Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

यूपी में आज उप चुनाव, रामपुर-मिर्जापुर में चल रहा मतदान

यूपी में आज उप चुनाव, रामपुर-मिर्जापुर में चल रहा मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, मुरादाबादा : उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इनमें से रामपुर की स्वार विधानसभा सीट है। जहां सुबह से वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट है। दोनों ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था है। बताते चलें कि सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद स्वार सीट खाली हुई है। स्वार से 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला अब इस सीट पर उप चुनाव के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा से अनुराधा चौहान तो अपना दल से एस से शफीक अहमद अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह पीस पार्टी से डा. नाजिया सिद्दीकी प्रत्याशी हैं। तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनमें मुहम्मद इरफान, मुहम्मद आरिफ, शिव प्रसाद शामिल हैं। मतदान के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के काफी सख्त इंतजाम किए ग...
यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान

यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार आज मंगलवार शाम 6 बजे थम गया। सभी राजनीतिक दलों प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक डाली है। इसके साथ ही चुनाव प्रेक्षकों ने भी जिलों में जाकर कमान संभाल ली है। बताते चलें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव का दूसरे चरण 11 मई को है। यह चुनाव 7 नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर होगा। इतने मतदाता डालेंगे वोट साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद के लिए मतदान होगा। इस तरह कुल 370 निकायों एवं 6636 वार्डों में 7006 पदों पर यह निर्वाचन होना है। इस चरण में 1,92,32,004 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?   इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,02,16,992 और महिला मतदाताओं की सं...
जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बांदा जिले के तिंदवारी की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बेंदा चौकी के बेंदा मजरा मुड़िया देव की रहने वाले अभिलाषा पुत्री शिवकरन निषाद 10वीं की छात्रा है। 15 साल की छात्रा अभिलाषा 15 साल की अभिलाषा को उसकी मां कुसमा देवी ने बिना बताए 50 रुपए लेने पर डांट दिया था। झुब्ध होकर देर छात्रा ने रात दुप्पटे से फांसी लगा ली। छात्रा का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा मुड़िया देव में एक स्कूल में 10वीं की छात्र...
बांदा में सीएम योगी, बोले- आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा बुंदेलखंड

बांदा में सीएम योगी, बोले- आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा बुंदेलखंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा में भी मतदान होना है। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को बांदा पहुंचे। यहां शहर के जीआईसी कालेज के मैदान में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इससे पहले महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जीआईसी मैदान में जनसभा को किया संबोधित जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए दो चीजें बहुत जरूरी हैं। एक विकास और दूसरा माफियाराज पर नियंत्रण। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर.. यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे फर्राटें भर रहा है। सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरू...
बांदा : सपा प्रत्याशी गीता ने पति मोहन साहू के साथ प्रचार के अंतिम दिन किया रोडशो

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता ने पति मोहन साहू के साथ प्रचार के अंतिम दिन किया रोडशो

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन बांदा नगर पालिका से सपा प्रत्याशी गीता साहू ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। उन्होंने अपने पति मोहन साहू के साथ बड़ा रोडशो निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सपा प्रत्याशी और उनके पति ने जनता से समर्थन मांगा। वोट देकर जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में युवा और समर्थक मौजूद रहे। दरअसल, आज शहर निकाय चुनाव को लेकर काफी सरगर्मियां रहीं। एक और सीएम योगी जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वही दूसरी ओर सपा प्रत्याशी मोहन साहू अपने पत्नी के लिए वोट मांगते हुए रोडशो करते दिखे। ये भी पढ़ें : यूपी में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, 12 को देखेंगे सीएम योगी..  ...
यूपी में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, 12 को देखेंगे सीएम योगी..

यूपी में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, 12 को देखेंगे सीएम योगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : The Kerala Story यूपी में फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर दी। मुख्यमंत्री योगी 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ यह फिल्म देखने वाले हैं। हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण पर बनी है फिल्म दरअसल, यह फिल्म हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने की कहानी है। फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी' शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की तीन लड़कियों की कहानी पर बनी हुई है। ये लड़कियां नर्स बनने का सपना लेकर घर से दूर एक कालेज में पढ़ने जाती हैं। इसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है। ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..? https://samarneetinews.com/will-bo...
यह है आज का CM Yogi का बांदा-कानपुर और चित्रकूट का पूरा कार्यक्रम..

