..जब शातिर युवक भरे चौराहे पर चलाने लगा गोलियां, दहशतजदा हुए लोग
समरनीति न्यूज, सीतापुरः थाना रामकोट क्षेत्र के मधवापुर चौराहे पर एक विवाद के बाद शातिर अपराधी किस्म के युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और आसपास के राहगीर व दुकानदार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। मामला मधवापुर चौराहे का बताया जा रहा है। वहां शातिर अपराधी विकास मिश्रा पुत्र पुतान मिश्रा निवासी मधवापुर वहां मौजूद लोगों व दुकानदारों को गालियां दे रहा था । इसपर गांव के विजय मिश्रा ने उसे गालियां देने से रोका तो आरोपी उससे भिड़ गया।
पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल
लोगों का कहना है कि विकास अपने घर गया और तमंचा कारतूस लेकर बाहर आकर चौराहे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। राहगीर व दुकानदार जान बचाने को इधर-उधर छिपने लगे। गोली चलाए जाने के दौरान विजय मिश...









