Tuesday, March 31सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

उन्नाव मेडिकल कालेज में MBBS छात्र अभिषेक की संदिग्ध मौत के मामले में नगीना में सड़कों पर सैंकड़ों लोग, निकाला कैंडल मार्च

उन्नाव मेडिकल कालेज में MBBS छात्र अभिषेक की संदिग्ध मौत के मामले में नगीना में सड़कों पर सैंकड़ों लोग, निकाला कैंडल मार्च

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
नगीना/उन्नावः उन्नाव जिले के सोहरामऊ में स्थित एक मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र अभिषेक विलियम्स की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर परिजनों के साथ-साथ नगीना कस्बे के लोगों में भी गहरा दुख है। लोग अभिषेक की मौत की खबर सुनने के बाद से सदमे में है और घटना के सही खुलासे की मांग कर रहे हैं। आज अभिषेक के माता-पिता, रिश्तेदारों के साथ नगीना कस्बे के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर जहां अभिषेक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, वहीं उसकी मौत की सही वजह के खुलासे की मांग भी उठाई। परिजनों के साथ-साथ कस्बे के गणमान्य लोगों ने कहा कि होनहार अभिषेक की मौत के हालातों का खुलासा जरूरी है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। डाक्टर, प्रोफेसर, व्यवसाई वर्ग के लोग हुए शामिल    उनका कहना है कि मौके के हालात बताते हैं कि अभिषेक ने सुसाइड नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की ...
प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, हिम्मत है तो नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं..

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, हिम्मत है तो नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते कुछ दिनों से अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पर पीएम मोदी के लगातार हमले पर पलटवार करते हुए दिल्ली में रोड-शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी आपमे हिम्मत है तो नोटबंदी और जीएसटी पर चुनाव लड़कर दिखाएं। नई दिल्ली में रोड-शो के दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता चुनावी सभाओं में समस्याओं पर बात नहीं करते। बल्कि, यहां-वहां की बाते कर रहे हैं। कहा कि भाजपा वाले शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं लेकिन देश के लिए शहीद हुए लोगों का अपमान भी कर रहे हैं। प्रियंका ने लोगों से कहा कि वे (भाजपा वाले) आपके मुद्दों की बात नहीं करते। 12 मई को छठवें चरण में सभी दलों ने झोंकी ताकत  बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में बुधवार को राजधानी दिल्ली में प्रियंका गांधी ने रोड-शो किया। इस दौरान भारी जनसैलाब रैली म...
चुनाव आयोग ने राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ कहने वाले बयान पर भी पीएम मोदी को दी क्लीन चिट

चुनाव आयोग ने राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ कहने वाले बयान पर भी पीएम मोदी को दी क्लीन चिट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
न्यूज डेस्क चुनाव आयोग द्वारा पीएम मोदी को क्लीन चिट देने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व धानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहा था, जिसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी। इस बयान पर पर भी चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीनचिट दे दी है। चुनाव आयोग का कहना है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया   इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने कहा, प्रथमदृष्टया हमें तो नहीं लगता कि हमने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इस मामले को रद्द किया जाता है। मालूम हो कि 4 अप्रैल को पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की एक रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बगैर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपके पिता...
बड़ी खबरः सुप्रीमकोर्ट ने कहा- तेज बहादुर की शिकायत पर गौर करे आयोग, अगली सुुनवाई 9 मई को

बड़ी खबरः सुप्रीमकोर्ट ने कहा- तेज बहादुर की शिकायत पर गौर करे आयोग, अगली सुुनवाई 9 मई को

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव के नामांकन रद्द करने के मामले की सुनवाई करते हुए आज चुनाव आयोग से कहा कि वह बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव की वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दर्ज शिकायत पर गौर करे। मालूम हो तेज बहादुर यादव ने वाराणसी संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। आयोग ने कुछ जरूरी कागजात न दिखा पाने का हवाला देकर उनका नामांकन रद्द कर दिया था। 9 मई को फिर सुनवाई   उसी के खिलाफ पूर्व बीएसएफ जवान ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसमें उन्होंने आयोग के फैसले को पक्षपातपूर्ण और तर्कहीन बताते हुए इसे निरस्त करने का अनुरोध किया है। सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्वाचन आयोग के वकील से कहा कि वे इस संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त करके ...
आयोग को मिलीं सबसे ज्यादा बीजेपी नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें 

आयोग को मिलीं सबसे ज्यादा बीजेपी नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान चुनाव आयोग को सबसे ज्यादा बीजेपी नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिली है। चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के जिन 40 मामलों का निपटारा किया है उनमें से अधिकतर मामले भाजपा नेताओं के खिलाफ थे। एक विश्लेषण में यह सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार, चुनाव आयोग को अपने मुख्यालय पर कुल 46 शिकायतें मिली जिसमें से 40 का निपटारा हो चुका है जबकि बाकी के छह पर अभी विचार चल रहा है। ऐसा है शिकायतों का आंकड़ा  कुल शिकायतों में से 29 भाजपा नेताओं के खिलाफ, 13 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ, दो समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ और एक-एक टीआरएस और बसपा नेताओं के खिलाफ थी। भाजपा नेताओं के खिलाफ मिली 29 शिकायतों में से 15 मामलों में चुनाव प्रचार पर रोक लगाने, एफआईआर दर्ज कराने, चेतावनी देने और सलाह देने जैसी कार्...
फिर चर्चा में चित्रकूट के प्रियांश-श्रेयांश का अपहरण-हत्याकांड, राहगीरों के फोन से मांगते थे फिरौती..

