Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, 112 पीआरवी में थीं तैनात

In Lucknow Mohanlalganj deadBody of female police constable found hanging  stationed in 112

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। 24 साल की यह महिला कांस्टेबल उर्मिला वर्मा थीं जो कि मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली थीं। पुलिस का कहना है कि वह मऊ इलाके में स्थित एक हास्टल में रह रही थीं। उसी हास्टल के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर रविवार रात उन्होंने फांसी लगा ली। खास बात यह है कि महिला सिपाही का मोबाइल फोन गायब है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

112 पीआरवी में थी तैनाती

महिला कांस्टेबल लखनऊ में मोहनलालगंज कोतवाली की पीआरवी यानी पुलिस रिपोर्टिंग व्हीकल पर तैनात थीं। मामले को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला सिपाही की रात 10 बजे से ड्यूटी भी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। इसी बीच उनका कोई परिचित हास्टल पहुंचा तो कमरा भीतर से बंद था।

In Lucknow Mohanlalganj deadBody of female police constable found hanging  stationed in 112

खटखटाने पर नहीं खुला तो परिचित ने पास में रहने वाली महिला दरोगा को जानकारी दी। उन्होंने दूसरे दरवाजे से भीतर छांका तो सन्न रह गईं। कमरे में महिला कांस्टेबल का शव पंखे से लटक रहा था। इसके बाद थाना पुलिस को जानकारी दी गई।

मोबाइल गायब, पुलिस को सरगर्मी से तलाश

जानकारी मिलते ही एसीपी प्रवीण मलिक, डीसीपी साउथ रवि कुमार फोर्स के साथ वहां पहुंचे। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट मौके पर नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। पुलिस देर रात तक आसपास महिला कांस्टेबल के मोबाइल की तलाश करती रही। माना जा रहा है कि मामले के खुलासे में मोबाइल बड़ी भूमिका निभा सकता है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक महिला कांस्टेबल उर्मिला दूसरी महिला पुलिस कर्मियों के साथ बैडमिंटन खेलती रहीं। इसके बाद अपने रूम में चली गईं और फिर बाहर नहीं आईं।

ये भी पढ़ें : UP : महिला दरोगा ने लगाई फांसी, दो लाइन के सुसाइड नोट में लिखी यह बात..