Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में किसान नेता के बेटे व युवा भाजपा नेता की अचानक मौत

महेश सिंह परिहार। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज उस समय भाजपा नेताओं समेत आम लोगों शोक की लहर दौड़ गई, जब एक युवा भाजपा नेता की अचानक मौत की खबर लोगों ने सुनी। बांदा में किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मनरूप सिंह परिवार के बेटे एवं भाजपा में जरैली कोठी से बूथ अध्यक्ष महेश सिंह परिहार (27) की शुक्रवार शाम अचानक मौत हो गई।

दोस्तों को दी खुद के बीमार होने की जानकारी, अस्पताल पहुंचाया तो कुछ देर बाद मौत 

बताया जाता है कि महेश आज शाम अपने किसी साथी से मिलने इंदिरा नगर गए थे। वहां से बाइक से लौटकर आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दोस्तों को बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। दोस्त उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो छात्राओं की मौत, पांच घायल

युवा नेता और मिलनसार स्वभाव के महेश की मौत की खबर से भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि महेश भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े हुए थे। उधर, उनकी मौत की सूचना पाकर भाजपा नेताओं और किसान यूनियन के लोग उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच रहे हैं।