Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : बहन से छेड़खानी करने वाले को भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर आत्मसमर्पण

UP : बहन से छेड़खानी करने वाले को भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर आत्मसमर्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहन के साथ छेड़खानी करने वाले को दो सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला। इतना ही नहीं वारदात करने के बाद दोनों भाई कुल्हाड़ी लेकर खुद ही थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में इसकी चर्चा लंबे समय तक होती रही। थाने पहुंचकर पुलिस को खुद बताया बताया जाता है कि राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे के भवानीखेड़ा के रहने वाले मुश्ताक (32) कंटेनर चालक है जो बीते रविवार की रात घर के बाहर बैठा हुआ था। मुश्ताक ने घर के पास रहने वाली युवती से छेड़छाड़ कर दी। ये भी पढ़ें : Breaking News : Update- बांदा शहर में ट्रिपल मर्डर, कुछ देर पहले सिपाही, बहन और मां का कत्ल  शाम को युवती के भाई गोलू और गुड्डू को पता चला तो दोनों ने मुश्ताक से विरो...
Samarneeti Special : बांदा DM आनंद सिंह बोले, विकास को गति और कोरोना का सफाया ही प्राथमिकता

Samarneeti Special : बांदा DM आनंद सिंह बोले, विकास को गति और कोरोना का सफाया ही प्राथमिकता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, व्यक्तित्व, समरनीति स्पेशल
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बेहद योजनाबद्ध ढंग से लड़ा जा रहा है। पारदर्शिता के साथ जांच का दायरा बढ़ाया गया है, ताकि कोरोना को छिपने का मौका न मिले। कोई भी पाॅजिटिव केस मिलने पर संक्रमित के 25 नियर एंड डियर की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराकर उसी दिन सैंपलिंग करा दी जाती है। संक्रमित मिलने पर तत्काल इलाज होता है। यही वजह है कि बांदा की कोविड-19 की सीएफआर 1.09 % और संक्रमित दर 1.55 % है, यानि प्रशासन कोरोना पर लगाम कसने में काफी हद तक कामयाब रहा है। ये बातें जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने 'समरनीति न्यूज' कार्यालय में एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से खास बातचीत के दौरान कहीं। पढ़िए खास बातचीत। इस मौके पर जिलाधिकारी से कोरोना संकट से लेकर विकास और जनहित की योजनाओं के साथ ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर बातचीत हुई। कोरोना को योजना बना, कर रहे परास्त जिलाधिकारी ने बताया कि हाल ...
Update – CM Yogi Action : आबकारी अधिकारी और CDO समेत कई सस्पैंड

Update – CM Yogi Action : आबकारी अधिकारी और CDO समेत कई सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। राजधानी लखनऊ के आबकारी अधिकारी समेत अन्य पर कार्रवाई के बाद अब प्रयागराज के आबकारी व संभल के सीडीओ समेत कई पर कार्रवाई की गई है। दरअसल, प्रयागराज में सरकारी देशी शराब की दुकान से अवैध शराब बिक्री पर सीएम योगी ने बेहद नाराज हैं। उनके आदेश पर लगातार कार्रवाई हो रही है। लापरवाह अफसरों को निलंबित किया जा रहा है। प्रयागराज में नकली शराब से मरे थे 6 लोग इसके बाद अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने प्रयागराज के जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी, आबकारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सस्पैंड कर दिया है। बता दें कि प्रयागराज में मिलावटी नकली शराब से छह लोगों की मौत हो गई थी। उधर, अनुशासनहीनता और लापरवाही के चलते संभल के जिला विकास अधिकारी रामसेवक को निलंबित कर दिया गया है...
सीतापुर में क्लास रूम में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

सीतापुर में क्लास रूम में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में सरकारी स्कूल में क्लासरूम के भीतर एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में हुई है। गोली मारने वाला व्यक्ति शिक्षिका का सहयोगी शिक्षक बताया जा रहा है। सहायक शिक्षक पर गोली मारने का आरोप बताया जाता है कि लखनऊ के कुर्सी रोड की रहने वाली शिक्षिका अराधना राय को उनके सहयोगी शिक्षक अमित कौशल ने सीने में गोली मार दी। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान पुलिस का कहना है कि हत्या की यह वारदात दोपहर करीब 3 बजे के आसपास हुई। तब स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। बताते हैं कि शिक्षिका अराधना और सहायक अध्यापक अमित कौशल के बीच काफी मधुर संबंध थे। पुल...
Kanpur Bikru Case : विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ FIR

Kanpur Bikru Case : विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : बिकरू केस में कानपुर पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विकास के पिता, भाई और बहू समेत 18 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। फर्जी कागजात पर शस्त्र लाइसेंस लेने का आरोप गैंगस्टर विकास की पत्नी ऋचा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी आईडी से मोबाइल सिम के साथ ही फर्जी कागजात लगाकर शस्त्र लाइसेंस भी लिए हैं। यह एफआईआर कानपुर के चौबेपुर थाने में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस ने फर्जी शपथ पत्र पर शस्त्र लाइसेंस और मोबाइल सिम लेने के आरोप में IPC की धारा 419, 420, 465, 467, 468 के तहत मामला दर्ज किया है। ये भी पढ़ें : विकास दुबे का कानपुर के भैरव घाट में अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटा, एक रिश्तेदार रहा मौजूद ...
Pratapgarh Accident : खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, 6 बच्चों समेत 14 की मौत

