Friday, February 6सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

खुलासाः पहले साथ बैठकर की पार्टी, फिर इस एक बात पर किया भाइयों का कत्ल.. 

खुलासाः पहले साथ बैठकर की पार्टी, फिर इस एक बात पर किया भाइयों का कत्ल.. 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव इलाके में पहले खून से सनी कार का मिलना और दो सगे भाइयों का लापता होना। उसके बाद दोनों की लाशें गड्ढे में गढ़ी हुई मिलना। इस पूरे घटनाक्रम ने काकादेव जैसे पाश इलाके के लोगों के बीच सनसनी पैदा कर दी थी। इतना ही नहीं पुलिस भी इसमें बुरी तरह से उलझ गई थी लेकिन पुलिस ने रविवार को दो हत्यारों तक पहुंच गई। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल करते हुए एक तीसरे हत्याभियुक्त का भी खुलासा किया। जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। काकादेव में खून से सनी मिली कार और दो भाइयों की हत्याओं का खुलासा बताते चलें कि तीन दिन पहले 6 सितंबर को कानपुर के काकादेव इलाके में एक फेमस स्कूल के पास से एक खून से सनी लावारिस कार मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में पता चला था कि कार सवार दो सगे भाई लापता हैं। संबंधित खबरः कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से ...
आईपीएस सुरेंद्र दास की मौत के मामले में पत्नी रवीना पर होगी एफआईआर !

आईपीएस सुरेंद्र दास की मौत के मामले में पत्नी रवीना पर होगी एफआईआर !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः आईपीएस सुरेंद्र दास के सगे भाई नरेंद्र दास ने आज उनकी मौत के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने साफ-साफ कहा कि सुरेंद्र दास की मौत के मामले में उनकी पत्नी यानी अपनी भाभी रवीना सिंह के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। आईपीएस सुरेंद्र दास की सुसाइड मामले से पूरा महकमा दुखी है। दिवंगत आईपीएस के भाई नरेंद्र दास के गंभीर आरोप, एफआईआर की बात कही  बीते चार-पांच दिन से लोग इस घटनाक्रम से इतने करीब से जुड़ गए थे कि हर कोई पल-पल की खबर जानने को लेकर उत्सुक था। आज उनकी मौत के बाद तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है। अब इस मामले में पारिवारिक विवाद और पति-पत्नी के बीच का झगड़ा खुलकर सामने आ गया है। नरेंद्र दास ने कहा है कि भाई का अंतिम संस्कार होने के बाद यह कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी भाई रविना लगातार उनके भाई सुरेंद्र दास से झगड़ा किया करती थीं। यहां तक कि अपन...
हैवान बने व्यक्ति ने पत्नी व मासूम बेटे-बेटी पर चाकुओं से किया हमला, गिरफ्तार

हैवान बने व्यक्ति ने पत्नी व मासूम बेटे-बेटी पर चाकुओं से किया हमला, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः पारिवारिक कलह के बाद गुस्से से पागल एक व्यक्ति हैवानियत पर उतर आया। उसने अपनी पत्नी और मासूम बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनों का गला रेत दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मां-बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। हांलाकि देर रात सूचना मिली है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद के बाद हैवानियत पर उतरा, बिधनू क्षेत्र का मामला  बताया जाता है कि कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में का रहने वाला अजय सिंह गुजरात में मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पहले वहां से मजदूरी करके लौटा था। आजकल परिवार के साथ रह रहा था। इसी दौरान किसी बात पर पत्नी साधना देवी (34) से उसका विवाद हो गया। ये भी पढ़ेंः पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर...
बड़ी खबरः आईपीएस सुरेंद्र दास ने तोड़ा दम, 12 बजकर 19 मिनट पर ली आखिरी सांस

बड़ी खबरः आईपीएस सुरेंद्र दास ने तोड़ा दम, 12 बजकर 19 मिनट पर ली आखिरी सांस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के रीजेंसी अस्पताल से एक बेहद दुखद खबर मिली है। आईपीएस अधिकारी एवं कानपुर के एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज 12 बजकर 19 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। रीजेंसी के सीएमएस डा. राजेश अग्रवाल ने इसकी पुष्टी करते हुए यह जानकारी दी। इसके साथ ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह हार्ट और किडनी ने भी बंद कर दिया था काम करना  वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम नजर आईं। उनको जानने वाले और पुलिस के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस बल भी एहतियात के तौर पर तैनात कर दिया गया है। क्या बोले थे डीजीपी   “आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जा रहा है लेकिन अब ...
सीतापुर के लहरपुर इलाके से संदिग्ध हालात में दो लड़कियां लापता होने से सनसनी

सीतापुर के लहरपुर इलाके से संदिग्ध हालात में दो लड़कियां लापता होने से सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर के लहरपुर इलाके से दो लड़कियां संदिग्ध हालातों में गायब हो गई हैं। ये दोनों लड़कियां पिछले 3 दिनों से लापता हैं। हांलाकि परिवार के लोगों ने अभी लोकलाज के डर से परिवार से पुलिस को सूचना नहीं दी है। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका मामले में थाना पुलिस का कहना है कि अबतक शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जांच कराई जाएगी। उधर, घटना को लकेर कस्बे में तहह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। ...
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, नशे में धुत्त कार सवाल बचे

