Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

सीतापुर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
प्रतिकात्मक फोटो। समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में आज एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध  हालात में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। इससे इलाके मेंसनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। मरने वाले महिला की पहचान न होने से लोगों का अलग-अलग सोचना है। कुछ लोग इसे हत्या की वारदात बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि हादसे के चलते उसकी मौत हुई होगी।  पुलिस को अंदेशा ट्रेन से गिरी होगी महिला  थाना क्षेत्र के नादन गांव के समीप निकली लाइन के किनारे शनिवार सुबह एक लगभग 60 साल की महिला का शव ग्रामीणों ने गांव के बाहर रेलवे लाइन पर पड़ा देखा। पूर्व ग्राम प्रधान सन्तराम ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को बुला कर बुजुर्ग महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।  ये भी ...
कन्नौज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती व उसके डेढ़ साल के बेटे की मौत, युवक घायल

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती व उसके डेढ़ साल के बेटे की मौत, युवक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में आज मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बताते हैं कि दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी। फर्रुखाबाद के जहानगंज के थे मृतक    टक्कर लगने से फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज के भडौसा गांव का एक युवक अपनी बहन और डेढ़ साल के भांजे को लेकर जा रहा था।इसी दौरान ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर बैठी महिला व उसके डेढ़ साल के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर के क्योटरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने फांसी लगाकर दी जान    पुलिस ने मौक पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भिजवाया है। बताया जाता है कि ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही ह...
रोटोमैक पेन के मालिक व उद्योगपति विक्रम कोठारी के बंगले पर बैंक ने किया कब्जा

रोटोमैक पेन के मालिक व उद्योगपति विक्रम कोठारी के बंगले पर बैंक ने किया कब्जा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रोटोमैक पेन के मालिक एवं कानपुर के बड़े उद्योगपति विक्रम कोठारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। 900 करोड़ का लोन न चुकाने वाले कोठारी के बंगले को बैंक आफ इंडिया ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि बैंक अब बंगले की नीलामी करके अपने पैसे वसूलेगा। बताते चलें कि शहर के तिलकनगर में स्थित बंगले से सीबीआई ने कुछ समय पहले रोटोमैक पेन के मालिक कोठारी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था। कानपुर के तिलकनगर में है बंगला  बताया जाता है कि कोठारी ने कई साल पहले बैंक ऑफ इंडिया की बिरहाना रोड स्थित शाखा से अलग-अलग चार कंपनियों के नाम से कर्जा लिया था जिसको चुकता नहीं किया गया। इसके बाद वर्ष 2015 में सभी ऋण खाते एनपीए होने के बाद बैंक की ओर से कोठारी को कई नोटिस दी गईं। ये भी पढ़ेंः विजय माल्या बोला, बैंकों का कर्जा तो चुकाऊंगा लेकिन ब्याज नहीं दूंगा.. लेकिन उद्य...
जगतगुरु रामभद्राचार्य का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले – तोड़ना पड़ता है गलत कंस्ट्रक्शन

जगतगुरु रामभद्राचार्य का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले – तोड़ना पड़ता है गलत कंस्ट्रक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले के खुरहंड कस्बे में रामकथा सुनाने आए जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बाबरी विवादित ढांचे को लेकर बड़ा बयान दिया। जगतगुरु ने कहा कि कभी-कभी हमसे गलत कंस्ट्रक्शन हो जाता है। इसे तोड़ना पड़ता है और हमने भी अपना गलत कंस्ट्रक्शन ही तोड़ा है। इतना ही नहीं जगतगुरु ने कहा है कि यह तो बस हमारा प्रथम प्रयोग था लेकिन कोई दोबारा ऐसे सताएगा तो ऐसा काम हम फिर करेंगे। खुरहंड में रामकथा के समापन पर बोले जगतगुरु  जगतगुरु ने रामंदिर निर्माण के मुद्दे पर कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि आने वाली 11 दिसंबर के बाद राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई न कोई संतोषजनक हल होने वाला है। उन्होंने कहा कि राममंदिर बनकर ही रहेगा। ये भी पढ़ेंः रामविलास वेदांती ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले बनने लगेगा मंदिर बताते चलें कि रामभद्राचार्य जी यहां जिले के खुरहंड कस्बे में रामकथा सुनाने आए थे। इस दौरान ...
बुलंदशहर बवाल- जांच में बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टर सुबोध को छुट्टी आए एक फौजी ने मारी थी गोली!

