Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

10 Photos : बांदा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय पर्व की रही धूम

10 Photos : बांदा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय पर्व की रही धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज पूरे देश में 74वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भी यह राष्ट्रीय पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन्स में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। आयुक्त आरपी सिंह और डीआईजी विपिन मिश्रा ने अपने-अपने कैंप कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पुलिस लाइन में मौजूद रहे। पुलिस लाइन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने परेड के आयोजन की प्रशंसा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों में अशोक तिवारी, चिन्तामणि, रामबिहारी, विजय कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। अस्पताल एवं अतिथि ग्रह में और अधिक सुविधा के लिए 10 लाख की सहायता की घोषणा की। अखंड हिन्द फौज के छात्रों द्वारा ...
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ध्वजारोहण कर साधा विपक्ष पर निशाना, बोले..

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ध्वजारोहण कर साधा विपक्ष पर निशाना, बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, अयोध्या : Ayodhya Republic day 2023 : अयोध्या पुलिस लाइन ग्राउंड में आज 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। मंत्री स्वतंत्र देव ने गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजा रोहण के बाद परेड की सलामी भी ली। इस भव्य कार्यक्रम में पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ सा नजर आया। इस मौके पर मंत्री स्वतंत्रदेव ने विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में अयोध्या और काशी में बम फटा करते थे। अब पूरे देश में शांति का माहौल है। सभी महसूस करते हैं कि प्रदेश में कानून का राज है। कहा कि आज पूरी दुनिया हिंदुस्तान और उत्तर प्रदेश की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। यूपी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। कहा कि कनेक्टिविटी के साधन बढ़ रहे हैं। इस मौके पर सभी पुलिस व प्र...
जलयोद्धा उमाशंकर पांडे को पद्मश्री अवार्ड, पढ़िए ! क्या रही उनकी प्रतिक्रिया..

जलयोद्धा उमाशंकर पांडे को पद्मश्री अवार्ड, पढ़िए ! क्या रही उनकी प्रतिक्रिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जखनी गांव के जल योद्धा उमाशंकर पांडेय को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। सूखे से जूझने वाले बांदा ही नहीं, बल्कि पूरे देश को उमाशंकर पांडेय ने खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़ का मंत्र देकर इस आपदा से निपटने के लिए एक नई दिशा दी। सामुदायिक सहभागिता से श्री पांडे ने जल संरक्षण की दिशा अभूतपूर्व कार्य किए हैं। समाज में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वह प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित नीति आयोग की भू-जल संरक्षण समिति में सदस्य हैं। इस सम्मान को लेकर जब उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार के आभारी हैं। कहा कि यह उनके द्वारा 30 साल से निस्वार्थ भाव से किए कार्य का प्रतिफल है। दरअसल, जल संरक्षण के लिए श्री पांडे ने बड़ा काम किया है। उन्होंने परंपरागत विधि से बिना किसी की सहायता लिए ‘खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़’ को सार्थक करते हुए जल संर...
Banda : अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

Banda : अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बांदा के राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। स्कूल में छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र की आत्मा ‘मतदान’ की मोहर की आकृति बनाई। इसके बाद अनिवार्य रूप से मतदान की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। यह हमारा राष्ट्रीय धर्म है। देश के प्रति हम सभी का कर्तव्य भी है। इस मौके पर शिक्षिका नीलम ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अलग-अलग ढंग से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में राखी प्रथम, कोमल द्वितीय, वैष्णवी ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में राखी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, अभि...
बांदा : रजनी की मौत की गुत्थी उलझी, मायके-ससुराल वालों की अलग-अलग बात..

बांदा : रजनी की मौत की गुत्थी उलझी, मायके-ससुराल वालों की अलग-अलग बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फांसी पर लटकती मिली रजनी पांडे की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या में उलझ गया है। मायके पक्ष के लोगों ने उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। यह है पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव के रहने वाले कुलदीप पांडे की पत्नी रजनी (38) का शव मंगलवार को घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। मंदिर से लौटे उनके देवर ने सबसे पहले शव को लटकता देखा, तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर पोस्टमार्टम को भेजा था। उधर, थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मायके वालों का आरोप रजनी के पिता अवधेश और भाई का कहना है कि उन्होंने बेटी...
Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह, एसएम कृष्णा और जाकिर हुसैन समेत 6 को पद्म विभूषण

Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह, एसएम कृष्णा और जाकिर हुसैन समेत 6 को पद्म विभूषण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : देश में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह छाया हुआ है। सरकार ने बुधवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार पाने वालों के नाम घोषित कर दिए हैं। बताते चलें कि कुल 26 व्यक्तियों को पद्म विभूषण और पद्मश्री अवार्ड दिए जाएंगे। देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) दिया जाएगा। ORS बनाने वाले डाक्टर दिलीप महालानबीस भी होंगे सम्मानित इसी क्रम में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, तबलावादक जाकिर हुसैन, ओआरएस को तैयार करने वाले डॉ. दिलीप महालानबीस, विख्यात आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी और विज्ञान से जुड़े वर्धन को पद्म विभूषण अवार्ड दिया जाएगा। इसी तरह अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद...
यूपी के मंत्री नंदी को 1 साल की सजा, SC/ST एक्ट से जुड़ा मामला

यूपी के मंत्री नंदी को 1 साल की सजा, SC/ST एक्ट से जुड़ा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। पूरा मामला एससी-एसटी एक्ट से जुड़ा है। साथ ही मंत्री पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा है। इस मामले की एफआईआर प्रयागराज के मुट्टीगंज थाने में दर्ज थी। फैसला जिला न्यायालय की विशेष अदालत ने सुनाया है। इससे पहले मंत्री नंदी के विरुद्ध दलित व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के प्रयास के विचाराधीन मुकदमे में दोनों पक्षों की बहस पूरी हुई थी। प्रयागराज में दर्ज हुआ था मुकदमा एमपी/एमएलए की विशेष न्यायाधीश डॉ दिनेश चंद्र शुक्ल के समक्ष सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने गवाहों से जिरह किया। बताते चलें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नंदी कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार थे। उनके खिलाफ वेंकट रमण शुक्ल ने 3 मई 2014 में मुट्टीगंज थाने में मुकदमा लिखाया गया था। आरोप था कि नंदी के ललकारन...
बांदा में BJP संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने MLC चुनावों की तैयारी देखी

बांदा में BJP संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने MLC चुनावों की तैयारी देखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में होने वाले शिक्षक/स्नातक खंड क्षेत्र के होने वाले चुनावों की तैयारियों में बीजेपी संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के ताबतोड़ दौरे जारी हैं। आज संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह बांदा और चित्रकूट में रहे। बांदा में उन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की। संगठन पदाधिकारियों को दिए निर्देश बैठक में प्रयागराज-झांसी शिक्षक विधान परिषद चुनाव के निमित्त बांदा, महोबा जिलों के जनप्रतिनिधि, विधानसभा संयोजक, मतदान केंद्र संयोजकों व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनको संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ने बूथस्तर पर चुनावों को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को पूरी तरह से एक्टिव मोड पर रहना है। इन चुनावों में पार्टी की जीत पूरी तरह से सुनिश्चित करनी है। ...
Lucknow Building Collapse : लखनऊ में सपा प्रवक्ता की मां-पत्नी की मौत, जांच टीम गठित, DGP ने कहीं ये बातें..

Lucknow Building Collapse : लखनऊ में सपा प्रवक्ता की मां-पत्नी की मौत, जांच टीम गठित, DGP ने कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : लखनऊ में पांच मंजिला इमारत के मलबे में दबे लोगों की चीखें देर रात तक गूंजती रहीं। मोबाइल पर दबे लोग यही कहते रहे कि वह जिंदा हैं। वहीं दूसरी ओर बचाव कार्य तेजी से जारी रहा। हालांकि, सुबह दुखद खबर आई कि सपा नेता सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर मां बैगम हैदर को गंभीर हालत में मलबे से निकाले जाने के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। अखिलेश यादव ने दुख जताया उनकी पत्नी उज्मा अब्बास की भी इस हादसे में मौत की खबर आई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दोनों के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मौके पर पुलिस, सेना, एसडीआरएफ के जवानों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी टीमें तेजी से बचाव कार्य में जुटी हैं। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे रहे। सुबह मंडलायुक्त लखनऊ रोशन जैकब भी पहुंचीं। अधिकारी लगातार स्थित...
लखनऊ में 5 मंजिला बिल्डिंग ढही, बचाव कार्य में जुटीं कई टीमें

लखनऊ में 5 मंजिला बिल्डिंग ढही, बचाव कार्य में जुटीं कई टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर एक बिल्डिंग अचानक ढह गई। बिल्डिंग का नाम अलाया अपार्टमेंट था। बताया जा रहा है कि आज आए भूकंप के बाद इस बिल्डिंग में दरारें आई थीं। जानकारी मिलते ही अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बड़े स्तर पर बचाव कार्य शुरू हुआ। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका बिल्डिंग के मलबे में 30 से 40 लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि, बचाव दल ने काफी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बिल्डिंग में परिवारों के रहने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के अनुसार किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गहरा दुख जताया है। https://samarneetine...