Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

दुस्साहसः वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा पर बदमाशों ने चढ़ाई गाड़ी, गंभीर रूप से घायल

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, फिरोजाबादः बदमाशों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। एक तरफ पत्रकारों पर हमला हो रहा है तो दूसरी ओर पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है। फिरोजाबाद में गश्त के दौरान वाहन चेकिंग कर रहे एक दरोगा पर बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। इससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जाटवपुरी चौराहे के पास थाने के दरोगा नवल सिंह रोड गश्त पर थे।

एक गिरफ्तार, दो मौके से भाग निकले  

इसी दौरान उनको एक बोलेरो गाड़ी संदिग्ध हालात में आते दिखाई दी। पुलिस पार्टी के साथ दरोगा नवल ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने गाड़ी दरोगा के ऊपर चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गाड़ी में बैठे दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ेंः जालौन में तैनात उन्नाव के रहने वाले दरोगा की फतेहपुर में हादसे मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर

पुलिस ने चालक को वाहन समेत पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों फरार बदमाशों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल दरोगा का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। उधर, पुलिस महकमे में भी घटना को लेकर चर्चा होती रही।