बुलंदशहर बवाल- जांच में बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टर सुबोध को छुट्टी आए एक फौजी ने मारी थी गोली!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बुलंदशहर बवाल में पुलिस को एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो मिला है। इस वीडियो में यह बात खुलकर सामने आ गई है कि आखिरकार इंस्पेक्टर सुबोध को किसने गोली मारी थी। पुलिस की साइबर सेल ने इस वीडियो को बारीकि से देखने के बाद खुलासा किया है कि इंस्पेक्टर सुबोध को बवाल वाले दिन जम्मू में तैनात एक जीतू नाम के फौजी ने गोली मारी थी जो कि अपने गांव छुट्टी पर आया हुआ था। एक वीडियो से पुलिस ने किया खुलासा  खास बात यह है कि बवाल के बाद ही वह अपनी तैनाती स्थल जम्मू भाग गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वीडियो में इंस्पेक्टर सुबोध को उसकी (जीतू की) अवैध पिस्टल से गोली लगने की बात सामने आई है। ये भी पढ़ेंः बांदा में जाम में फंसी अपहरणकर्ताओं की कार, चिल्लाती हुई कूदकर भागी कौशांबी से अपह्रत लड़की.. सूत्र बताते हैं कि वीडियो में आरोपी फौजी गोली चलाता साफ दिखाई दे रहा है। बताया जात...
हाइटेंशन लाइन से आग में धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक की जलकर मौत और क्लीनर गंभीर

हाइटेंशन लाइन से आग में धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक की जलकर मौत और क्लीनर गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, औरैया/कानपुरः एक बेहद दर्दनाक घटनाक्रम में औरैया जिले में एक कपड़े से लदा ट्रक में आग लग गई। पूरा ट्रक आग में जलकर राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश में ट्रक का ड्राइवर भी जिंदा जल गया। वहीं क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पानी खत्म हो गया फिर भी आग नहीं बुझी। हाईटेंशन लाइन से लगी आग  बताया जाता है कि जिले की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अतशु रोड पर हाइटेंशन बिजली तारों से छूकर वहां से गुजर रहे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में कपड़ा लदा हुआ था। यह ट्रक गुड़गांव से मणिपुर के इंफाल जा रहा था। बताते हैं कि ट्रक में कपड़े के बड़े-बड़े बंडल लदे थे जो ट्रक में उपर तक निकले हुए थे। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में विद्युत सुरक्षा निदेशालय का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार ...
विजय माल्या बोला, बैंकों का कर्जा तो चुकाऊंगा लेकिन ब्याज नहीं दूंगा..

विजय माल्या बोला, बैंकों का कर्जा तो चुकाऊंगा लेकिन ब्याज नहीं दूंगा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बैंकों से हजारों करोड़ों का कर्ज लेकर देश से भागा विजय माल्या ने बैंकर्स की नाक में दम कर रखा है। हाल ही में माल्या ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह कोई अपराधी नहीं है बल्कि उसे मीडिया ने नेताओं ने अपराधी साबित कर दिया है। उसने ट्विट कर कहा है कि वह सभी बैंकों का कर्ज चुकाने को तैयार है लेकिन ब्याज नहीं देगा। माल्या के इस ट्विट ने एक बार फिर बैंकों की नींद उड़ा दी है। बोला, नेताओं और मीडिया ने बना दिया अपराधी   इतना ही नहीं विदेश में बैठे माल्या ने कहा कि इसके लिए उसने कर्नाटक हाईकोर्ट में अपील भी की है। किंगफियर एयरलाइंस जैसी कंपनी के मालिक माल्‍या ने कहा है कि वह अपराधी नहीं है। उसे भारत में अपराधी माना जा रहा है। बताते चलें कि इससे पहले भी माल्या मीडिया और नेताओं पर खुद की छवि खराब करने का आरोप लगाता रहा है। ये भी पढ़ेंः आस्ट्रेलिया में अपनी नंगी बाहो...
योगी राज में साध्वी भी नहीं सुरक्षितः भू-माफियाओं ने जलाया जिंदा, 12 दिन मौत से लड़कर दम तोड़ा