यह है आज का CM Yogi का बांदा-कानपुर और चित्रकूट का पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 9 मई मंगलवार को बांदा आ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी कानपुर पहुंचेंगे। कानपुर में सीएम योगी का हेलीकाप्टर 11:05 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से कार से मुख्यमंत्री योगी कामर्शियल मैदान किदवई नगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 12:15 तक जनसभा स्थल पर रहने के उपरांत सीएम योगी बांदा के लिए रवाना होंगे। कानपुर से बांदा के लिए उड़ान भरेगा सीएम का हेलीकाप्टर कानपुर के रेलवे मैदान निराला नगर पर बने हेलीपैड से मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 12:25 बजे बांदा के लिए उड़ान भरेगा। बांदा में पंडित जेएन कालेज मैदान में बने हेलीपैड पर ठीक 1 बजे उतरेगा। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बस पलटने से 20 यात्री घायल, सभी जिला अस्पताल में.. वहां से मुख्यमंत्री योगी कार से महाराणा प्रताप चौराहा पहुंचेंगे। वहां महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर उनकी प्रति...
बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : ट्रिपल इंजन सरकार के जोश से लवरेज भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में इस कदर ताकत झोंक रही है कि परंपराओं को भी तोड़ने में परहेज नहीं कर रही। हालांकि, बुंदेलखंड में स्थानीय नेताओं के दम पर निकाय चुनाव में जीत का सपना इतना आसान नहीं है, यह बात पार्टी बहुत अच्छे से समझ चुकी है। यही वजह है कि इस बार बुंदेलखंड में निकाय चुनाव भी सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसे लड़ा जा रहा है। प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी कानपुर के बाद बुंदेलखंड के बांदा और चित्रकूट में जनसभाएं करेंगे। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री 45-45 मिनट की जनसभाएं करने वाले हैं। स्थानीय नेताओं के भरोसे जीत संभव नहीं इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्टी मान चुकी है कि स्थानीय नेताओं के भरोसे यह चुनाव नहीं जीता जा सकता है। स्थिति को समझते हुए पार्टी ने मुख्यमंत्री को प्रचार के ठीक आखिरी दिन मैदान में उतारकर दूसरे...
भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर..

भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन में भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ा लिया। 12वीं पास करने वाली युवती ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। छात्रा ने घर में बने स्टडी रूम में यह आत्मघाती कदम उठाया। पिता का कहना है कि एग्जाम में कम नंबर की वजह से बेटी डिप्रेशन में थी और इसीलिए उसने यह कदम उठाया है। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं पिता जानकारी के अनुसार जालौन के शांतिनगर के रहने वाले राजेंद्र शर्मा उर्फ कल्लू पहलवान भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं। झांसी रोड पर उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलती है। बताते हैं कि उनकी बेटी साक्षी शर्मा उर्फ निक्की (18) ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसने के लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग स्टडी रूम की ओर दौड़कर पहुंचे। ये भी पढ़ें : यह है सीएम योगी का कानपुर-बांदा और चित्रकूट का पूरा कार्यक्रम.. ...
बांदा निकाय चुनाव : कांग्रेस का जबरदस्त रोडशो, दूसरे दलों की बढ़ीं धड़कनें

बांदा निकाय चुनाव : कांग्रेस का जबरदस्त रोडशो, दूसरे दलों की बढ़ीं धड़कनें

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित के समर्थन में बड़ा रोडशो निकाला गया। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति के रोडशो में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहनों के साथ सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। शहर प्रमुख मार्गों से होते हुए रोडशो निकला। सभी ने लोगों से अपने प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की। प्रत्याशी के साथ महिला कार्यकर्ता सीमा खान आदि भी मौजूद रहीं। समर्थकों में प्रत्याशी के पति राजेश दीक्षित भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बस पलटने से 20 यात्री घायल, सभी जिला अस्पताल में..  ...