Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में यूपी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा झूठ बोलकर बरगला रहे

Akhilesh Yadav lashed out at UP government in Banda, said government was misleading by lying

समरनीति न्यूज, बांदा : अपने दो दिन के चित्रकूट दौरे के बाद लौटे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार रात बांदा में गुजारी। कृषि विश्वविद्यालय के पास सर्किट हाउस में रुके पूर्व मुख्यमंत्री आज शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं से मिलते वक्त मीडिया कर्मियों से भी रूबरू हुए। साथ ही सरकार पर भी बरसे। कहा कि बुंदेलखंड में किसान मर रहे हैं और भाजपा सरकार सिर्फ झूठ बोलकर बरगला रही है। कहा कि बुंदेलखंड में रोजगार नहीं है। डिफेंस कॉरीडोर कहां और कब बन रहा है, कब काम शुरू होगा, कहां जमीनें ली जाएंगी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार को किसानों और युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर भी घेरा।

युवाओं और किसानों की बात उठाई

इन सभी बातों का जवाब सरकार को देना चाहिए। साथ ही किसानों की समस्याएं भी उठाईं। कहा कि किसान परेशान है। सर्दी में किसान मर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि 2022 में सपा सरकार बनाएं। दरअसल, पूर्व सीएम आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे सर्किट हाउस से सबसे पहले सपा सरकार में वितरित लैपटाप से स्वरोजगार करने वाले शैलेंद्र के साइबर कैफे पर गए और उनसे बातचीत की। इसके बाद स्टेशन रोड पर सपा कार्यकर्ता सानिया खान के घर भी गए। फिर मर्दननाका में सपा नेता हसन सिद्दीकी के घर पहुंचे। इस दौरान सपा के लगभग सभी नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में अखिलेश यादव, बोले-बोस जी और विवेक सिंह की क्षति नहीं हो सकती पूरी