Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बांदा में CBI को मिली बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE की रिमांड

बांदा में CBI को मिली बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE की रिमांड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : चित्रकूट से गिरफ्तार लगभग 50 बच्चों के यौन शोषण और इंटरनेट पर उनका अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी सिंचाई विभाग के जेई की सीबीआई को कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिल गई है। हालांकि, आरोपी जेई के कोरोना संक्रमित होने के कारण सीबीआई को पांच बिंदुओं पर गाइड लाईन भी जारी की गई है। इन पांच नियमों का पालन करते हुए ही सीबीआई आरोपी जेई से पूछताछ करेगी। बताते चलें कि चित्रकूट कर्वी में सिंचाई विभाग में कार्यरत जेई रामभवन को सीबीआई ने हाल ही में बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली से एक और जेई हो चुका गिरफ्तार जेई पर करीब 50 बच्चों के यौन शोषण और उनका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने जैसे आरोप हैं। आरोपी जेई को गिरफ्तार करने के बाद 16 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद उसे बांदा मंडल कारागार भेजा गया था। सीबीआई ने अदालत में जेई की रिमांड के ल...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन हो गया। वह 71 साल के थ। बुधवार को उनके निधन की खबर से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि करीब 1 माह पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। सीएम योगी ने जताया दुख उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ जुड़ी हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर दुख जताया है। इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें : योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी...
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते चलें कि कल्बे सादिक लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय से थे बीमार उनको निमोनिया के बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि मौलाना सादिक ने लखनऊ के एरा मेडिकल कालेज में मंगलवार रात करीब 10 बजे अंतिम सांसें लीं। उनके बेटे सिब्तैन नूरी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि डा. कल्बे सादिक की पहचान एक बेहद शानदार व्यक्तित्व वाले शख्स की थी। उनको आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देने वाले धर्म गुरु के रूप में जाना जाता था। ये भी पढ़ें : अब चीन में मस्जिदों पर लगेगा राष्ट्रीय ध्वज, मौलवी पढ़ाएंगे कम्युनिष्ट सिद्धांत...
योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी

योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। इन घटनाओं पर लगाम कसने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020' को मंजूरी दी गई है। छल-कपट और जबरन धर्मांतरण पर सख्ती अब इस कानून के लागू होने के बाद छल-कपट और जबरन धर्मांतरण के मामलों में दोषी को 1 से 10 साल तक की सजा दी जा सकेगी। साथ ही जुर्माना भी देना होगा। खासकर किसी नाबालिग या अनुसूचित जाति-जनजाति की महिला का जबरन धर्मपरिवर्तन कराने में दोषि को 3 से 10 साल की सजा का प्रस्ताव है। ये भी पढ़ें : #LoveJihaad : CM योगी ने कहा, ‘बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का करेंगे राम नाम सत्य’  सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान स...
लखनऊ में महिला डाक्टर, पति समेत 5 पर रेप, ब्लैकमेलिंग की FIR

लखनऊ में महिला डाक्टर, पति समेत 5 पर रेप, ब्लैकमेलिंग की FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक महिला डाक्टर, उनके पति और देवर-सास समेत 5 लोगों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज हुई है। महिला डाक्टर और उनके पति के खिलाफ एफआईआर लिखाने वाली महिला गोमतीनगर विस्तार की रहने वाली हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला डाक्टर ने फेसबुक पर उनके साथ दोस्ती की। फिर उनके पति ने भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनके साथ दोस्ती कर ली। महिला का आरोप है कि महिला डाक्टर के पति ने धोखे से कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनको ब्लैकमेल करने लगा। फेसबुक से शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला महिला का कहना है कि महिला डाक्टर के पति ने उनकी सारी संपत्ति या तो बेच डाली है, या फिर अपनी मां के नाम कर दी है। इतना ही नहीं महिला की दो लग्जरी गाड़ियां और लाखों रुपए की नगदी भी पर भी हाथ साफ कर दिया है। गोमतीनगर विस्तार में दर्ज हुई इस एफआईआर में महिला डॉक्टर निकिता वरुण अ...
बांदा से चली बस को कानपुर में ट्रक ने मारी टक्कर, वृद्धा की मौत

