Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर का कांवरिया कन्नौज में गंगा जल भरते वक्त डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर, नहीं मिला

सीतापुर का कांवरिया कन्नौज में गंगा जल भरते वक्त डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर, नहीं मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः सीतापुर जिले का एक कांवरिया कन्नौज में गंगा जल भरते समय डूब गया। यह हादसा आज रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ। बताया जाता है कि सीतापुर जिले का कांवरिया मेहंदीघाट गंगा जी से सीतापुर जिले के 50 कांवरिया जल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और उसी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला है। महोली थाना क्षेत्र से पहुंचे थे 50 कांवरिये  बताया जाता है कि सीतापुर जिले के महोली ग्राम पांडेय पकरिया निवासी मुनीष दीक्षित (34) पुत्र सोनेलाल अपने अन्य 50 साथियों के साथ गंगा से जल लेने कन्नौज जिले के मेहंदीघाट, गंगा जी पहुंचे थे। ये सभी लोग आज सुबह ट्रैक्टर से यहां आए थे। इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे जब सभी लोग जल भर रहे थे, तभी मुनीष गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते तेज जलधारा में बह गए। साथी को डूबता देख बाकी साथियों ने शोर मच...
12 साल बाद ठीक उसी जगह मिली जीजा के हाथों मौत, जहां खुद ने किया था साले का कत्ल

12 साल बाद ठीक उसी जगह मिली जीजा के हाथों मौत, जहां खुद ने किया था साले का कत्ल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले में हत्याकांड का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक की उसी के जीजा ने पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। खास बात यह है कि इस युवक की हत्या उसकी जीजा ने ठीक उसी जगह पर की जहां पर, खुद मरने वाले ने अपने साले की 12 साल पहले कत्ल किया था। मृतक अपने साले के कत्ल के आरोप में कुछ ही दिन पहले जेल से छूटा था। इसके बाद यह वारदात हुई। फिर उसी जगह पर वही हालात बने, ऐसा लगा जैसे वक्त खुद लौट आया हो। हालांकि पुलिस ने अब हत्यारोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी  व उसके साथी को किया गिरफ्तार   बताया जाता है कि उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में हत्या की यह वारदात हुई। खुद जिले के पुलिस कप्तान एमपी वर्मा ने हत्या का खुलासा किया और बताया कि गांधीनगर का रहने वाला नारायण कुछ समय पहले ही अपने सा...
कालिंद्री एक्सप्रेस इंजन खराब होने के कारण ट्रैक पर खड़ी रही सवा घंटे, दूसरे इंजन के साथ..

कालिंद्री एक्सप्रेस इंजन खराब होने के कारण ट्रैक पर खड़ी रही सवा घंटे, दूसरे इंजन के साथ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः भिवानी से चलकर दिल्ली होते हुए कानपुर आ रही कालिंद्री एक्सप्रेस का आज शनिवार सुबह इंजन खराब हो गया। इससे ट्रेन फर्रुखाबाद से चलने के बाद ट्रैक पर लगभग सवा घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे रूट भी बाधित रहा। इसके चलते दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। दूसरे इंजन के साथ हुई रवाना  हालांकि पहले रेलवे स्टाफ ने इंजन को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। बाद में हेड आफिस को सूचना देने के बाद दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। बताते हैं कि सुबह करीब 7:40 बजे फर्रुखाबाद जंक्शन से कालिंद्री एक्स. ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हुई। वहां से निकलने के बाद करीब 8:20 बजे ट्रेन हाजी नगला गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी इंजन खराब हो गया। रेलवे स्टाफ...
हाईवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, बच्चे भी शामिल

हाईवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, बच्चे भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः शुक्रवार को हाईवे पर हुए एक दिलदहला देनेवाले हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा टनकपुर डिपो की बस और कार की टक्कर से हुआ। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर दोपहर को पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौट रहे कार सवार परिवार की गाड़ी और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौट रहा था परिवार  टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी मौके पर पहुंची। बताते हैं कि हादसे में दो वर्ष की एक मासूम बच्ची की हालत गभीर है। बताया जाता है कि कार सवार परिवार अ...
विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की हालत बिगड़ी

विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की हालत बिगड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज गुरुवार को यहां मानसून सत्र के आठवें दिन विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत अचानक उस वक्त खराब हो गई। विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान कुर्सी पर बैठ-बैठे उनको कमजोरी महसूस हुई। जानकारी होने पर आनन-फानन में उनको सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हालांकि बाद में उनको छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से पहुंचाया सिविल अस्पताल, उपचार के बाद छुट्टी   बताया जाता है कि कार्यवाही के दौरान उनको कमजोरी लगने पर तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको आइसीयू में रखते हुए उनके स्वास्थ्य की पड़ताल की। बाद में उनको सिविल अस्पताल के निदेशक के दफ्तर भी ले जाया गया। बाद में श्री दीक्षित ने बेहतर महसूस किया और चिकित्सकों ने उनको छुट्टी दे दी। ये भी पढ़ेंः लिंग परिवर्तन कराकर रेलवे इंजीनियर बना राजेश से सोनिया, अब पहचान को लेकर बना ...
तमंचों के साथ खिंचवाई फोटो और फेसबुक पर की पोस्ट, बुंदेलखंड से राजधानी तक फैली सनसनी और फिर..

