Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP में लव जिहाद का पहला मुकदमा इस जिले में दर्ज..

UP में लव जिहाद का पहला मुकदमा इस जिले में दर्ज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में लव जिहाद के नया कानून के लागू होने के बाद पहला मुकदमा शनिवार रात दर्ज हो गया है। यह पहला मुकदमा यूपी के बरेली जिले के देवरनिया थाने में दर्ज हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह प्रदेश का पहला मुकदमा है जो नए लव जिहाद कानून के तहत दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि देवरनिया के एक गांव निवासी युवी ने उवैश नाम के युवक पर आरोप लगाया है कि इंटर तक साथ पढ़ने के कारण युवती की उससे जान-पहचान थी। इसके बाद वह दूसरे कालेज में पढ़ने लगी। आरोपी : 1 साल से धर्म परिवर्तन का डाल रहा था दवाब आरोप है कि उवैश उसे परेशान करने लगा और 1 साल से लगातार उसपर धर्म परिवर्तन करके निकाह करने का दवाब बना रहा था। इंकार करने पर अपहरण की धमकी दे रहा था। बताते हैं कि परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह कर दी। ये भी पढ़ें : लखनऊ में अश्लील वीडियो के सहारे लव जिहादः धोखे से निकाह-धर्म परिवर्तन कराकर...
Cm Yogi ने UP के 56 जिलों को 204 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की दी सौगात

Cm Yogi ने UP के 56 जिलों को 204 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की दी सौगात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यूपी के 56 जिलों में 204 करोड़ की 2095 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाएं सौगात में दीं। सीएम योगी ने कुल 748 मार्गों और पंचायती राज विभाग के माध्यम से 647 करोड़ की लागत से बनने वाले 2000 किमी लंबी संड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह लोकार्पण और शिलान्यास सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। सीएम योगी ने की, पीएम मोदी की प्रशंसा कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़कें ही गांवों की अर्थव्यवस्था का आधार होती हैं। अब पंचायती राज विभाग सड़कों के निर्माण के काम को आगे बढ़ा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना पैसा ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों को दिया है, उसका सही उपयोग हो जाए तो सभी गांवों तक पहुं...
Update : कानपुर में हाइवे पर रोडवेज-वैन की टक्कर, कन्नौज के 3 लोगों की मौत

Update : कानपुर में हाइवे पर रोडवेज-वैन की टक्कर, कन्नौज के 3 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बस चालक मौके से भाग निकला। बस कानपुर से हरदोई जा रही थी। बस विकास नगर डिपो की थी। हादसा प्रयागराज हाइवे पर धमनी निवादा गांव के सामने हुआ। मृतकों की पहचान कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के रहने वाले वैन चालक रिंकू (21) पुत्र गिरीश चंद्र, रामकली (39) पत्नी अजब सिंह, मायादेवी (42) पत्नी मुन्नालाल, के रूप में हुई है। वहीं घायलों के नाम पूरनलाल, रामा निवासी गौरी, बिल्हौर बताए जा रहे हैं। संबंधित खबर पढ़ें : Kanpur Breaking News : प्रयागराज हाइवे पर रोडवेज की टक्कर से वैन सवार 3 लोगों की मौके पर मौत  ...
UPDATE : Kanpur Breaking News : प्रयागराज हाइवे पर रोडवेज की टक्कर से वैन सवार कन्नौज के 3 लोगों की मौके पर मौत

UPDATE : Kanpur Breaking News : प्रयागराज हाइवे पर रोडवेज की टक्कर से वैन सवार कन्नौज के 3 लोगों की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल हैं। हादसा शिवराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। मरने वालों में कार चालक भी शामिल एक रोडवेज बस ने मारुति वेन में टक्कर मार दी। इससे वैन के परखच्चे उड़ गए। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में कार चालक भी शामिल हैं। जीटी रोड पर जाम लग गया है। बताते हैं रोडवेज बस सवारियों से भरी थी। मृतकों के नाम और पते वहीं हादसे में मरने वालों की पहचान कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के रहने वाले वैन चालक रिंकू (21) पुत्र गिरीश चंद्र, रामकली (39) पत्नी अजब सिंह, मायादेवी (42) पत्नी मुन्नालाल, के रूप में हुई है। वहीं घायलों के नाम पूरनलाल, रामा निवासी गौरी, बिल्हौर बताए जा रहे हैं। अपडेट खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें : Update : का...
UP : कानपुर में विक्षिप्त पिता ने मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या की

UP : कानपुर में विक्षिप्त पिता ने मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के सीसामऊ की लकड़मंडी में रहने वाले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने ही 7 साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी ने सुबह देखा तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। बाद में आरोपी पिता ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सीसामऊ के गांधी लकड़मंडी की घटना बताया जाता है कि गांधीनगर लकड़मंडी निवासी अलंकार श्रीवास्तव का इकलौता बेटा रूशांक इस वक्त कक्षा-2 में पढ़ रहा था। मां कन्नौज में सरकारी शिक्षिका है और परिवार में बेटे से बड़ी दो बहनें तूलिका और गीतिका हैं। बताते हैं कि आरोपी की पिछले कई महीने से मानसिक हालत खराब चल रही थी। बताते हैं शुक्रवार देर रात अलंकार ने अपने बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ आ...
Update – Big News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पाॅजिटव, हैलट के ICU में भर्ती, एम्स रेफर

Update – Big News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पाॅजिटव, हैलट के ICU में भर्ती, एम्स रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शुक्रवार देर रात यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को तबियत बिगड़ने पर कानपुर के हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी जांच कराई। जांच के दौरान हुए एक्सरे में उनको निमोनिया होने की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि उनका एंटीजन टेस्ट हुआ तो कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं देर रात ट्रूनाट मशीन से दोबारा जांच हुई तो पाजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद डाक्टरों ने उनकी आरटीपीसीआर से जांच कराने के लिए सैंपुल लिया है। बताते हैं कि देर रात उनको तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फेफड़ों में निमोनिया भी पाया गया मामले में कानपुर के सीएमओ डा. अनिल मिश्र का कहना है कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री साध्वी फतेहपुर में घर गई थीं और वहां शुक्रवार शाम को उन्होंने सांस लेने में ...
UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिंदगी में कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिनपर एकदम से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या यूपी से सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। सबकुछ ठीक-ठाक हुआ, लेकिन सुहागरात से पहले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। गोंडा के छपिया क्षेत्र से जुड़ा है मामला हालांकि, लोक-लाज के चलते परिवार के लोग अभी दुल्हन को अपने स्तर से तलाशने में जुटे हैं। दरअसल, पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वहां एक गांव में बीती 26 नवंबर की रात गोंडा के मनकापुर क्षेत्र से एक युवक बारात लेकर पहुंचा था। ये भी पढ़ें : सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान.. बताते हैं बाराती बड़ी ही खुशी-खुशी नाचते-झूमते हुए वहां पहुंचे थे। सभी मांगलिक कार्य भी बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुए। फेर की रस्म भी सभी की मौजूदगी में प...
कानपुर के अटल घाट पर 11 हजार दीपों से मां गंगा की पूजा, देखें फोटो..

कानपुर के अटल घाट पर 11 हजार दीपों से मां गंगा की पूजा, देखें फोटो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के अटल घाट पर गंगा आरती के दौरान शुक्रवार रात हरिद्वार और काशी जैसा नजारा देखने को मिला। 11 हजार दीप जलाकर गंगा मईया की आरती की गई। पूरा दृश्य इतना मनमोहक और सुंदर था कि हर कोई देखता सा रह गया। पवित पावनी मां गंगा की आरती में शहर के गणमान्य लोग जुटे। दरअसल, जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से अटल घाट पर गंगा आरती और पूजन की व्यवस्था की गई। आरती की शुरुआत औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय के साथ मंडलायुक्त राजशेखर व नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने की। पं. शिवकांत भी मौजूद रहे। सभी ने मां गंगा को चुनरी अर्पित की। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उनके कार्यकाल में शुभ कार्य का शुभारंभ हुआ है। राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी अजीत पाल भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : कानपुर में सीएम य...
Update : बांदा जेल से CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE को रिमांड पर लिया

Update : बांदा जेल से CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE को रिमांड पर लिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोपी जेई को सीबीआई ने आज रिमांड पर ले लिया। सिंचाई विभाग के इस आरोपी जेई रामभवन के कोरोना संक्रमित होने के कारण सीबीआई और जेलकर्मियों ने काफी सावधानी बरती। पीपीई किट का सहारा लेते हुए उसे जेल से बाहर निकाला गया। CMO कार्यालय भी पहुंची CBI टीम हालांकि, इससे पहले सीबीआई बांदा के सीएमओ कार्यालय भी पहुंची। वहां सीबीआई टीम ने कागजी दस्तावेजों को खंगाला। बताते हैं कि सीबीआई जेई के कोरोना संक्रमित होने के मामले की भी जांच कर सकती है। इसी क्रम में सीबीआई की टीम ने गुरुवार को सीएमओ दफ्तर का भी दौरा किया। वहां पहुंचकर संबंधित दस्तावेज भी खंगाले। कोर्ट से मिली थी 5 दिन की रिमांड बताते चलें कि चित्रकूट से गिरफ्तार इस आरोपी जेई रामभवन की अदालत ने पांच दिन की रिमांड दी है। सीबीआई ने बिना समय गंवाए आरोपी को निर्धारित स...
Breaking News : पूर्वांचल का आतंक 1 लाख का ईनामी किट्टू मुठभेड़ में ढेर

Breaking News : पूर्वांचल का आतंक 1 लाख का ईनामी किट्टू मुठभेड़ में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पूर्वांचल के लिए आतंक का पर्याय बना 1 लाख का ईनामी बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। हत्या और रंगदारी जैसे कई मामलों में पुलिस के लिए सिरदर्द बने इस फरार बदमाश की लंबे समय से तलाश थी। वाराणसी पुलिस ने जैतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बदमाश किट्टू को लाटभैरव के पास मार गिराया। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों भी घायल हुए हैं। चांदी कारोबारी से रंगदारी का वीडियो हुआ था वायरल खास बात यह है कि इस बदमाश द्वारा बुधवार को चौक क्षेत्र में एक चांदी कारोबारी को सरेआम रंगदारी के लिए धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। तभी से पुलिस इसकी तलाश में तेजी से लगी थी। आखिरकार आज रात बदमाश किट्टू मार गिराया गया। बताते चलें कि वाराणसी पुलिस ने बीते 3 दिनों के भीतर दो बदमाशों को मार गिराया है, जबकि एक को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। बताते ह...