Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा एमपी में गिरफ्तार, भदोही पुलिस की टीम रवाना

यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा एमपी में गिरफ्तार, भदोही पुलिस की टीम रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि उनको आगर मालवा जिले से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई एमपी पुलिस ने यूपी की भदोही पुलिस की सूचना पर की है। इस मामले में भदोही के एसपी रामबदन सिंह ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। एसपी ने बताया है कि विधायक को भदोही लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि विजय मिश्रा और उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ उन्हीं के एक रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने मुकदमा लिखाया था। 2017 में निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विजय मिश्रा पर उनके रिश्तेदार ने आरोप लगाए थे। इसके बाद एक दिन पहले विधायक विजय मिश्रा ने खुद की जान को खतरा बताते हुए वीडियो जारी किया। ये भी पढ़े : लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटा...
CM योगी पर टिप्पणी को लेकर AAP नेता संजय सिंह के खिलाफ FIR

CM योगी पर टिप्पणी को लेकर AAP नेता संजय सिंह के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली में दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता अरविंद गुप्ता नाम के युवक की ओर से धारा 153A. 505(2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायकर्ता का यह है कहना एफआईआर दर्ज कराते हुए शिकायतकर्ता अरविंद ने आरोप लगाए हैं कि है 12 अगस्त को आप नेता संजय सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ प्रेसकांफ्रेंस की थी। इसकी रिपोर्ट 13 अगस्त के समाचार पत्रों में छपी है। शिकायतकर्ता ने आप नेता संजय सिंह पर आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा उनके आरोप हैं कि आप नेता ने कहा है कि प्रदेश में लोगों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। कहना है कि ब्राह्मणों पर इस वक्त अत्याचार हो रहा है। आरोप है ...
कोरोना को हराकर पहली बार सामने आए अमिताभ बच्चन, मां की याद में पेड़ लगाया

कोरोना को हराकर पहली बार सामने आए अमिताभ बच्चन, मां की याद में पेड़ लगाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बालीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोरोना को हरा दिया है। इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने के बाद सदी के महानायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पहली बार ठीक होकर अमिताभ लोगों के सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर अपनी ताजा पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद लोगों को बताया कि अपनी मां की याद में उन्होंने एक गुलमोहर का पेड़ लगाया है। इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए महानायक बच्चन ने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। फोटोज का यह कोलाज लोगों को खूब भा रहा है। फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि अमिताभ अपने दो सहयोगियों के साथ गुलमोहर का पेड़ लगाने के बाद फोटो खिंचा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इन फोटोज के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की कुछ शानदार पंक्तियां भी शेयर की हैं। "..जो बसे हैं वे उजड़ते...
बांदा में 400 पार पहुंचा कोरोना, दो महिलाओं समेत 8 और पाॅजिटिव

बांदा में 400 पार पहुंचा कोरोना, दो महिलाओं समेत 8 और पाॅजिटिव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा :धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। आज गुरुवार को आई रिपोर्ट में दो महिलाओं समेत आठ और कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 403 पहुंच गई है। कुल एक्टिव केस 133 बताए जा रहे हैं। बता दें कि जिले में इस वक्त कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी इसपर रोक लगती दिखाई नहीं दे रही है। लगातार बढ़ रही संख्या चिंताजनक आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि अतर्रा कस्बे में रहने वाला एक 35 वर्षीय युवक, बिसंडा में एक वृद्ध महिला व एक वृद्ध पुरुष एंटीजन जांच में पाजिटिव मिले हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में बड़ी अनहोनि, बाप ने जवान बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, ...
दर्दनाक : बांदा में करंट से मासूम भाई-बहन की मौत 

दर्दनाक : बांदा में करंट से मासूम भाई-बहन की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सुबह विद्युत प्रवाह वाली तारबाड़ी छू लेने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह से डंडे के सहारे दोनों को करंट के तार से अलग किया। हालांकि, तबतक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि गांव के एक व्यक्ति ने ट्यूबवेल चलाने के लिए केबिल खींची हुई थी। एक जगह से यह केबिल कट गई थी और तारबंदी के तार से टच कर रही थी। इससे उतरा करंट दोनों भाई-बहन की मौत की वजह बन गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम सा पसरा है। बिसंडा के तकियापुरवा में घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के तकियापुरवा निवासी कल्लू का पुत्र अनुज (8) और पुत्री अर्चना (10) गुरुवार सुबह खेलते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जा पहुंचे। वहां पास के खेतों में तारबाड़ी लगी थी। पास में ही एक ट्यूबवेल है जिसे चलाने...
मौसम विभाग का अलर्ट, बुंदेलखंड के इन जिलों और पश्चिम यूपी में ज्यादा बारिश..