तमंचों के साथ खिंचवाई फोटो और फेसबुक पर की पोस्ट, बुंदेलखंड से राजधानी तक फैली सनसनी और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में उत्तराखंड के भाजपा विधायक प्रणव चैंपियन का हाथों में तीन-तीन रिवाल्वर और गन लेकर नशे में झूमते हुए डांस का वीडियो तो आपको याद होगा ही, जिसने सोशलमीडिया पर खूब धूम मचाई थी। हालांकि बाद में विधायक जी तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले में सामने आया है। जहां दो युवकों ने विधायक के कारनामों का अनुसरण करते हुए तीन-तीन अवैध देशी तमंचे लेकर पहले स्टाइलिश फोटो खींची और बाद में उनको फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। देशी तमंचों की बेधड़क शोबाजी की फोटो सोशलमीडिया पर खूब वायरल हुई। फोटो देखकर लोग हैरान रह गए। खुलेआम असलहों के प्रदर्शन से लोगों में दहशत भी फैली। बुंदेलखंड से लखनऊ तक वायरल हुईं फोटो   राजधानी लखनऊ तक वायरल इन फोटो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। जांच में पता चला कि ये दोनों फोटो बांदा जिले के द...
लिंग परिवर्तन कराकर रेलवे इंजीनियर बना राजेश से सोनिया, अब पहचान को लेकर बना संकट

लिंग परिवर्तन कराकर रेलवे इंजीनियर बना राजेश से सोनिया, अब पहचान को लेकर बना संकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः रेलवे के इंजीनियर के सामने एक अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई है। लिंग परिवर्तन कराकर लड़के से लड़की बने इस इंजीनियर को अब अपनी कागजी पहचान के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं रेलवे भी उसको लड़की के रूप में पहचान देने में हिचकता दिखाई दे रहा है, हालांकि इससे इंकार भी नहीं किया जा रहा है। दरअसल, पूरा मामला बरेली रेलवे वर्कशाप से जुड़ा है। वहां काम करने वाले इंजीनियर राजेश पांडे को वर्ष 2003 में अपने पिता की जगह पर मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी मिली थी। पढ़ाई में अच्छे राजेश ने फर्स्ट डिवीजन से इकोनोमिक्स विषय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली थी। हमेशा से लगता था लड़की हूं..  बताते हैं कि चार बहनों के बीच पले-बढ़े राजेश को हमेशा लगता था कि वह एक महिला है जिसने गलती से एक पुरुष योनि में जन्म ले लिया है। बचपन से ही उसे सजने संवरने का शौक रहा। लड़कियों की तरह ही श्र...
कानपुर में पुलिस का डबल एनकाउंटर, पुलिस की गोली से बदमाश हुए घायल, लूट के खुलासे का दावा

कानपुर में पुलिस का डबल एनकाउंटर, पुलिस की गोली से बदमाश हुए घायल, लूट के खुलासे का दावा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुधवार सुबह सवेरे पुलिस ने डबल एनकाउंटर किए। दो बदमाश जहां पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, वहीं तीन मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकले। दोनों एनकाउंटर अलग-अलग जगहों पर, शहर के गोविंदनगर और पनकी क्षेत्र में हुए। घायल बदमाश पनकी लूटकांड में शामिल थे। पुलिस अभिरक्षा में दोनों घायल बदमाश हैलट और सीएचसी ले जाए गए हैं। पुलिस को उनके पास से बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पनकी बाइक-नगदी लूट में थे शामिल   बताया जाता है कि बुधवार सुबह तकरीबन 5 बजे प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर फोर्स के साथ लोहिया तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक में सवार दो लोग आते दिखाई पड़े। बाइक रोकने का पुलिस ने इशारा किया तो बदमाश पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस की गोली से बदमाश मोहम्मद आरिफ उर्फ लंग्गड़ उर्फ मुल्ला पुत्र स्व मो जुबैर, (निवासी गोविं...
मां ने ही 3 माह के बीमार बच्चे को ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से फेंका, फिर शोर मचाया बच्चा गायब, ऐसे सामने आया खौफनाक सच..

मां ने ही 3 माह के बीमार बच्चे को ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से फेंका, फिर शोर मचाया बच्चा गायब, ऐसे सामने आया खौफनाक सच..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। वहां ट्रामा सेंटर में एक मां ने अपने तीन माह के बीमार बच्चे को ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मंगलवार तड़के सुबह हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्चे को फेंकने वाली मां अपने बच्चे की बीमारी से परेशान थी। बाद में इस महिला ने बच्चे के गायब होने की बात कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, लेकिन सीसीटीवी फुटैज ने महिला का पाप दुनिया के सामने ला दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रामा सेंटर के सुरक्षा गार्ड से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 23 अप्रैल को हुआ था बच्चे का जन्म, सीसीटीवी फुटैज से खुले राज   बताया जाता है कि जिला कुशीनगर के रहने वाले राजन सिंह की पत्नी शांति (27) ने 23 अप्रैल को एक प्रीमैच्‍योर बच्चे को जन्म दिया थ...
मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जिलों और शहरों में 23 जुलाई से 28 जुलाई तक झमाझम बारिश होगी। इन जिलों में बांदा, इटावा, कन्नौज, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा, घाटमपुर आदि शामिल हैं। कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने दी चेतावनी   कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते इस मानसूनी बारिश का माहौल बन रहा है। यह बारिश बुंदेलखंड के अधिकांश इलाकों में होगी। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 2.9 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई है और इसी के चलते बरसात की संभावना है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में बरसी आग, बांदा में पारा 49.5 के पार, 17 साल का टूटा रिकार्ड...