फिर चर्चा में चित्रकूट के प्रियांश-श्रेयांश का अपहरण-हत्याकांड, राहगीरों के फोन से मांगते थे फिरौती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में एक तेल व्यवसाई  के दो जुड़वा मासूम बेटों के अपहरण और फिर उनकी नृशंस हत्याकांड की वारदात एक बार फिर लोगों के दिलो-दिमाग में उभर आई है। इस घिनौनी वारदात के एक आरोपी की जेल में संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई है। नया अपडेट यह मिला है कि मामले को लेकर सतना जेलर नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि मंगलवार दोपहर बंदी रामकेश यादव पुत्र रामशरण ने सेंट्रल जेल (सतना) के अंदर फांसी लगाई है। ये लोग भी हैं आरोपी आरोपी बांदा के नरैनी का रहने वाला था। सतना के पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल का कहना है कि न्यायिक जांच टीम गठित की गई है।दो जुड़वा मासूम भाईयों के अपहरण और हत्याकांड में सतना जेल में मामले के मास्टर माइंड पदम शुक्ला, राजू द्विवेदी, लकी तोमर व रोहित द्विवेदी पिंटा उर्फ पिंटू यादव भी बंद हैं। मामले की हर बिंदू पर जांच की जा रही है। बीती ...
चित्रकूट के तेल कारोबारी के दो मासूम जुड़वा बेटों के अपहरण-हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जेल में मौत

चित्रकूट के तेल कारोबारी के दो मासूम जुड़वा बेटों के अपहरण-हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जेल में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीती 12 फरवरी को हुए एक बेहद दुस्साहिस दो मासूम भाईयों के अपहरण एवं हत्याकांड में लगभग 3 माह बाद चौंकाने वाला मोड़ आया है। इस वारदात के मुख्य आरोपी तथा मासूमों को ट्यूशन पढ़ाने वाले रामकेश यादव ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी है। यह मुख्य आरोपी राकेश सतना सेंट्रल जेल में बंद था। सूत्रों का कहना है कि सतना जेल में बैरक से बाहर अपनी लुंगी से गले में फंदा लगाकर मुख्य आरोपी ने जान दी है। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर जान देने की बात आ रही सामने   रामकेश यादव ने चित्रकूट के आयुर्वेदिक तेल कारोबारी ब्रजेश रावत के जुड़वा बेटों प्रियांश और श्रेयांश को अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया था। बाद में फिरौती मांगी और पैसा लेने के बावजूद दोनों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करके नदी में शवों को फेंक दिया था। संबंधित खबर भी पढ़ेंः चित्र...
बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर को कही यह बड़ी बात, वीडियो हुआ वायरल..

बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर को कही यह बड़ी बात, वीडियो हुआ वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक एनजीओ के कार्यक्रम में भाग लेने भोपाल पहुंची। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से कई मुद्दों पर बात की। भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर स्वरा ने खुलकर बोला। उन्होंने कहा आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है। साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं।'' पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं स्वरा  मालूम हो भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर हैं, जबकि उनके सामने कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं। स्वरा भास्कर ने कहा, ''आतंकवादी हमला कोई भी कर सकता है। हिंदू भी कर सकते हैं, मुसलमान भी कर सकते हैं, क्रिश्चियन भी कर सकते हैं, बुद्धिस्ट भी कर सकते हैं, यहूदी भी कर सकते हैं। कोई भी कर सकता है। तो आतंकवा...
बिहार में होटल से मिली ईवीएम मशीनें, विपक्षियों के हंगामे के बाद मजिस्ट्रेट को आयोग का नोटिस

बिहार में होटल से मिली ईवीएम मशीनें, विपक्षियों के हंगामे के बाद मजिस्ट्रेट को आयोग का नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बिहार के मुजफ्फरनगर में एक होटल से छह ईवीएम यानि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के मिलने से हड़कंप मच गया। विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम को कब्जे में ले लिया। हालांकि बताया जा रहा है कि ये ईवीएम बैकअप के लिए मजिस्ट्रेट के पास थीं जो अपने चालक व अन्य लोगों के साथ उनको लेकर होटल पहुंचे थे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। डीएम ने की मामले की पुष्टि  मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अवेधश कुमार ही उन इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के संरक्षक थे। उन्होंने बताया है कि कारण पूछे जाने पर मजिस्ट्रेट अवेधश कुमार ने मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा है कि 4 ईवीएम मशीनों को बैकअप के तौर लेकर चल रहे थे ताकि अगर किसी बूथ पर मशीन...
आयोग की जांच में फर्जी निकला स्मृति ईरानी द्वारा राहुल पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप वाला वीडियो

आयोग की जांच में फर्जी निकला स्मृति ईरानी द्वारा राहुल पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप वाला वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी में बूथ कैप्चरिंग के आरोप को खारिज कर दिया है। पांचवे चरण के चुनाव के दौरान ईरानी ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस जबरदस्ती लोगों से वोट करवा रही है। चुनाव आयोग ने इस वीडियो पर कहा है कि कि स्मृति ईरानी ने जो वीडियो ट्विटर पर शेयर किया वो आधारहीन और फर्जी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 6 मई को अमेठी में वोटिंग के दौरान राहुल गांधी पर ही बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा दिया था। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बता रही हैं कि वो कमल पर वोट जालना चाहती थीं, लेकिन जबरदस्ती मेरी उंगली कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ पर लगा दी गई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैैं कि क्या जानबूझकर वीडियो वायरल किया गया। स्मृति ईरानी का आरोप पूरी तरह साबित हुआ गलत   इसी वीडियो के आधार...