Pratapgarh Accident : खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, 6 बच्चों समेत 14 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पीड़ितों के हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की भी घोषणा की है। देर रात प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हादसा भीषण हादसे की यह घटना देर रात प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। तेज आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा कि लोगों के शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। बताते हैं कि लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक का टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा ...
बड़ी खबर : कानपुर में रोडवेज बस का ब्रेक फेल, 1 यात्री की मौत, 3 घायल

बड़ी खबर : कानपुर में रोडवेज बस का ब्रेक फेल, 1 यात्री की मौत, 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में देर रात कानपुर में झकरकटी बस स्टैंड के पास पुल से उतरते समय एक रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया। बस की चपेट में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं दूसरी बस के परिचालक समेत दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उर्सला में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर रोडवेज अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि यह हादसा रात करीब सवा 8 बजे हुआ। कानपुर से प्रयागराज जाने को निकली विकासनगर डिपो की जनरथ बस झकरकटी जा रही थी। घायलों में दूसरी बस के परिचालक भी शामिल इसी दौरान रास्ते में पुल से उतरते वक्त बस के भीतर जाने वाले मोड़ पर चालक अनूप दीक्षित ने गाड़ी को रोकना चाहा तो पता चला कि ब्रेक फेल हो चुके हैं। इसके बाद स्टैंड में घुसने के बाद बस सामने खड़ी किदवई नगर की दूसरी गाड़ी से जा टकराई। ये भी पढ़ें : बा...
बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा कोर्ट में बच्चों का यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करने वाले आरोपी जेई की वर्चुअल पेशी हुई। बताते हैं कि सीबीआई की ओर से आरोपी की रिमांड लेने के लिए अर्जी पेश की गई। इसपर बचाव पक्ष के वकील ने आपत्ति दावा पेश किया। इसपर अदालत ने सीबीआई को मामले में दावा पेश करने के लिए वक्त देते हुए 24 तारीख बहस के लिए निर्धारित कर दी। साथ ही आरोपी जेई को कोर्ट ने 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने चित्रकूट से किया था गिरफ्तार बताते चलें कि सीबीआई ने लंबे समय से इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले सिंचाई विभाग के जेई को चित्रकूट से गिरफ्तार किया था। ये भी पढ़ें : Corona Virus: पोर्न फिल्म एक्ट्रेस मियां खलीफा का इमोशनल मैसेज, ‘मर जाऊं तो इन कपड़ों में दफनाना’ बताते हैं कि सीबीआई ने...
कानपुर : पिता के लिए चाय लेकर पहुंची बेटी, हालात देख चीख पड़ी..

कानपुर : पिता के लिए चाय लेकर पहुंची बेटी, हालात देख चीख पड़ी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : अपने पिता के लिए चाय लेकर पहुंची बेटी की हालात देखकर चीख निकल पड़ी। पिता खून से लथपथ हालत में मृत पड़े हुए थे। हत्यारों ने बड़ी ही निर्दयता से उन्हें मारा था। बेटी समझ नहीं पाई और रोती-बिलखती चिल्लाती हुई इधर-उधर भागी। आसपास के लोगों के साथ ही परिवार के बाकी लोग भी भागकर वहां पहुंचे। बाद में पुलिस को भी बुलाया गया।दरअसल, मामला कानपुर के बिल्हौर के ककवन कस्बे से जुड़ा है। वहां एक किसान की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। ककवन में किसान की नृशंस हत्या रोते-बिलखते उसने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया। सूचना पर ककवन पुलिस और बिल्हौर इंस्पेक्टर फारेंसिक टीम लेकर पहुंचे। हालांकि, मृतक के बेटे ने पारिवारिक लोगों पर ही हत्या का अंदेशा जताया है। बताया जाता है कि ककवन कस्बे के रहने वाले खुशीलाल कुशवाहा (55) किसान थे जो धान की रखवाली के लिए बीती रात खेत पर रुक...
देर रात हटे लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, डीके ठाकुर नए आयुक्त

देर रात हटे लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, डीके ठाकुर नए आयुक्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन में मंगलवार देर रात बड़ा फेरबदल हुआ। राजधानी के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे को देर रात हटा दिया गया। उनके स्थान पर नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्त की गई है। बताया जा रहा है कि ऐसा काम में शिथिलता के चलते किया गया है। हालांकि, तबादले के आदेश के तुरंत बाद ही नए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। नए कमिश्नर ने रात में संभाला कार्यभार इतना ही नहीं उन्होंने रात में ही कमिश्नरी के सभी डिप्टी एसपी व जेसीपी कानून व्यवस्था के साथ बैठकें भी की हैं। नए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। हालांकि, नए पुलिस कमिश्नर के लिए कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती होगी। चर्चा इस बात की भी है कि जहरीली शराब कांड के चलते लखनऊ के पुलिस कमिश्नर पांडे को हटाया गया है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के नेतृत्व ...