कोरोना जांच की क्षमता को बढ़ाने पर जोर देते हुए ...
बांदा में कोरोना पाॅजिटिव के गांव ‘माचा’ में घर-घर स्क्रीनिंग शुरू

बांदा में कोरोना पाॅजिटिव के गांव ‘माचा’ में घर-घर स्क्रीनिंग शुरू

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी क्षेत्र के माचा गांव में दो दिन पहले मिले कोरोना पाॅजिटिव केस के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पूरे गांव को सील करन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय भी शुरू कर दिए हैं। यहां तक कि गांव के आस-पास का एक किलोमीटर का दायरा से कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग शुरू कर दी है, ताकि अगर किसी में कोई लक्षण दिखाई दें तो समय रहते जानकारी हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने तेज कीं अपनी गतिविधियां बताया जाता है कि बुधवार से बांदा के कोरोना संक्रमित मिले किशोर के गांव में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि गांव के आसपास का एक किमी का दायरा पूरी तरह...
कानपुर लाॅकडाउनः नहीं सुधरे लोग तो पुलिस ने उतारी आरती, खाने को दिया केला

कानपुर लाॅकडाउनः नहीं सुधरे लोग तो पुलिस ने उतारी आरती, खाने को दिया केला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाॅकडाउन तोड़ने की घटनाएं रोकने के लिए बुधवार को कानपुर पुलिस ने एक नया तरीका निकाला। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी के बावजूद सड़क पर बेवजह घूमने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों को काफी समझाया। फिर भी नहीं माने तो सख्ती की, उनको मुर्गा बनाया। इसके बाद उठक-बैठक भी लगाई। फिर भी लोग नहीं माने। बुधवार को लॉकडाउन तोड़ने वालों के साथ पुलिस अलग तरह से निपटी। जमकर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जूही गौशाला के पास का यह वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साकेत नगर चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने फोर्स के साथ पहले लाकडाउन तोड़ने वाले युवाओं को पुलिस ने पहले रोका, फिर हाथ में पूजा की थाली लेकर उनकी आरती उतारी। उनपर फूल बरसाए और बाद में खाने के लिए एक-एक केला दिया। बाद में इसका वीडियो...
कोरोना लाॅकडाउनः डीआईजी-कमिश्नर ने बांदा से लेकर हमीरपुर तक किया निरीक्षण, देखे हालात

कोरोना लाॅकडाउनः डीआईजी-कमिश्नर ने बांदा से लेकर हमीरपुर तक किया निरीक्षण, देखे हालात

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के दोनों उच्चाधिकारी डीआईजी दीपक कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं। दोनों अधिकारी खुद क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जनता के बीच जाकर न सिर्फ अपनी टीम का उत्साहवर्धन कर रहे हैं, बल्कि आम जनता तक पहुंचने वाली मदद की भी जांच कर रहे हैं। माचा गांव के बाद हमीरपुर पहुंचे अधिकारी मंगलवार को डीआईजी और कमिश्नर ने तिंदवारी के माचा गांव पहुंचकर गांव के हालात देखे। वहां कोरोना संकट से बचाव को किए गए प्रबंधों को जांचा। व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछा कि गांव में राहत कार्य कैसे कर रहे हैं और क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें कि माचा गांव में ही बांदा जिले का तीसरा कोरोना पाजिटिव केस मिला है। इसके बाद प्रशासन ने माचा गांव को ...
बांदा में तलवार-बंदूक और तमंचे के साथ खतरनाक अपराधी गिरफ्तार

बांदा में तलवार-बंदूक और तमंचे के साथ खतरनाक अपराधी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की गिरवां थाना पुलिस ने एक शातिर किस्म के अपराधी को तलवार-बंदूक और तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताते हैं कि पकड़ा गया व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ बांदा जिले में अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। थाना प्रभारी शशि कुमार पांडे ने बताया कि इस अपराधी को उस वक्त पकड़ा गया है जब थाना पुलिस क्षेत्र में लाकडाउन पालन के साथ अपराधियों पर नकेल के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है और खतरनाक किस्म का अपराधी भी। जिलेभर में दर्ज हैं कई मुकदमें पुलिस ने रात करीब पौने 10 बजे गिरवा के ग्राम वनसखा के रहने वाले अपराधी भूरा उर्फ चंद्रप्रकाश पुत्र रज्जू यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक तलवार, एक चाकू और 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है। बताते हैं कि अपराधी के पास से बरामद...
सीतापुर में दरोगा को पीटने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

