Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

मुजफ्फरपुर-देवरिया कांड के बाद जागी सरकार, 9000 संस्थानों का होगा ऑडिट

मुजफ्फरपुर-देवरिया कांड के बाद जागी सरकार, 9000 संस्थानों का होगा ऑडिट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्‍यूज़, लखनऊः पिछले दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर के एक शेल्टर होम से महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं सामने आईं थीं। इस घटना से देश भर में अफरातफरी मच गई थी। इस मामले को कुछ ही दिन हुए थे कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भी एक शेल्टर होम में महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई थी। प्राप्‍त हुई है ऐसी जानकारी   लगातार कई जगहों पर हो रही ऐसी ही घटनाओं से सीख लेकर अब सरकार जाग चुकी है। केंद्र सरकार ने अब 9,000 संस्थानों के ऑडिट का आदेश दिया है, जिनमें अनाथ और घर से बेदखल कर दिए गए बच्चे रह रहे हैं। अगले दो महीने में ऑडिट रिपोर्ट पेश करनी है। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से बाल संरक्षण संस्थानों की सोशल ऑडिट करने के लिए कहा है। दिए गए ऐसे आदेश   इन सभी संस्थानों को अगले 60 दिनों के...
स्वतंत्रता दिवसः आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

स्वतंत्रता दिवसः आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्‍यूज, लखनऊः स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर भाजपा और आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले की आशंका जताते हुए गृहमंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। इससे जुड़ी खबरों पर गौर करें तो पता चला है कि 15 अगस्त पर आतंकी आरएसएस नेताओं पर हमले की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में आतंकी हिन्दूवादी संगठनों पर हमला कर सकते हैं। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने पंजाब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब, हरियाणा सहित चंडीगढ़ प्रशासन को आतंकी हमले को लेकर सतर्क किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों को भी हमले के संबंध में इनपुट जारी करते हुए अलर्ट रहने को कहा है। भेजा गया गोपनीय पत्र  गृह मंत्रालय ने 7 अगस्त को सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब सरकार को गोपनीय पत्र भेजा था। उस पत्र में ये लिखा गया था कि केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिली है कि अंसार गश्त-उल-हिंद (एजीएच) नामक आतंकी संगठन 15 अगस्त के अव...
अंबेडकरनगर के अहिरौली में अन्नावा बाजार में दुकान में सो रहे व्यवसाई की हत्या

अंबेडकरनगर के अहिरौली में अन्नावा बाजार में दुकान में सो रहे व्यवसाई की हत्या

Breaking News
समरनीति न्यूज, अम्बेडकरनगरः दुकान में सो रहे किराना व्यवसाई की हत्त्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि दुकान में नक़ब लगाकर अंदर घुसे अज्ञात बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावा बाजार की है। पुलिस मौके पर है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौके पर सबूत मिले हैं और हत्यारों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ...
कानपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार

कानपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। घटना रेलबाजार इलाके के मीरपुर की बताई जा रही है। हत्या की इस वारदात को इलाके के सुलभ शौचालय में अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि घायल युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखने के बाद फरार दोनों हत्यारोपियों की भी तलाश तेज कर दी है। ...
दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर देशभर में सतर्कता, यूपी में भी अलर्ट

दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर देशभर में सतर्कता, यूपी में भी अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एससी/एसटी एक्ट के मामलों में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी पर रोक को लेकर एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर दलित संगठनों के भारत बंद आह्वान के बाद पूरे देश में सर्तकता बरती जा रही है। हांलाकि केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में संसद के सत्र में एक्ट में बदलाव को लेकर लाए गए बिल के बाद यह मुद्दा खत्म हो चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों को लेकर खुफिया एजेंसिया सतर्क हैं। आल इंडिया अंबेडकर महासभा के साथ ही कुछ अन्य दलों ने खुद को इस बंद से अलग कर लिया है। इसके बावजूद बंद के आह्वान से प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों में सुरक्षाबल व पुलिस को तैनात किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले 2 अप्रैल को दलित संगठनों के बंद के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। इसलिए भारत बंद आह्वान को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन की ओर से रेलवे, हवाई अड्डों, प्रम...
कटे-फटे नोट न बदले तो फूट पड़ा व्यापारियों का गुस्सा

