Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

योगी सरकार की तगड़ी कार्रवाई, बहराइच और वाराणसी के उपायुक्त सस्पैंड

योगी सरकार की तगड़ी कार्रवाई, बहराइच और वाराणसी के उपायुक्त सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया है। कामकाज में लापरवाही और अनिमितता के आरोपों में बहराइच और वाराणसी के उपायुक्तों को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ अब विभागीय जांच भी की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी गई। दोनों अधिकारियों पर हैं गंभीर आरोप बताया जाता है कि उपायुक्त स्वतः रोजगार के पद पर बहराइच में तैनात सुरेंद्र गुप्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि हारदोई के ब्लाक अहिरोरी में बीडीओ रहते वक्त उन्होंने गड़बड़ी की थी। इसी तरह उनके खिलाफ और भी कई गंभीर आरोप हैं। वहीं वाराणसी के राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेश चंद्र केसरवानी पर कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप हैं। इतना ही नहीं उनके खिलाफ अपने अधीनस्थों को धमकाने व अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल की भी शिकायत मिली ...
बांदा के कमासिन में नाली के विवाद में पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

बांदा के कमासिन में नाली के विवाद में पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में आज बुधवार दोपहर नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने फावड़े और लाठियों से दूसरे पक्ष के व्यक्ति और उनकी पत्नी को घायल कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया जाता है कि कृष्ण कुमार शुक्ल के मकान का पानी नाली से होकर बह रहा था जिससे ज्ञानप्रकाश ने नाली में मिट्टी डाल कर पाट दिया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा के कमासिन में बसपा को झटका, सपा में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य बताते हैं कि तभी ज्ञान प्रकाश के दो भाई व बेटा मौके पर फावड़ा और लाठी-...
UP : 4 IAS अफसरों के तबादले, लखनऊ में नए CDO

UP : 4 IAS अफसरों के तबादले, लखनऊ में नए CDO

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में अलीगढ़ के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को विशेष सचिव के पद पर नियुक्ति दे दी गई है। वह अब सचिवालय प्रशासन विभाग में विशेष सचिव होंगे। मेरठ के नगर आयुक्त भी बदले इसी तरह लखनऊ के सीडीओ मनीष बंसल को मेरठ का नगर आयुक्त बना दिया गया है। उनकी जगह पर गाजीपुर जिले के के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रभास कुमार को प्रभारी सीडीओ के तौर पर तैनाती दी गई है। वहीं अलीगढ़ विकास प्राधिकरण यानि एडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को अलीगढ़ का नगर आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। ये भी पढ़ें : UP-By Election 2020 : सभी सातों सीटों पर शांतिपूर्ण 53.62 प्रतिशत मतदान...
UP-By Election 2020 : सभी सातों सीटों पर शांतिपूर्ण 53.62 प्रतिशत मतदान

UP-By Election 2020 : सभी सातों सीटों पर शांतिपूर्ण 53.62 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर आज मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। इस दौरान उप चुनाव में कुल 53.62 प्रतिशत वोट पड़े। हालांकि, वर्ष 2017 की बात करें तो तब इन सीटों पर 63.90 प्रतिशत वोट पड़े थे। साफ है कि इस बार उपचुनाव में साल 2017 के मुकाबले लगभग 12.63 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। अब मतगणना 10 नवंबर को होनी है। 10 को सभी के भाग्य का फैसला होगा। सबसे ज्यादा नौगावां सादात सीट पर वोटिंग सभी सात सीटों पर हुए मतदान पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर जहां 61.50 प्रतिशत वोट पड़े तो बुलंदशहर सदर सीट पर 52.10 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसी तरह फीरोजाबाद की टूंडला सीट पर 54 प्रतिशत और उन्नाव के बांगरमऊ में 50.59 प्रतिशत वोट पड़े। कानपुर की घाटमपुर सीट पर 49.42 प्रतिशत तो देवरिया सीट पर 51.05 फीसद मतदान हुआ। इसी क्रम में जौनपुर की...
Update : बांदा DM की अफसरों को टूक, बिना बताए जिला छोड़ा या मोबाइल बंद किया तो कार्रवाई

Update : बांदा DM की अफसरों को टूक, बिना बताए जिला छोड़ा या मोबाइल बंद किया तो कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिना बताए जिला मुख्यालय छोड़कर घर निकल जाने वाले और सीयूजी नंबर को बंद रखने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने ऐसे लापरवाह अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी है। कहा है कि कोई भी अधिकारी बिना जानकारी के जिला मुख्यालय छोड़कर घरों को नहीं जाएगा। साथ ही किसी का भी सीयूजी नंबर बंद नहीं मिलना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो दोषि पाए जाने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने साफतौर पर आदेश जारी किए हैं। दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई बताते चलें कि ज्यादातर अधिकारियों ने अपना आवास लखनऊ या कानपुर में बना रखा है। वे बिना बताए या अपने मंडलीय अधिकारी से छुट्टी स्वीकृत करके घरों को खिसक जाते हैं। ऐसे में जनहित के कार्य और योजनाओं के क्रियांवयन में काफी दिक्कत आती है। इतना ही नहीं अधिकांश अधिकारी अपना सीयूजी मोब...
पिता और भाई की मौत से आहत युवा उद्यमी ने फांसी लगाकर दी जान

पिता और भाई की मौत से आहत युवा उद्यमी ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के एक युवा उद्यमी ने आज मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि युवा उद्यमी छह माह के भीतर अपने पिता और भाई की मौत से काफी तनावग्रस्त थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि गोविंदनगर रतनलाल नगर में रहने वाले अनिल शर्मा (34) की दादानगर में होजरी की फैक्ट्री थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीते छह माह में पिता-भाई की हुई थी मौत उनके परिवार में पत्नी पूर्णिमा (30) और 4 साल की बेटी आर्या के अलावा मां कांति साथ रहती हैं। बताते हैं कि अनिल के छोटे भाई अंकित चार्टड अकाउंटेट थे। उनकी मई में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बेटे की मौत से अनिल के पिता भी बीमार रहने लगे थे। बाद में उनका भी निधन हो गया। दोनों की मौत से...
दर्दनाक : बांदा में पत्नी को डिलीवरी को भर्ती करा लौट रहे युवक की हादसे में मौत

दर्दनाक : बांदा में पत्नी को डिलीवरी को भर्ती करा लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बेहद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। एक व्यक्ति अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जसपुरा थाना क्षेत्र में हादसा बताया जाता है कि जसपुरा के झंझरीपुरवा के रहने वाले रामदीन (28) आज सुबह 102 एंबुलेंस गाड़ी से पत्नी राधा को जसपुरा के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी को लेकर गए थे। दिन में करीब 12 बजे वह घर से कुछ सामान लेने के लिए बाइक से निकले। बताते हैं कि जसपुरा कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर एक खंभे से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें भी आईं। राहगीरों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि एक साल पहले ही उनकी शादी हो ...
उप चुनाव : बांगरमऊ में घोड़े पर बैठकर वोट डालने पहुंचा अधेड़, देखिए फोटो

उप चुनाव : बांगरमऊ में घोड़े पर बैठकर वोट डालने पहुंचा अधेड़, देखिए फोटो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : यूपी में उप चुनाव जारी है। इसी बीच उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर चल रहे मतदान में दिलचस्प मामला सामने आया है। एक वोटर घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा। बांगरमऊ सीट पर इस 55 वर्षीय शख्स को घोड़े पर आता देखकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ती दिखाई दी। यूपी में सात सीटों पर चल रहा मतदान बताते दें कि यूपी की सात सीटों पर मतदान जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद के बाद इस सीट पर भी आज उप चुनाव जारी है। आज मंगलवार को 10 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद होगा। बांगरमऊ सीट की बात करें तो यहां 507 बूथ, 54 सेक्टर और 7 जोन बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील 67 केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। 4 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी, पीएसी जवान और दूसरे फोर्स तैनात हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। ये भी पढ़ें : सीएम योगी के आवास पर पहुंची...
Breaking News : बांदा में एक और बड़ी वारदात, चित्रकूट में मिला बबेरू से लापता छात्र का शव

Breaking News : बांदा में एक और बड़ी वारदात, चित्रकूट में मिला बबेरू से लापता छात्र का शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : 10 साल के बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर लाई बांदा पुलिस अभी ठीक से राहत महसूस भी नहीं कर पाई थी कि एक और वारदात ने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। बबेरू का रहने वाले एक 13 साल का छात्र घर के बाहर से दो दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि आज मंगलवार को उसका शव पड़ोसी जिले चित्रकूट के कर्वी थाना क्षेत्र में फांसी पर लटकता मिला है। अपहरण कर हत्या की आशंका आशंका है कि बालक का अपहरण करके उसकी हत्या की गई है। मामले में बबेरू पुलिस और एसओजी की टीमें जांच में जुट गई हैं। मौके पर पुलिस पहुंच रही है। बबेरू कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि मौके पर पहुंचने वाले हैं। पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के देवरथा गांव के रहने वाले रमाकांत का 13 साल का बेटा संदीप पाल दो...
बांदा : 10 लाख के लिए बाप-बेटे बने अपहरणकर्ता, SOG ने 24 घंटे में दबोचा

बांदा : 10 लाख के लिए बाप-बेटे बने अपहरणकर्ता, SOG ने 24 घंटे में दबोचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जल्दी अमीर बनने का लालच इंसान से गलत काम करा रहा है। अब जिले में एक पिता-पुत्र 10 लाख के लालच में एक 8 साल के बच्चे के अपहरणकर्ता बन बैठे। बच्चे का अपहरण किया, फिर 10 लाख फिरौती भी मांगी। हालांकि, बांदा में एसओजी ने जबरदस्त ढंग से काम किया। सिर्फ 24 घंटे में पुलिस न सिर्फ अपह्रत बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लाई, बल्कि चारों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने पुलिस टीम को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की। पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप ने प्रेसवार्ता में दी। प्रेसवार्ता में एएसपी ने किया खुलासा बताया जाता है कि पुलिस लाइन स्थित सभागार में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बताया कि शहर के गायत्री नगर निवासी राकेश राजपूत के 10 वर्षीय पुत्र आलोक का 24 घंटे पहले अपहरण हो गया था। अपहरण के बाद से ही प...