Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण पर दिए ये खास निर्देश..

बांदा जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण पर दिए ये खास निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हाल ही में कुपोषित बच्चों के परिवारों को गाय दिए जाने जैसी सराहनीय पहल करने वाले बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अब गोसंरक्षण पर भी गंभीर रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम के साथ बैठक कर गोसंरक्षण को लेकर खास निर्देश दिए हैं। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना एवं संचालन समीक्षा समिति की बैठक में ये निर्देश दिए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक की डीएम आनंद कुमार सिंह ने साफतौर पर सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर गोसंरक्षण को लेकर बैठकें करें। साथ ही लोगों को गोसंरक्षण के लिए जागरुक भी करें। साथ ही कहा कि जो व्यक्ति अपने गोवंशों को आवारा छोड़े उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित कराएं। ये भी पढ़ें ...
बांदा में महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने लिए पीड़िताओं का बयान

बांदा में महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने लिए पीड़िताओं का बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने बांदा में महिला सिपाही से छेड़छाड़ व एक विवाहिता से नाबालिग लड़के द्वारा रेप व वीडियो वायरल करने की घटना का संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच के लिए आज महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता आज गुरुवार को शहर कोतवाली पहुंची। वहां पीड़िताओं से मुलाकात करते हुए मामले की जांच शुरू की। हाल ही में सामने आई थीं दोनों घटनाएं इस दौरान कोतवाली में बात करने पर राज्य महिला आयोग सदस्य ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में महिलाओं के साथ गलत करने वालों को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांदा की दोनों घटनाओं की जांच चल रही है। मामले में सच्चाई सामने आने पर अगर आरोप सही साबित हुए और आरोपी दोषि साबित हुए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR...
बांदा में खुलेआम ओवर-रेट बिक रही अंग्रेजी-देशी शराब, सवालों के घेरे में आबकारी विभाग

बांदा में खुलेआम ओवर-रेट बिक रही अंग्रेजी-देशी शराब, सवालों के घेरे में आबकारी विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आबकारी विभाग की सुस्ती के चलते शराब कारोबारियों ने खुलेआम लूट शुरू कर दी है। अंग्रेजी और देशी दोनों तरह की शराब की बिक्री ओवररेट की जा रही है। इतना ही नहीं बंदी के समय रेट और बढ़ा दिए जाते हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ओवररेट के चलते शराब ग्राहकों पर ओवररेट की मार पड़ रही है। कमोवेश सभी इलाकों में एक जैसे हालात  कालूकुआं में पुराने ओवर ब्रिज के पास से लेकर पुराने कचेहरी रेलवे क्रासिंग और चिल्ला रोड पर स्थित दुकानों में कमोवेश यही हालात हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग की ओर से आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई के नाम पर कुछ होता भी है तो सिर्फ खानापूर्ति। दरअसल, कोई ग्राहक इसकी शिकायत करके पचड़े में नहीं पड़ना चाहता है, यही वजह है कि कारोबारी और विभाग दोनों साफ बच निकलते हैं।  मिलीभगत को लेकर उठते रहे हैं सवाल बताते चलें कि बांदा जिले में शराब ...
ब्रेकिंग न्यूज : कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर हादसा, एक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज : कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर हादसा, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस का काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। गुस्साए लोगों ने हाइवे पर पत्थरबाजी भी की। ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज : कानपुर में सरेआम फाइनेंस कंपनी के मालिक की चाकुओं से गोदकर हत्या  ...
लखनऊ में लिव-इन में युवती ने मनाया करवाचौथ, परिवार ने पुलिस चौकी में पीटा

लखनऊ में लिव-इन में युवती ने मनाया करवाचौथ, परिवार ने पुलिस चौकी में पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इंदिरा नगर इलाके में अपने पुरुष मित्र के साथ लिव-इन में रहने वाली एक युवती ने करवा चौथ मनाते हुए व्रत रखा। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने पहले घर पहुंचकर युवती को पीटा। इसके बाद बचने के लिए लड़की अपने साथी के साथ पुलिस चौकी पहुंची तो वहां भी परिवार की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस ने युवती के भाई के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर की रहने वाली है युवती, लखनऊ का युवक बताया जाता है कि कानपुर के जाजमऊ की रहने वाली फिरदौस लखनऊ के कौशिक यादव के साथ बीते दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में है। दोनों साथ में रह रहे हैं और इस बार फिरदौस ने करवाचौथ का व्रत भी रखा। युवती के परिवार के लोगों को इसके बारे में पता चला तो लखनऊ पहुंच गए। बाद में घर में घुसकर युवती और उसके पार्टनर से मारपीट की। ये भी पढ़ें : लखनऊ रेलवे के डीसीए...
बांदा के तिंदवारी में ठंड से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा के तिंदवारी में ठंड से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बदलते मौसम में किसानों के लिए दिक्कतें शुरू हो गई है। आज गुरुवार तड़के सुबह एक किसान की तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव खौड़ा में ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि 48 साल के बृजलाल रात में खेतों की सिंचाई को गए थे। आज सुबह उनकी ठंड से हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह खेतों में गिर पड़े। अचेतावस्था में आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उनको उठाकर घर पहुंचाया। परिजनों में मची तहरीर परिजनों को जानकारी हुई तो उनको तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दिवंगत किसान की पत्नी विमला और उनके दोनों बेटे अंकित और छोटू का पिता की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। किसान के छोटे भाई चुनूबाद का कहना है कि गेहूं की फसल के पलेवा की सिंचाई के दौरान उनके भाई को ठंड लगी। उधर, उप निरीक्षक बृजेश चतुर्वेदी का कहना है कि परिजनों की सूचना...
बांदा में आयकर की 33 घंटे की जांच में पकड़ा गया 7 करोड़ का घपला, 6 सर्राफा को नोटिस

