Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में भीषण हादसेः लेखपाल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों समेत 7 लोग घायल

बांदा में भीषण हादसेः लेखपाल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों समेत 7 लोग घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को बांदा में अलग-अलग हुए हादसों में एक लेखपाल व इंटरमीडिएट के छात्र समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। बताते हैं कि बबेरू तहसील क्षेत्र के लखनपुर गांव में तैनात लेखपाल उमादत्त मिश्रा (57) शुक्रवार सुबह सहायक चंद्रिका प्रसाद (45) के साथ बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे लेखपाल और उसका सहायक घायल हो गए। बताते हैं कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने घायलों को बबेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  कालूकुआं के रहने वाले थे छात्र  इसी तरह एक अन्य हादसे में शहर के कालूकुआं मोहल्ला निवासी राज (17) पुत्र मथुरा प्रसाद, आज सुबह शंकरनगर निवासी अपने दोस्त मयंक (16) पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक से इंटरमीडिएट की परीक्षा देन...
बांदा महिला कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दिखाईं प्रतिभाएं, शानदार प्रस्तुति पर पुरस्कृत

बांदा महिला कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दिखाईं प्रतिभाएं, शानदार प्रस्तुति पर पुरस्कृत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां महिला डिग्री कालेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकगीत, कव्वाली और कथक नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाली दुर्गा तांडव की छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा मुकेश यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंकिता सिंह व अन्य छात्राओं ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किए।  महाविद्यालय की वार्षिक आख्या भी पेश की छात्रा नैन्सी और जागृति ने लोकगीत तथा प्रगति सक्सेना ने एकल कथक नृत्य पेश किया। वहीं संगीत विभागाध्यक्ष डा. ज्योति मिश्रा ने लोक गीत, शिवांगी मिश्रा और छात्राओं ने कव्वाली से मौजूद लोगों का मनमोह लिया। डा शबाना रफीक ने छा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया ने दिया शांति पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया ने दिया शांति पुरस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। बताया जाता है कि इस पुरस्कार की घोषणा बीते वर्ष अक्टूबर महीने में ही कर दी गई थी। यह घोषणा सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन द्वारा की गई थी। बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार उनकी आर्थिक नीतियों और विकासोन्‍मुखी कार्यों के लिए दिया गया है। दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं पीएम  उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सभी भारतीयों का सम्मान कहा है। बताते चलें कि पीएम मोदी इस वक्त दो दिवसीय दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था। ये भी पढ़ेंः दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर उनके साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन और ...
अनुप्रिया पटेल ने दिए भाजपा से किनारा करने के संकेत, कहा- अल्टीमेटम खत्म, अब स्वतंत्र..

अनुप्रिया पटेल ने दिए भाजपा से किनारा करने के संकेत, कहा- अल्टीमेटम खत्म, अब स्वतंत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव सर पर आ चुके हैं और ऐसे में जहां बसपा और सपा ने गठबंधन करके भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं एनडीए के समर्थक दल भाजपा को आंख दिखाते नजर आ रहे हैं। अभी पार्टी ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी का मामला सुलटा पाई है कि अब अपना दल की मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी एनडीए से अलग होने के संकेत दे दिए हैं। माना जा रहा है कि अनुप्रिया किसी भी वक्त एनडीए से अलग होने का एलान कर सकती हैं। 20 फरवरी तक दिया था भाजपा को अल्टीमेटम  केंद्र में मंत्री एवं अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों का ख्याल नहीं रखती है। यह भी कहा कि अपना दल ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से बात करके बताया था कि उनकी, बीजेपी के साथ कुछ समस्याएं हैं। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अपना दल ने भाजपा को 20 फरवरी तक अल्टीमेटम दिया था। ये भी पढ़ेंः शहरों से पह...
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिएः कौन कहां से ठोकेगा ताल..

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिएः कौन कहां से ठोकेगा ताल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर सपा और बसपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। दोनों दलों ने गठबंधन करने के बाद यह साफ कर दिया है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। इस संबंध में गुरुवार को दोनों दलों ने अपनी-अपनी सीटों की सूची जारी कर दी है। बताते चलें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती ने यह सूची, गठबंधन को लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान आने के 1 घंटे बाद जारी की है। मुजफ्फरनगर, मथुरा और बागपत सीटें छोड़ीं   बताया जा रहा है कि बसपा के खाते में जहां यूपी से लोकसभा की 38 सीटें आई हैं वहीं सपा के खाते में 37 सीटें हैं। खास बात यह है कि इस दौरान दोनों ही पार्टियों ने बागपत, मथुरा और मुजफ्फरनगर की सीटों को छोड़ दिया है। ये भी पढ़ेंः मायावती-अखिलेश ने संयुक्त प्रेसवार्ता में किया गठबंधन का ऐलान, कहा मोदी और शाह की नींद उड़ेगी बताते चलें कि बांदा, फिरोजाब...
बांदा में युवक ने लगाई फांसी, वजह नहीं बता पा रहे परिवार के लोग