कटे-फटे नोट न बदले तो फूट पड़ा व्यापारियों का गुस्सा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः 2000 व 500 के कटे फटे नोट नहीं बदलने और किसी बैंक या दूसरे सरकारी संस्थान के ना लेने पर व्यापारियों ने आरबीआई के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। यहां मौके पर व्यापारियों का कहना था कि 2000 व 500 के नए नोटों की घटिया क्वालिटी की वजह से यह नोट कट फट रहे हैं, लेकिन आरबीआई व दूसरे बैंक ऐसे नोटों को नहीं ले रहे हैं। इस वजह से करोड़ों के कटे फटे नोट डंप हो रहे हैं। ऐसा कहा व्‍यापारियों ने इतना ही नहीं, व्‍यापारियों ने ये भी कहा कि इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसी बाबत बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में आरबीआई, मालरोड के बाहर प्रदर्शन कर आरबीआई प्रबंधन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान संगठन के महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा, वरिष्ठ मंत्री अतुल द्विवेदी, अशोक केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। ऐसी है लोगो...
बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह

बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  बांदा के अतर्रा में हुई समरबहादुर यादव की मौत आत्महत्या नहीं थी बल्कि उसकी हत्या करके लाश को टांग दिया गया था ताकि वह आत्महत्या लगे। हांलाकि घटना के बाद शव के घुटने जमीन पर टिके होने के कारण पहले ही पुलिस को शक था लेकिन बाद में उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटना में मुख्य आरोपी होमगार्ड समेत चार बाकी लोगों की तलाश है। होमगार्ड और उसके बेट व भतिजों ने पहले मिलकर पीटा और बाद में पुलिस से शिकायत पर मारकर लटकाया, मुकदमा दर्ज  बताया जाता है कि ग्राम ऐंचवारा निवासी  समर बहादुर यादव उर्फ कटोरु (36) वर्ष की लाश बुधवार को घर के अंदर रस्सी से टंगी मिली थी। मृतक के घुटने जमीन पर सटे थे। बताते हैं कि समर की पत्नी बिन्नू 3 महीने पहले मायके ग्राम महुटा के मजरा कबरा पुरवा बच्चों को लेकर चली गई थी। अब वह अकेला घर में रहता था। घटना की  ...
बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बच्चियों के साथ घिनौनी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिन पहले दो बच्चियों को रात में अगवा करके दुष्कर्म की घटनाओं की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बुधवार को फिर शहर में एक बच्ची से दुष्कर्म की फिर एक वारदात सामने आई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया है। वहीं उसके बाबा की ओर से मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी की है लेकिन दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताते हैं कि बांदा शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली 9 साल की बच्ची कक्षा-4 में पढ़ती है। मंगलवार को वह स्कूल से वापस अपने घर लौट रही थी। ये भी पढ़ेंः बांदा के गिरवां में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप, सोते समय उठा ले गए दरिंदे तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ उसे रिक्शे पर जबरन उठाकर ले गया। दोनों बच्ची को धमकाते हुए केन नदी के किनारे सुनसान इलाके में...
बुंदेलखंडः प्रधान और सचिव खा गए गांव वालों के हिस्से का 11.81 लाख, अब भुगतेंगे सजा

बुंदेलखंडः प्रधान और सचिव खा गए गांव वालों के हिस्से का 11.81 लाख, अब भुगतेंगे सजा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गांवो के विकास के लिए सरकार ढेरों प्रयास कर रही है। तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं लेकिन निचले स्तर पर गांव पहुंचते-पहुंचते सारी तैयारियां दम तोड़ देती हैं। ग्राम सचिव और ग्राम प्रधानों और सचिवों की मिलीभगत से होने वाले भ्रष्टाचार के चलते जनता तक योजनाओं की लाभ पहुंच ही नहीं पा रहा है। इसके दो अलग-अलग उदाहरण बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में सामने आए हैं। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः रहस्य बना एक ही परिवार के 4 लोगों का गायब होना, हैरान ग्रामीण भी परेशान जहां एक मामले में प्रधान जनता के हक के 6.50 लाख रुपए हड़पकर खा गईं। जबकि दूसरे मामले में ग्राम पंचायत सचिव ने जनता के हक के 5.31 लाख रुपए हड़प कर खा लिए। दोनों मामलों में प्रधान और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार समाप्त कर दिए हैं...
दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर सूबेभर में पुलिस अलर्ट

दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर सूबेभर में पुलिस अलर्ट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में आरक्षण को लेकर दलित संगठनों के भारत बंद के आह्वान को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट है। साथ ही 9 अगस्त के बाद प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर रहेगी। भारत बंद को लेकर दलित संगठनों के बंद के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को लेकर सरकार ने प्रदेशभर के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों, प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ेंः पांच साल से फरार ईनामी हत्याभियुक्त ने की थी राजभवन के सामने लूट-हत्या की वारदात, घर तक पहुंची पुलिस साथ ही स्टेट इंटेलिजेंस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस किसी तरह की कोई चूक नहीं करना चाह रही है। अलर्ट का यह निर्देश डीजीपी ऑफिस से जारी हुआ है। बताते चलें कि इससे पहले बीती 2 अप्रैल को दलित संगठनों के विरोध-प्रदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई ...