समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक बड़ा बयान देकर खलबली मचा दी है। कहा है कि वह कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, क्योंकि उनको भाजपा पर कतई भरोसा नहीं हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी अब वही सरकार वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए इतनी बड़ी श्रंखला क्यों बनवा रही है। कहा कि ताली और थाली से ही कोरोना को भगा दें। सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए सपा मुखिया ने कहा कि उनको बीजेपी सरकार पर कतई भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वह कोरोना वैक्सीन अभी नहीं लगवाएंगे।
कहा, सरकार आने पर सभी को मुफ्त वैक्सीन
पूर्व सीएम ने कहा कि “मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा।” इतना ही नहीं, कहा कि वह भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। जब उनकी सरकार आएगी तो सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाई जाएगी।
ये भी पढ़ें : इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री
कहा कि हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवा सकते। आगे कहा कि वह बहुत बड़े धार्मिक इंसान हैं, उनके घर के भीतर और बाहर दोनों जगहों पर एक-एक मंदिर है। कहा कि भगवान राम सभी हैं और पूरी दुनिया के हैं। कहा कि अभी अयोध्या में दो दिन दीपावली मनाई जा रही है, उनकी सरकार आई तो दो दिन दीपावली मनाई जाएगी। कहा कि उनकी सरकार बनी तो नगर निगम का टैक्स पूरी तरह खत्म कर देंगे।
ये भी पढ़ें : बांदा : पंचायत चुनाव से पहले 2022 की चर्चा, कांग्रेस पूर्व विधायक की होर्डिंग्स से भाजपा खेमे में भी खलबली..