Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा कोर्ट में बच्चों का यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करने वाले आरोपी जेई की वर्चुअल पेशी हुई। बताते हैं कि सीबीआई की ओर से आरोपी की रिमांड लेने के लिए अर्जी पेश की गई। इसपर बचाव पक्ष के वकील ने आपत्ति दावा पेश किया। इसपर अदालत ने सीबीआई को मामले में दावा पेश करने के लिए वक्त देते हुए 24 तारीख बहस के लिए निर्धारित कर दी। साथ ही आरोपी जेई को कोर्ट ने 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने चित्रकूट से किया था गिरफ्तार बताते चलें कि सीबीआई ने लंबे समय से इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले सिंचाई विभाग के जेई को चित्रकूट से गिरफ्तार किया था। ये भी पढ़ें : Corona Virus: पोर्न फिल्म एक्ट्रेस मियां खलीफा का इमोशनल मैसेज, ‘मर जाऊं तो इन कपड़ों में दफनाना’ बताते हैं कि सीबीआई ने...
कानपुर : पिता के लिए चाय लेकर पहुंची बेटी, हालात देख चीख पड़ी..

कानपुर : पिता के लिए चाय लेकर पहुंची बेटी, हालात देख चीख पड़ी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : अपने पिता के लिए चाय लेकर पहुंची बेटी की हालात देखकर चीख निकल पड़ी। पिता खून से लथपथ हालत में मृत पड़े हुए थे। हत्यारों ने बड़ी ही निर्दयता से उन्हें मारा था। बेटी समझ नहीं पाई और रोती-बिलखती चिल्लाती हुई इधर-उधर भागी। आसपास के लोगों के साथ ही परिवार के बाकी लोग भी भागकर वहां पहुंचे। बाद में पुलिस को भी बुलाया गया।दरअसल, मामला कानपुर के बिल्हौर के ककवन कस्बे से जुड़ा है। वहां एक किसान की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। ककवन में किसान की नृशंस हत्या रोते-बिलखते उसने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया। सूचना पर ककवन पुलिस और बिल्हौर इंस्पेक्टर फारेंसिक टीम लेकर पहुंचे। हालांकि, मृतक के बेटे ने पारिवारिक लोगों पर ही हत्या का अंदेशा जताया है। बताया जाता है कि ककवन कस्बे के रहने वाले खुशीलाल कुशवाहा (55) किसान थे जो धान की रखवाली के लिए बीती रात खेत पर रुक...
देर रात हटे लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, डीके ठाकुर नए आयुक्त

देर रात हटे लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, डीके ठाकुर नए आयुक्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन में मंगलवार देर रात बड़ा फेरबदल हुआ। राजधानी के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे को देर रात हटा दिया गया। उनके स्थान पर नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्त की गई है। बताया जा रहा है कि ऐसा काम में शिथिलता के चलते किया गया है। हालांकि, तबादले के आदेश के तुरंत बाद ही नए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। नए कमिश्नर ने रात में संभाला कार्यभार इतना ही नहीं उन्होंने रात में ही कमिश्नरी के सभी डिप्टी एसपी व जेसीपी कानून व्यवस्था के साथ बैठकें भी की हैं। नए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। हालांकि, नए पुलिस कमिश्नर के लिए कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती होगी। चर्चा इस बात की भी है कि जहरीली शराब कांड के चलते लखनऊ के पुलिस कमिश्नर पांडे को हटाया गया है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के नेतृत्व ...
लखनऊ में जहरीली शराब कांड में नपे जिला आबकारी अधिकारी और निरीक्षक

लखनऊ में जहरीली शराब कांड में नपे जिला आबकारी अधिकारी और निरीक्षक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बंथरा में जहरीली शराब कांड में 6 लोगों की मौत और कई लोगों की हालत बिगड़ने के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात शासन ने जिला आबकारी अधिकारी को हटा दिया गया है। उनको प्रयागराज से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर आबकारी निरीक्षक आलोक पांडे को भी निलंबित कर दिया गया है।  नहीं किया था शराब दुकानों का सत्यापन  बताते हैं कि छानबीन में पता चला है कि आबकारी विभाग की ओर से 9 से 13 नवंबर के बीच शराब की दुकानों पर स्टाक सत्यापन नहीं किया था। इतना ही नहीं जांच में स्टाक में अनियमितता भी सामने आई हैं।  संबंधित खबर भी पढ़ें : लखनऊ में जहरीली शराब से एक और ने तोड़ा दम, 4 हुई मरने वालों की संख्या उधर, इस मामले में देर रात बंथरा के कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है। निलंबित हुए पुलिस कर्मियों में इंस्पेक्टर बंथरा रमेश...
UP में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय, गाइड लाइन जारी

UP में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय, गाइड लाइन जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना संकट को लेकर बंद यूपी के सभी विश्वविद्यालय अब 23 नवंबर से खुल जाएंगे। इसे लेकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम, उच्च शिक्षा निदेशकों व सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को आदेश दिए हैं। अधिकतम 50 प्रतिशत छात्र ही रहेंगे मौजूद हालांकि, आदेशों में कहा गया है कि कक्षा में अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी विद्यार्थियों को मास्क/कवर पहनना जरूरी होगा। साथ ही छात्र-छात्राओं के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउन होना जरूरी है। साथ ही सभी विद्यार्थियों का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य गाइड भी दी गई हैं। ये भी पढ़ें : UP Lockdown: यूपी में फिर लाॅकडाउन, आज रात से सबकुछ होगा बंद  ...
Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का जेई, बांदा-चित्रकूट..

Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का जेई, बांदा-चित्रकूट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बाल यौन शोषण का एक मामला सामने आया है। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 50 से अधिक बच्चों के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिंचाई विभाग के एक जेई को गिरफ्तार किया है। यह जेई चित्रकूट का रहने वाला है जिसका नाम रामभवन है। जूनियर इंजीनियर को सीबीआई ने चित्रकूट से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। विभाग ने जेई को निलंबित किया बताया जाता है कि मुख्य आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन की उम्र 40 से भी कम है। घटना को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। वहीं विभाग में भी हड़कंप की स्थिति रही। देर शाम खबर मिली है कि सीबीआई की सूचना के बाद जेई को विभाग से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ पास्को, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आयुक्त गौरव दयाल ने आरोपी के निलंबन की पुष्टि की है। चित्रकूट में तैनात...
CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’

CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर कर पूजन किया। साथ ही भगवान से लोकमंगल की कामना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। ऐसा होगा 'भागीरथी अतिथि गृह' कहा कि यूपी सरकार हरिद्वार कुंभ से पहले 'भागीरथी अतिथि गृह' का काम पूरा करानेके साथ श्रद्धालुओं को अर्पित कर देगी। बताया जाता है कि यूपी पर्यटन विभाग की ओर से उत्तराखंड के चमोली के जोशीमठ में स्थित श्रीबद्रीनाथ धाम में इस अतिथि गृह में 40 कमरे प्रस्तावित हैं। इसकी निर्माण लागत करीब 11 करोड़ रुपए आएगी। इसमें आवास गृह के अलावा रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। ये भी पढ़ें : Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम य...
प्रयागराज में सासंद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती का निधन

प्रयागराज में सासंद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा की 6 साल की पोती का सोमवार देर रात निधन हो गया है। बताते हैं कि बच्ची किया पटाखों से झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती थीं। वहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। हाल ही में कोरोना का इलाज कराकर लौटी हैं रीता बता दें कि हाल ही में रीता बहुगुणा अपने पति के साथ कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज कराकर लौटी हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ में लिव-इन में युवती ने मनाया करवाचौथ, परिवार ने पुलिस चौकी में पीटा  बताया जाता है कि दिवाली की छुट्टी पर बच्ची किया अपने मामा अंकुर के घर दीपावली मनाने गई थी। वहां उनकी मां ऋचा जोशी भी मौजूद थीं। बच्ची सोमवार को पड़ोस में पटाखे से झुलस गई थी। सांसद के प्रवक्ता अभिषेक ने बताया है कि किया 3 दिन से अपनी ननिहाल में थीं। ये भी पढ़ें : Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP स...
फतेहपुर में बड़ी वारदात, दो सगी बहनों की निर्मम हत्या

फतेहपुर में बड़ी वारदात, दो सगी बहनों की निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : जिले से सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात सामने आई है। जंगल गईं दो सगी बहनों की हत्या करके शवों को तालाब किनारे फेंक दिया गया है। उधर, वारदात की सूचना से पुलिस महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बताते हैं असोथर थाना क्षेत्र में भैयादूज के दिन यानि सोमवार दोपहर गांव के एक व्यक्ति की दोनों बेटियां खेत में चने का साग तोडऩे गई थीं। दोनों देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश करते रहे। देर रात उनके शव गांव में तालाब किनारे पड़े मिले। हर बिंदु पर जांच में जुटी पुलिस दोनों के पैर बंधे थे और उनकी आंखों से भी खून बह रहा था। आशंका है कि किसी नुकीली चीज से उनकी आंखों में चोट पहुंचाई गई है। एसओ रणजीत बहादुर सिंह कहा कि दोनों की हत्या पानी में डुबो-डुबोकर करने जैसा लग रहा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लड़कियों की मां ने बताया कि उ...
यूपी : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक दरोगा की मौत, दूसरा घायल

यूपी : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक दरोगा की मौत, दूसरा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। इससे कार सवार एक उप निरीक्षक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। एक अन्य दरोगा घायल बताया जाता है कि कार सवार दोनों दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बाजना टोल चौकी इंचार्ज निर्दोष सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां दरोगा राबिन तेवतिया की मौत हो गई। ये भी पढ़ें : इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री वह बुलंदशहर जिले के भटौना के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग इस वक्त आगरा जिले के फतेहाबाद थाने में थी। वहीं दूसरे दरोगा जितेंद्र की हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि कार न...