Sunday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी बुलेरो, 8 लोगों मौत, 3 घायल

कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी बुलेरो, 8 लोगों मौत, 3 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओ से भरी तेज रफ्तार बुलेरो गा़ड़ी कंटेनर में घुस गई। इससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरूषों बताए जा रहे हैं। घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बुलेरो में सवार सभी श्रद्धालु राजस्थान से नीमसार (सीतापुर) तीर्थ दर्शन को जा रहे थे। बताया जाता है कि यूपी के कन्नौज जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बड़े हादसे के दौरान एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है मरने वालों में 3 महिलाएं व 3 पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर चोटे आईं हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रह...
चित्रकूट पेट्रोलपंप पर धू-धूकर जली पल्सर बाइक, छोड़कर भागे पेट्रोल डलाने आए युवकों की पुलिस को तलाश

चित्रकूट पेट्रोलपंप पर धू-धूकर जली पल्सर बाइक, छोड़कर भागे पेट्रोल डलाने आए युवकों की पुलिस को तलाश

Breaking News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर आज उस समय लोग स्तब्ध रह गए, जब पेट्रोल डला रहे युवकों की बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद युवक मौके से भाग निकले। इससे मामला संदिग्ध हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। उधर, पेट्रोलपंप पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि पहाड़ी- राजापुर रोड स्थित एक पेट्रोलपंप पर आज अज्ञात लोग पल्सर बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। ये लोग पेट्रोल डलवा ही रहे थे कि तभी अचानक पल्सर मोटरसाइकिल में आग लग गई। इससे उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास मौजूद लोगों और पेट्रोलपंप कर्मचारियों ने आग को बुझाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों का कहना है कि अगर बाइक की आग टंकी तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। बाइक लेकर पहुंचे युवक पेट्रोल पंप पर ही बाइक...
अमावस्याः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं को तीर्थ कराएंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

अमावस्याः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं को तीर्थ कराएंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, झांसी/कानपुरः झांसी रेलवे मंडल ने अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए दो अतिरिक्त ट्रेनें मेला स्पेशल नाम से चलाने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों की समयसारणी भी जारी की है। हर छोटे-बड़े स्टेशन पर ट्रेनों को पहुंचने और छूटने का समय बताया गया है। ये दोनों ट्रेनों 12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक चलेंगी। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। पहली मेला स्पेशल ट्रेनः  यह ट्रेन झांसी - चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका प्रस्थान समय झांसी से 10.10 बजे, ओरछा से 10.27 बजे, बरूआसागर से 10.39, निवाडी से 10.50, मगरपुर से 10.57, टेहरका से 11.08, रानीपुर रोड से 11.20, मऊरानीपुर से 11.32, रोरा से 11.44, हरपालपुर से 11.55, घुटई से 12.05, बेलाताल से 12.18, कुलपहाड से 12.42, चर...
चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनावी मोड पर काम कर रही भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जिलों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं सभी को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया है कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। पूरी जिम्मेदारी से सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। जारी हुई जिले के प्रभारियों की सूची में अवध क्षेत्र के अलावा कानपुर, बुंदेलखंड का क्षेत्र भी शामिल है। कानपुर क्षेत्र में बांदा का प्रभारी हनुमान मिश्रा को बनाया गया है जबकि महोबा का प्रभारी देवेश कोरी को बनाया गया है। इसी तरह ललितपुर का प्रभारी रामकिशोर साहू, चित्रकूट का रामरतन कुशवाह, जालौन का मानवेंद्र सिंह (झांसी), हमीरपुर जिले का अरूण पाठक, कन्नौज का मुखलाल पाल, औरेया की रंजना उपाध्याय, इटावा का सुरेश अवस्थी को जिला प्रभारी...
दो आईएएस अधिकारियों को शासन ने सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारियां

दो आईएएस अधिकारियों को शासन ने सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज देकर उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं। इस दौरान अंकित अग्रवाल, संयुक्त प्रबंध निदेशक को अतिरिक्त चार्ज के तौर पर विशेष सचिव अवस्थापना, औद्योगिक विकास का भी दायित्व सौंपा गया है। वहीं अरुण कुमार को भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया। उनको संयुक्त अधिशासी निदेशक उद्योग बन्धु का दायित्व भी सौंपा गया है।...
झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस

झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः कानपुर के नंबर वाली एक मारूति-800 कार नंबर यूपी-78 R-6045, पुलिस को जिले के नवाबाद थाने के आगे लावरिस हालत में खड़ी मिली है। इसमें दो बोरियां रखी हुई मिली हैं जिसमें किसी जानवर का मांस बरामद हुआ है। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस पता लगा रही है कि कार किसकी है और वहां कैसे पहुंची। इतना ही नहीं मांस का कार में मिलना भी कई तरह के सवाल उठा रहा है। वैसे पुलिस का कहना है कि मांस किसी जानवर का है।...
प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल

प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में पुलिस महकमे में भारी फेरबदल हुआ है। तबादलों के क्रम में शासन ने 21 पुलिस उपाधीक्षकों यानी डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। इनमें पूर्वांचल, लखऩऊ, कानपुर और बुंदेलखंड समेत लगभग सभी जिलों के डिप्टी एसपी को इधर से उधर किया गया है।      
मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धनंजय सिहं, अलका राय पर लगाया पति की हत्या कराने का आरोप

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धनंजय सिहं, अलका राय पर लगाया पति की हत्या कराने का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से एक बड़ी खबर आ रही है। बागपत जेल में मारे गए माफिया डान मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, माफिया एवं बाहुबली, पूर्व सांसद धनंज्य सिहं, पीके सिंह और पूर्व भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उनके आरोप ऐसे समय आए हैं जब पूरे प्रदेश में जेल के भीतर माफिया की हत्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं और हत्या के तार सीधे सरकार के बड़े अधिकारियों की ओर जा रहे हैं। सीमा सिंह ने मीडिया वालों से कहा कि उनके पति से दुश्मनी मानते हुए काफी दिनों से उनकी हत्या की कोशिशें और षड़यंत्र शुरू हो चुके थे। इसमें सरकार के कुछ नेता और सांसद भी शामिल थे। मीडिया कर्मियों के नाम पूछने पर सीमा सिंह ने मोदी सरकार के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा पर सीधा आरोप लगाया है। केंंद्रीय मंत्री के सीम...
बांदा में भाजपाइयों ने नए क्षेत्रीय महामंत्री का जोरदार ढंग से किया स्वागत

बांदा में भाजपाइयों ने नए क्षेत्रीय महामंत्री का जोरदार ढंग से किया स्वागत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इतिहास सबक के लिए होता है और भाजपा राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति करती है। ये बातें बांदा में रविवार देर शाम बांदा मेडिकल कालेज परिसर में कर्वी-चित्रकूट व बांदा जिले का संयुक्त रूप से स्वागत समारोह के दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने अपने स्वागत में कहीं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण है। सरकारें बहुत अच्छा काम कर रही हैं। हम सभी को तैयारियों में जुट जाना चाहिए। मौजूद सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, विधायक प्रकाश दिवेदी आदि जनप्रतिनिधियों ने उनको अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री अनू श्रीवास्तव, मुखलाल पाल, राम किशोर साहू, रामहित कश्यप, कर्वी जिला प्रभारी पुरुषोत्तम पांडे आदि लोगों ने भी नवनियुक्त महामंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर अबतक इ...
बांदा में तालाब पर नहाने गए मासूम बच्चे की डूबने से मौत

बांदा में तालाब पर नहाने गए मासूम बच्चे की डूबने से मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तालाब में नहाने गए मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। तिन्दवारी कस्बा निवासी कल्लू राजपूत का 11 वर्षीय पुत्र करण सोमवार दोपहर कस्बे के कजलिया तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने करण को पानी से निकाला और उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घटना से बच्चे की मां रन्नों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।...