मौसम विभाग का अलर्ट, बुंदेलखंड के इन जिलों और पश्चिम यूपी में ज्यादा बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अनुमान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में पूर्वांचल के मुकाबले ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में ज्यादा बारिश भी हो सकती है। 12 अगस्त से प्रदेशभर में जारी बारिश 13 यानि आज गुरुवार को भी जारी रहेगी। बांदा में भी दिनभर रुक-रुकर बारिश होती रही। काले बादल छाए रहे। इसी बीच लोग अपना काम भी निपटाते रहे।  इन जिलो में ज्यादा बारिश की संभावना   उधर, मौसम विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाली 15 अगस्त तक यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी के बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं में भारी बारिश की संभावना है।  इसी तरह पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, महाराजगंज, कुशीनगर में भी भारी बारिश होगी। वहीं बुंदेलखंड की बात करें तो बां...
कानपुर ब्रेकिंग : शहर में कुछ देर पहले गिरा जर्जर मकान, मां-बेटी समेत चार के दबे होने की आशंका

कानपुर ब्रेकिंग : शहर में कुछ देर पहले गिरा जर्जर मकान, मां-बेटी समेत चार के दबे होने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के हटिया मोहल्ले में एक जर्जर मकान ढह गया है। इसके मलबे में मां-बेटी समेत चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू आपरेशन चलवा रहे हैं। यह पूरी घटना हटिया बर्तन बाजार बामन जी के मंदिर के पास की है। अपडेट खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : कानपुर : देर रात बुलाई गई सेना-बचाव कार्य में जुटे जवान, जर्जर मकान ढहने का मामला...
फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा

फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झूठे और धोखेबाजों की दुनिया में कमी नहीं हैं। फिर चाहे देश में हो या विदेश। असल जिंदगी हों या सोशल मीडिया की दुनिया। हर जगह ऐसे लोग भरे पड़े हैं जो झूठ की बुनियाद पर रिश्तें बनाकर धोखा देने से बाज नहीं आते। फेसबुक पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक विदेशी लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती करके राजधानी लखनऊ के एक लड़के से 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली है। युवती यूके की बताई जा रही है। हालांकि, यह जांच का विषय है कि लड़की यूके की है या भारत की ही किसी लड़की ने फेक आईडी बनाकर घटना को अंजाम दिया है। राजधानी लखनऊ से जुड़ा है मामला बताया जाता है कि यह पूरा मामला राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुदीप नाम के युवक से चार महीने पहले एक लोरा नाम की युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में इसके बाद दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। फिर युवती ने सुदीप से कहा कि लख...
कानपुर : बारिश में डूबा-डूबा शहर, सड़कों पर व्यापारी-ट्रैक्टर पर महापौर

कानपुर : बारिश में डूबा-डूबा शहर, सड़कों पर व्यापारी-ट्रैक्टर पर महापौर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : दो दिन से जारी बारिश ने कानपुर शहर में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। घरों से लेकर दुकानों तक में पानी भर गया है। दुकानों में हुए भारी नुकसान से व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। व्यापारी सड़क पर जाम लगाकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं, तो दूसरी ओर महापौर प्रमिला पांडे इसी सबके बीच ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव के हालात का जायजा लेने निकली। उन्होंने लोगों से बात भी की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर शहर के कल्यानपुर इलाके में बरसात से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। बरसात का पानी दुकानों के भीतर घुस गया। इससे लाखों का माल बर्बाद होने की बात कही जा रही है। वहीं व्यापारियों ने जाम लगाकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। व्यापारियों ने पनकी रोड को जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए आम लोगों...
बड़ी खबर : वाराणसी में सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का एक साथ इस्तीफा

बड़ी खबर : वाराणसी में सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का एक साथ इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना संकट काल में अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 32 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पद से अपना इस्तीफा CMO डा. वीबी सिंह को सौंपा है। स्वास्थ्य प्रभारियों (डाक्टरों) के इस कदम से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में सीएमओ सीधे जिलाधिकारी से मिलने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे। देर शाम तक मामले को लेकर गहमा-गहमी बनी रही। अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप बताया जाता है कि जिले में शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके प्रभारियों के निर्देशन में सैंपुलिंग, ट्रेसिंग जैसी महत्वपूर्ण कार्यवाही हो रही हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर में कोरोना से डॉक्टर समेत रिकॉर्ड 16 ...