Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

विधानसभा अध्यक्ष ने उन्नाव में भाजपा नेता और परिजनों को घर पहुंचकर दी सांत्वना

विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित और भाजपा नेता अरुण सिंह।

समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव के नवाबगंज में विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित भाजपा नेता के घर पहुंचे। वहां दुखी परिजनों को सांत्वना दी। बताते चलें कि बीत बीते गुरुवार को उन्नाव के नवाबगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर भाजपा नेता अरुण सिंह के भाई बालेन्द्र प्रताप सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह (22) उर्फ लकी का निधन हो गया था।

गुरुवार को हादसेे में हुई थी पति-पत्नी और दुधमुंही की मौत  

साथ ही लकी की पत्नी ऋषा (20) व 21 दिन की दुधमुंही बेटी की भी हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा भाजपा नेता के घर के पास पक्षी विहार के नजदीक एक अज्ञात वाहन की हर्षवर्धन की कार में टक्कर लगने से हुआ था। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया था। बड़ी संख्या में लोग दुखी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव में दर्दनाक हादसाः घर से हंसी-खुशी निकले पति-पत्नी और मासूम की कुछ पलों बाद ही मौत

इसी सिलसिले में विधानसभा अध्यक्ष श्री दीक्षित भी आज भाजपा नेता के घर पहुंचे। भाजपा नेता के घर पर लगभग 45 मिनट तक विधानसभा अध्यक्ष श्री दीक्षित ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्नाव की तरफ रवाना हो गए। इस मौके पर राजेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र द्विवेदी, सुशील श्रीवास्तव, निर्लेश दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।