सीतापुर में दरोगा को पीटने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः कोरोना लाॅकडाउन में पुलिस बैरियर पर ड्यूटी पर तैनात किए गए एक सिपाही ने अनुशासनहीनता की हदें लांघ दीं। सिपाही पहले तो ड्यूटी छोड़कर कुर्सी पर बैठा रहा, बाद में जब वहां से निकले क्षेत्रीय दरोगा ने सिपाही को ड्यूटी करने को कहा तो उनसे भिड़ गया। सरेआम दरोगा रमेश चंद्र के साथ आरोपी सिपाही रामाश्रय यादव ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। साथ ही लाठी से उनको पीटा भी। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने लिया संज्ञान यहां तक कि दरोगा की कैप भी सड़क पर गिर पड़ी। लोगों ने सिपाही की इस अनुशासनहीनता को देखा और वीडियो तक बना लिया। फिर भी सिपाही अपनी हरकत से बाज नहीं आया। वीडियो वायरल हुआ तो घटना के बारे में अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया। कुछ ही देर में सीतापुर के पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। जांच आने के बाद सिपा...
कोरोना फाइटः बांदा पुुलिस निभा रही दोहरा फर्ज, गिरवां थाना बना मिसाल, पाॅकेटमनी से माॅस्क-राशन वितरण

कोरोना फाइटः बांदा पुुलिस निभा रही दोहरा फर्ज, गिरवां थाना बना मिसाल, पाॅकेटमनी से माॅस्क-राशन वितरण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः लाॅकडाउन के बीच बांदा पुलिस दोहरे मोर्चे पर लड़ रही है और दोहरा फर्ज भी निभा रही है। पुलिस एक ओर जहां लाॅकडाउन का अनुशासित ढंग से पालन करा रही है, लोगों को कोरोना से बचा रही है तो वहीं दूसरी ओर आम गरीब जरूरतमंदों की बड़ी मददगार भी साबित हो रही है। जिले में एमपी बार्डर पर स्थित गिरवां थाना पुलिस अपने कर्तव्यों से इतर मानवीय संवेदनाओं का एक ऐसा उदाहरण पेश कर रही है जिससे पूरे महकमे का सिर गर्व से ऊंचा हो रहा है। क्षेत्र में भी पुलिस के इस कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। कोतवाल से लेकर सिपाही तक बने देवदूत बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित 59 लोगों के स्टाफ वाला गिरवां थाना काफी महत्वपूर्ण है। कोरोना संकट में लाॅकटाउन के बीच इस थाने की पुुलिस की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। थाने के इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडे इस बीच अपनी टीम के साथ इला...
ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में कुछ देर पहले लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, दो पकड़े गए

ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में कुछ देर पहले लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, दो पकड़े गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच आज मंगलवार सुबह कुछ देर पहले बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की से दो युवकों ने दिनदहाड़े सड़क किनारे से घसीटकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, लड़की के शोर मचाने के कारण लोग वहां पहुंच गए और दोनों दरिंदे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया है, वहीं पुलिस मामले को छेड़छाड़ का बता रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की शौच के लिए ...
कानपुर में महिला दरोगा के पिता को कोरोना, पूरा थाना होगा अब क्वारंटाइन

कानपुर में महिला दरोगा के पिता को कोरोना, पूरा थाना होगा अब क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार को शहर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक थाने में तैनात महिला दरोगा के पिता की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ऐसे में पूरा थाना संदेह के घेरे में आ गया है। अब पूरे थाने के स्टाफ को क्वारंटाइन करने की तैयारी चल रही है। थाना में कुल 85 पुलिस कर्मियों और एक सीओ को क्वारंटाइन किया जा रहा है। वहीं पिता की देखभाल करने वाली महिला दरोगा में भी संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। कैंट के सीओ आरके चतुर्वेदी का कहना है कि इटावा की रहने वाली महिला दरोगा रेलबाजार थाने में तैनात हैं। इसकी जानकारी से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारी पूरी जानकारी करने में जुट गए हैं। कैंसर पीड़ित हैं महिला दरोगा के पिता बताया जाता है कि महिला दरोगा के पिता कैंसर से पीड़ित हैं और उनको तबियत बिगड़ने के बाद शहर बुलाया गया है। महिला दरोगा ने अपने पिता को 9 नंबर क्...
बांदा की बड़ी खबरः हार्पर क्लब पर पुलिस का छापा, जुआरियों की थी सूचना

बांदा की बड़ी खबरः हार्पर क्लब पर पुलिस का छापा, जुआरियों की थी सूचना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के प्रतिष्ठित कहे जाने वाले हार्पर क्लब पर मंगलवार को पुलिस ने जुआ होने की सूचना पर छापा मारा। बताते हैं कि पुलिस को कई बार इसकी सूचना मिली थी। आज पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कई जुआरी क्लब की दीवार कूदकर पीछे से भाग निकले। सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं कि दीवार कूदकर भागते समय इनमें से एक की टांग भी टूट गई है। वहीं अन्य भागने वालों में भी शहर के कुछ कथित प्रतिष्ठित लोग शामिल थे। इस पूरी घटना ने लोगों को शर्मसार कर दिया है। घटनाक्रम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गेट पर था ताला, दीवार कूदकर घुसी पुलिस बताते चलें कि पप्लू खेले जाने को लेकर बदनाम हो रहे हार्पर क्लब को लेकर पुलिस को पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। आज एक अधिवक्ता द्वारा पुलिस उच्चाधिकारी से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी के सख्त रवैय...