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, नशे में धुत्त कार सवाल बचे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शनिवार देर रात लगभग पौने 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर शहर के बीचों-बीच डिवाइडर पर चढ़कर पलटा खा गई। इससे मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला। नशे में धुत्त थे दोनों कार सवार, नाम तक नहीं बता सके  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही नशे में धुत्त मिले। उनकी हालत इतनी खराब थी कि अपना नाम तक नहीं बता पा रहे हैं। लोगों ने कार से दोनों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। ये भी पढे़ंः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत.. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना सीतापुर के मोहल्ला बटगंज इलाके में राजकीय इंटर कालेज के पास की है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।   (इस खबर की जानकारी हमारे रेगुलर पाठक मो. मेहताब ने हमतक पहुंचाई। हम उनका आभार व्यक्त करते हैं...
पाश इलाके में दो सगे भाइयों की नृशंस हत्याओं से हड़कंप, सात फीट नीचे गढ़े मिले शव

पाश इलाके में दो सगे भाइयों की नृशंस हत्याओं से हड़कंप, सात फीट नीचे गढ़े मिले शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बेहद पाश इलाके काकादेव में दो सगे भाइयों की नृशंस हत्याओं का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों भाई एक दिन पहले कार से लापता हो गए थे। बाद में उनकी कार खून से सनी हुई हालत में लावारिस हालत में खड़ी मिली। खून से सनी लावारिस कार मिलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। दहशत का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि आज दोनों भाइयों की लाशें कार मिलने वाली जगह के पास ही मैदान में लगभग गढ़ी हुई मिल गईं। एक दिन पहले लावारिस मिली थी दोनों भाइयों की खून से सनी वैगनआर कार  दोनों लाशों को लगभग 7 फीट गहरा गड्ढा खोदकर गाढ़ा गया था। इतना ही नहीं हत्यारों ने दोनों की हत्या बड़ी ही बेरहमी से ईँटों से सिर और चेहरा कुचलकर और गला दबाकर की है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं लोग...
आईपीएस सुरेंद्र दास को देखने कानपुर पहुंचे डीजीपी बोले, अब भगवान के हाथों में..

आईपीएस सुरेंद्र दास को देखने कानपुर पहुंचे डीजीपी बोले, अब भगवान के हाथों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः "आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जा रहा है लेकिन अब सबकुछ भगवान के हाथों में है क्योंकि उनकी हालत बेहद नाजुक है।" ये बातें प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने आज कानपुर में कहीं। श्री सिंह आज शाम करीब साढ़े 4 बजे अस्पताल में भर्ती एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास को देखने के लिए पहुंचे थे। उनका हालचाल लेने के बाद डीजीपी ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर अपने अधिकारी की हालत को लेकर प्रदेश के पुलिस मुखिया श्री सिंह भी भावुक नजर आए। डीजीपी ने कहा, बेहतर से बेहतर इलाज चल रहा, हालत काफी नाजुक   उन्होंने कहा कि जितना संभव था उससे भी ज्यादा बेहतर इलाज श्री दास को दिया जा रहा है लेकिन सबकुछ भगवान के हाथों में है क्योंकि उनकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही है। हास्पिटल में एसपी पूर्वी श्री दास को देखने पहुंचे प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने उनकी ह...
नार्थ सेंट्रल रेलवे यूनियन ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड के सामने उठाईं मांगें

नार्थ सेंट्रल रेलवे यूनियन ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड के सामने उठाईं मांगें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा आज रेलवे के चेयरमैन रेलवे बोर्ड को समस्याओं को लेक ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा महामंत्री आईपीएस चौहान के नेतृत्व में अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्वनी लोहानी जी को विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सौंपा मांगों को लेकर ज्ञापन  बताते हैं कि इलाहाबाद के मंडल अध्यक्ष मान सिंह के नेतृत्व में विधुत लोको शेड में चेयरमैन रेलवे अश्वनी लोहानी एनसीआर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया। ये भी पढ़ेंः लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एके राय, मंडल सचिव गोविंद सिंह, विद्युत लोको शेड के शाखा मंत्री रविशंकर सिंह, आरएसओ के शाखा मंत्री रा...
अपडेटः 72 घंटे बाद आईपीएस सुरेंद्र दास के शरीर के कई अंगों ने काम किया बंद

अपडेटः 72 घंटे बाद आईपीएस सुरेंद्र दास के शरीर के कई अंगों ने काम किया बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के रिजेंसी अस्पताल से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। बीते लगभग 72 घंटे से मौत से जूझ रहे कानपुर के एसपी पूर्वी एवं आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास की हालत बिगड़ती जा रही है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश अग्रवाल की ओर से यह जानकारी दी गई है। डा. अग्रवाल ने बताया है कि चिकित्सकों की टीम उनका आकस्मिक आपरेशन कर रही है। आईसीयू को ही आपरेशन थियेटर बना दिया गया है। हांलाकि, 3 बजे करीब सूचना आई कि आपरेशन हो गया है। एक पैर में नहीं हो रही ब्लड सप्लाई, आईसीयू बना आपरेशन थियटर  दरअसल, आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के एक पैर में ब्लड की सप्लाई नहीं हो रही है। उधर, सूबे के डीजीपी ओपी सिंह कुछ ही देर में आईपीएस सुरेंद्र दास का हाल जानने के लिए कानपुर पहुंच रहे हैं। खबर आ रही है कि डीजीपी लखनऊ से सड़क के रास्ते कानपुर पहुंच र...