बांदा से चली बस को कानपुर में ट्रक ने मारी टक्कर, वृद्धा की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज मंगलवार सुबह बांदा से कानपुर जा रही एक बस को ट्रक ने घाटमपुर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घाटमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मजदूरों को उन्नाव ले जा रही थी बस बताया जाता है कि बांदा से ईंट भट्ठे के मजदूरों को बस से उन्नाव ले जा रही एक बस को घाटमपुर में ट्रक पीछे से तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान मसाले की दुकान में जा घुसी। इससे दुकान में सो रही मोहल्ला आछीमोहाल निवासी वृद्धा शांति देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। तबतक ट्रक चालक भाग चुका था। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी प...
बड़ी खबर : बहन का तिलक चढ़ाकर लौटे सगे भाईयों की करंट से मौत, परिजनों ने लगाया जाम

बड़ी खबर : बहन का तिलक चढ़ाकर लौटे सगे भाईयों की करंट से मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज मंगलवार सुबह दो भाइयों के शवों को हाइवे पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। दरअसल, मंधना थाना क्षेत्र के पचोर गांव में बिजली के टूटे तारों की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों के शवों को तारों से अलग किया। परिजनों को सूचना मिली तो हाहाकार मच गया। मंधना के गांव में हुई घटना गुस्साए परिजनों और भीड़ ने दोनों शवों को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भड़का कि शाम 7 बजे तार टूटा। इसकी सूचना के बाद भी बिजली विभाग के किसी कर्मचारी ने पहुंचकर जोड़ने या बिजली सप्लाई बंद करने का काम नहीं किया।  मरने वालों में रामकुमार के बेटे करन गौतम (20) और उसका भाई अजय गौतम (22) शामिल हैं। दरअसल, यह घटना रात 11 बजे हुई। बताते हैं कि घटना के वक्त दोनों भाई अपनी चचेही बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। इसी दौरान ...
कानपुर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

कानपुर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में सोमवार रात अनवरगंज थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। इमारत जर्जर थी, लिहाजा अचानक गिर गई। कुली बाजार इलाके में इस इमारत के गिरने की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी सी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। अनवरगंज सीओ अकमल खान का कहना है कि जर्जर इमारत के नीचे कई परिवार रहते हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में बचाव कार्य चल रहा है। अपडटे जारी है..    ये भी पढ़ें : UP : बहन से छेड़खानी करने वाले को भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर आत्मसमर्पण  ...
कानपुर पुलिस विभाग में तगड़ा फेरबदल, पढ़िए ! पूरी सूची

कानपुर पुलिस विभाग में तगड़ा फेरबदल, पढ़िए ! पूरी सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के पुलिस महानिदेशक के इंस्पेक्टर रैंक के थाने में केवल निरीक्षक की पोस्टिंग के आदेशों के बाद कानपुर में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी ने सोमवार को 10 थानाध्यक्षों समेत 26 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है। बड़े पैमाने पर तबादले पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बने हैं। तबादलों की पहली सूची तबादले की दूसरी सूची   ये भी पढ़ें : बुलंदशहर के एसपी केबी सिंह भी नपे, प्रभारकर चौधरी नए होंगे कप्तान, एलआर कुमार सीतापुर के नए एसपी...
यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने VFI के एसोसिएट Vice President

यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बने VFI के एसोसिएट Vice President

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपना एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट बनाया है। भारतीय वालीबाल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुनील तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वीएफआइ ने वालीबाल को बढ़ावा देने के लिए खास कदम उठाए हैं। नर्वनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक बताते हैं कि कोरोना संक्रमण के चलते वेबिनार के माध्यम से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बताते हैं कि महासंघ ने भारतीय वालीबाल लीग का आयोजन कराने का फैसला किया है। इस दौरान फेडरेशन ने 14 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। इस दौरान नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष सुनील तिवारी को नामित सदस्य नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें : Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और.. ...