बांदा में युवक ने लगाई फांसी, वजह नहीं बता पा रहे परिवार के लोग

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज एक युवक ने फांसी लगा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। हांलाकि परिजन युवक को फांसी के फंदे से उतारकर सीधे अस्पातल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है।  घर में लगाई फांसी  बताया जाता है कि निवासी अलीगंज में चंदा राजपूत (30) ने आज दोपहर 1 बजे अपने कमरे में जाकर शाल से फांसी लगा ली। वहीं घर वालों ने उसे किसी काम से आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो घर के लोग भागकर वहां पहुंचे।  ये भी पढ़ेंः बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव परिजन पीछे के रास्ते से कमरे में पहुंचे और देखा कि युवक का शव लटक रहा है। बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  ...
कांग्रेस बोली- जब देश चुन रहा था शहीदों के टुकड़े, प्रधानमंत्री मोदी एक फिल्म की शूटिंग में थे व्यस्त

कांग्रेस बोली- जब देश चुन रहा था शहीदों के टुकड़े, प्रधानमंत्री मोदी एक फिल्म की शूटिंग में थे व्यस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद लगभग 7 दिन तक चुप रहने बाद आज कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए कहा कि जब 14 फरवरी को पुलवामा में हमारे 40 जवानों की शहादत हुई और पूरा देश उनकी शहादत मना रहा था तो उस वक्त देश के प्रधानमंत्री मोदी कार्बेट पार्क में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। सवालिया लहजे में सुरजेवाला ने कहा कि क्या दुनिया में ऐसा कोई प्रधानमंत्री है? कांग्रेस ने 7 दिन बाद पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला   सुरजेवाला ने कहा कि पुलवामा में 3 बजकर 10 मिनट पर हमला हुआ था और प्रधानमंत्री मोदी शाम 6.10 बजे तक शूटिंग करने में व्यस्त थे। कहा कि देश हमारे शहीदों के टुकड़े चुन रहा था और मोदी अपने नाम के नारे लगवा रहे थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ...
मस्जिद में गायत्रीमंत्र गाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, सभी धर्मों के लोग हुए प्रार्थना सभा में इकट्ठा

मस्जिद में गायत्रीमंत्र गाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, सभी धर्मों के लोग हुए प्रार्थना सभा में इकट्ठा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में गुरुवार को एक मस्जिद में आयोजित शोकसभा में गायत्री मंत्र गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहां सभी धर्मों के लोगों ने अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही वंदे मातरम और जयहिंद के नारे भी लगाए गए। प्रार्थना सभा का आयोजन  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन अंबर मस्जिद में सभी धर्मों के लोग एकट्ठा हुए। आपसी सौहार्द्र दिखाते हुए सभी ने मिलकर एक शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर हिन्दू-मुस्लिम और सिख-ईसाई के धर्म गुरुओं ने अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं हिंदू धर्म गुरुओं ने गायत्री मंत्र गाकर श्रद्धांजलि दी। ये भी पढ़ेंः भगवान नीलकंठ की नगरी में शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, कैंडल मार्च और 2 मिनट मौन...
दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंच गए हैं। वहां एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंधों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे और उनको नया आयाम देंगे। इस दौरान हाल के घटनाक्रमों पर भी बातचीत होगी। गर्मजोशी से हुआ पीएम मोदी का स्वागत   बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बताते हैं कि सियोल के एक होटल मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। ये भी पढ़ेंः कानपुर को मिला पीएम नरेंद्र मोदी से 867 करोड़ का तोहफ़ा  पीएम मोदी ने भी उन लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां जाने से पहले दक्षिण कोरिया को ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल में दक...
दिल्ली में ट्रेन में कश्मीरी युवकों को भीड़ ने पीटा, वृंदा करात ने मदद कर कराई रिपोर्ट

दिल्ली में ट्रेन में कश्मीरी युवकों को भीड़ ने पीटा, वृंदा करात ने मदद कर कराई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद कश्मीरियों पर हमले जारी हैं। इस संबंध में एक ताजा मामला दिल्ली के पास सराय रोहिल्ला स्टेशन पर सामने आया है। यहां ट्रेन में सवार शाल बेचने वाले तीन कश्मीरी युवकों को अज्ञात लोगों ने पत्थरबाज कहकर उनकी पिटाई की। लोगों में भी उनके प्रति गुस्सा भर गया और भीड़ भी इन लोगों के साथ हो गई। बाद में जान बचाने के लिए ये युवक ट्रेन से रास्ते में रोहतक स्टेशन पर उतर गए।  ट्रेन में हुई घटना  बताते हैं कि इस मामले में पुलिस उपायुक्त (रेलवे) दिनेश गुप्ता का कहना है कि हरियाणा के सांपला जाने के लिए शाल बेचने वाले 2 कश्मीरी युवक एक लोकल ट्रेन में सवार हुए थे। कुछ युवकों ने उनको गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया।  ये भी पढ़ेंः कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस में बम धमाका, डर से यात्रियों में मची भगदड़ इन युवकों ने कहा कि तुम लोग यहां रोजी-रोटी कमात...