बांदा में आयकर की 33 घंटे की जांच में पकड़ा गया 7 करोड़ का घपला, 6 सर्राफा को नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते दो दिनों से बांदा में जांच में जुटी आयकर टीम ने आखिकार 33 घंटे की गहन छानबीन के बाद 7 करोड़ के सोने का घपला पकड़ लिया। अधिकारियों की माने तो यह घपला शहर के जाने-माने सर्राफा व्यवसाई गोंदीलाल एंड संस की बाजार में ही आसपास स्थित दुकानों की 33 घंटे की लंबी जांच के बाद पकड़ा गया है। सूत्रों ने बताया है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने सर्राफा कारोबारियों का सारा काला चिट्ढा तैयार किया और सर्राफा कारोबारियों को नोटिस जारी किया। नोटिस के जरिए इनको कानपुर निदेशालय तलब किया गया है। वहां आगे की कार्रवाई होगी। शहर के एक होटल से पकड़े गए थे 3 कारोबारी बताते हैं कि बीते शनिवार रात स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एसओजी और कोतवाली पुलिस ने मथुरा के तीन सर्राफा व्यवसायियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 17 किलो के सोने के जेवर और 10 लाख कैश बरामद हुआ था। पुलिस की सूचना पर ...
बांदा के बबेरू में पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, भीड़ का सड़क जाम-नारेबाजी

बांदा के बबेरू में पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, भीड़ का सड़क जाम-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू में आज पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैंकड़ों लोगों ने जाम लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, लोगों का गुस्सा एक 13 साल के बच्चे के लापता होने के बाद चित्रकूट में उसका शव मिलने के मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर था। बताते हैं कि 4 दिन तक लापता 13 साल के बालक का शव पड़ोसी जिले चित्रकूट में लटकता मिला। पुलिस पांच दिन तक परिवार को दिलासा देती रही। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी तक लिखने में देरी की। पांच दिन बाद बालक का शव चित्रकूट में परिक्रमा मार्ग पर लटकता मिला। बबेरू पुलिस पर देर से सक्रिय होने का आरोप अगले उसकी शिनाख्त हुई। हालांकि, बालक घर से खुद रात में ढाई बजे करीब निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा, लेकिन चित्रकूट कैसे पहुंचा। उसने खुद फांसी लगाई या उसे मारकर लटका दिया गया। उसका अपहरण हुआ या खुद गया। ऐसे कई ...
बांदा DAV कालेज का छात्र मोहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तारा बनकर चमका

बांदा DAV कालेज का छात्र मोहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तारा बनकर चमका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झांसी) की ओर से बीकाम अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा-2020 का रिजल्ट घोषित हो गया है। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने कालेज का नाम रोशन किया है। इन होनहारों का शिक्षकों और प्रबंधतंत्र के लोगों ने सम्मान किया। उनका मुंह भी मीठा कराया। छात्रा नेवी कुकरेजा ने 69.77 प्रतिशत अंक हांसिल कर दूसरा स्थान पाया बताया जाता है कि महाविद्यालय के रेगुलर छात्र मोहित भागवानी पुत्र सुरेश भागवानी ने 900 में कुल 689 यानि 76.5 प्रतिशत अंक हांसिल करते हुए पूरे विश्वविद्यालय में पहला स्थान हांसिल करते हुए नाम रोशन किया। इसी तरह छात्रा नेवी कुकरेजा पुत्री विजय कुकरेजा ने 900 में 628 अंक यानि 69.77 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 10वां और महाविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का ...
Karwa Chauth Moon rise Time-2020 : जानिए ! करवा चौथ पर चंद्रोदय और पूजन का समय

Karwa Chauth Moon rise Time-2020 : जानिए ! करवा चौथ पर चंद्रोदय और पूजन का समय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ज्योतिषियों की माने तो इस बार करवा चौथ पर वर्षों बाद विशेष योग बनते दिखाई दे रहे हैं। ये सभी योग लोगों को पूरे शिव परिवार का आशीर्वाद प्रदान करने वाले होंगे। आज बुधवार को करवा चौथ चतुर्थी की तिथि के दिन पड़ रहा है। इसलिए इसका महत्व पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद रात में चांद देखकर अपना व्रत को तोड़ती हैं। दरअसल, ये व्रत सूर्यों से पहले शुरू होता है और इसे चांद को देखकर तोड़ा जाता है। इन शहरों में इतने बजे होगा चंद्रोदय ज्योतिषियों का कहना है कि आज करवा चौथ यानि आज के दिन लखनऊ में चंद्रोदय रात 20:00:59 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रास्त रात 09:20 पर हो जाएगा। कानपुर में चंद्रोदय रात 20:03:59 मिनट पर होगा। जबकि चंद्रास्त रात 09:22 बजे होगा। ये भी ...