योगी राज में साध्वी भी नहीं सुरक्षितः भू-माफियाओं ने जलाया जिंदा, 12 दिन मौत से लड़कर दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में जूना अखाड़े की साध्वी कोयल गिरी ने जली हुई हालत में दम तोड़ दिया। लगभग एक सप्ताह पहले उनको भू-माफियाओं ने जिन्दा जला दिया था। बेहद गंभीर हालत में उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मरने से पहले उन्होंने मजिस्ट्रेट को बयान दे दिए थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर रखा है। 23 नंवबर को भू-माफियों ने जलाया था जिंदा  बताते चलें कि बीती 23 नंवबर को तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज की साध्वी कोयल गिरी को तेल डालकर जिंदा जला दिया गया था। परिजनों द्वारा उनको बरेली में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां बीती देर शाम उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में जाम में फंसी अपहरणकर्ताओं की कार, चिल्लाती हुई कूदकर भागी कौशांबी से अपह्रत लड़की.. बताया जाता है कि...
जब सुप्रीमकोर्ट ने कहा, राज्यपाल रामनाईक के फैसले ने हिला दी कोर्ट की चेतना, हत्याओं के दोषी को माफी नहीं

जब सुप्रीमकोर्ट ने कहा, राज्यपाल रामनाईक के फैसले ने हिला दी कोर्ट की चेतना, हत्याओं के दोषी को माफी नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की सर्वोच्च अदालत ने यूपी में चार सियासी हत्याओं के दोषी की सजा को माफ करने वाले राज्यपाल रामनाईक के फैसले को पलट दिया। इस मामले में सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि राज्यपाल के इस फैसले ने अदालत की चेतना को हिलाकर रखा दिया है। कहा कि यही वजह है कि अदालत को मजबूरन इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। पूर्वांचल में 4 सियासी हत्याओं के दोषी मार्कंडेय शाही को माफी का मामला  दरअसल, मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एनवी रमन और जस्टिस एमएम शांतनागोडर की पीठ ने कहा है कि चार सियासी हत्याओं के दोषी मार्कंडेय शाही को उम्रकैद की सज़ा हुई थी। ऐसे में क्या कारण है कि सिर्फ 7 साल की सज़ा काटने के बाद ही राज्यपाल ने उसे छोड़ने का फैसला ले लिया। ये भी पढ़ेंः आधार पर सुप्रीमकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अब बैंक, परीक्षाओं और मोबाइल के लिए अनिवार्य नहीं ‘आधार कार्ड’ सर्वोच...
‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां

‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः परिवर्तन संस्था द्वारा निरंतर चलाए जा रहे रोटी बैंक के उर्सला अस्पताल पॉइंट में आज इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर की सदस्यों द्वारा भोजन वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्षा अंकिता जैन व सेक्रेटरी नेहा गुप्ता के साथ अनामिका, पल्लवी, पूनम, नीतू , किरन और कविता आदि महिलाओं ने 'परिवर्तन' संस्था के इस अभियान की सराहना की। 'परिवर्तन' संस्था के काम की सराहना   साथ ही इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया। साथ ही आगे भी क्लब की ओर से सहयोग करते रहने की बात कही। 'परिवर्तन' संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी द्वारा क्लब की अध्यक्षा को यूको फ्रैंडली बैग दिया गया। पालीथिन के खिलाफ अभियान होगा तेज  साथ ही उनके अपील की गई कि 'परिवर्तन' संस्था द्वारा चलाए जा रहे पॉलीथीन के खिलाफ अभियान में भी सहयोग दें। क्लब की महिला सदस्यों ने 'परिवर्तन' संस्था के इस प्रयास की भी सरा...