Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की हालत बिगड़ी

सिविल अस्पताल में ह्रदय नारायण दीक्षित।

समरनीति न्यूज, लखनऊः आज गुरुवार को यहां मानसून सत्र के आठवें दिन विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत अचानक उस वक्त खराब हो गई। विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान कुर्सी पर बैठ-बैठे उनको कमजोरी महसूस हुई। जानकारी होने पर आनन-फानन में उनको सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हालांकि बाद में उनको छुट्टी दे दी गई।

एंबुलेंस से पहुंचाया सिविल अस्पताल, उपचार के बाद छुट्टी  

बताया जाता है कि कार्यवाही के दौरान उनको कमजोरी लगने पर तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको आइसीयू में रखते हुए उनके स्वास्थ्य की पड़ताल की। बाद में उनको सिविल अस्पताल के निदेशक के दफ्तर भी ले जाया गया। बाद में श्री दीक्षित ने बेहतर महसूस किया और चिकित्सकों ने उनको छुट्टी दे दी।

ये भी पढ़ेंः लिंग परिवर्तन कराकर रेलवे इंजीनियर बना राजेश से सोनिया, अब पहचान को लेकर बना संकट