Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने की चुनाव आयोग के काम की तारीफ..

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने की चुनाव आयोग के काम की तारीफ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग के कामकाज पर आरोप लगाने के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी चुनाव आयोग के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने आयोग के कामकाज की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव आयोग ने बहुत अच्छे तरीके से संपन्न कराया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन इस आयोग की तुलना भी की है। वहीं चुनाव आयोग पर चुनाव के दौरान लग रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आयोग के काम-काज को लेकर उस पर शक भी किया गया है लेकिन उन्होंने साफ करते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त के चुनाव को बदले जाने की आवश्यकता है। विपक्ष कर रहा है चुनाव आयोग पर हमले   चुनाव आयोग पर विपक्षी पार्टियों ने जम कर हमला बोला है। इसकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है कि वह मौजूदा सरकार के दवाब में काम कर रही है। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा...
लोकसभा चुनावों के साथ ही साथ खत्म हुआ नमो टीवी भी..

लोकसभा चुनावों के साथ ही साथ खत्म हुआ नमो टीवी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही नमो टीवी भी टीवी सेट से गायब हो गया। लोकसभा चुनाव खत्म होने के ठीक पहले 26 मार्च को विवादित नमो टीवी लांच हुआ था। विरोधी दलों द्वारा इसका काफी विरोध हुआ था। फिलहाल यह चैनल 17 मई को तब बंद हो गया जब लोकसभा चुनावों के सभी चरणों के लिए प्रचार अभियान बंद हो गए। भाजपा के नमो टीवी ने केवल आखिरी चरण के चुनाव के दौरान कानूनी नियमों का पालन करते हुए मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले टीवी पर राजनीति से जुड़ा कोई विज्ञापन नहीं दिखाया। नाम गुप्त रखने की शर्त पर कही यह बात   नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक भाजपा नेता ने कहा, 'नमो टीवी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का हिस्सा था। चुनाव खत्म होने के बाद उसकी कोई आवश्यकता नहीं थी इसलिए जब चुनाव प्रचार खत्म हो गए तब 17 मई से यह भी बंद हो गया। मालूम हो कि टाटा स्काई, वीडियोकॉन और डि...
प्रियंका गांधी ने आडियो जारी कर कहा- एक्जिट पोल हौंसला तोड़ने के लिए, स्ट्रांग रूम पर डटें कार्यकर्ता

प्रियंका गांधी ने आडियो जारी कर कहा- एक्जिट पोल हौंसला तोड़ने के लिए, स्ट्रांग रूम पर डटें कार्यकर्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्जिट पोल को लेकर एक आडियो जारी किया है। प्रियंका ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि अफवाहों और एक्जिट पोल पर बिल्कुल ध्यान न दें, यह सिर्फ आपका हौंसला तोड़ने के लिए किया जा रहा है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। ट्वीट व आडियों से कार्यकर्ताओं का किया आह्वान  प्रियंका ने कहा है कि इनपर (एक्जिट पोल) ध्यान न दें और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर पूरी तरह से डटे रहें। आडियो संदेश में प्रियंका ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि उनकी और आपकी (कार्यकर्ताओं) मेहनत फल लाएगी। बताते चलें कि 19 मई को मतगणना समाप्त होते ही लगभग सभी एक्जिट पोलों में एनडीए को भारी बहुमत मिलते हुए दिखाया जा रहा है। कुछ तो पिछली बार की मोदी लहर से भी ज्यादा बहुत दिखा रहे हैं...
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने कहा-गोडसे ने गांधी जी के शरीर की हत्या की, प्रज्ञा ने आत्मा की..

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने कहा-गोडसे ने गांधी जी के शरीर की हत्या की, प्रज्ञा ने आत्मा की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांग ली फिर भी यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले पर लगातार बयान आ रहा है। प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर नोबेले शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, लेकिन प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा की हत्या कर रहे हैं। कैलाश सत्यार्थी ने अपने मैसेज में कहा है, 'गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं। नाथू राम गोडसे को देशभक्त कहा था साध्वी प्रज्ञा ने   भाजपा नेतृत्व छोटे से फायदे का मोह छोड़ कर उन्हें (प्रज्ञा को) तत्काल पार्टी से निकाल कर राजधर्म निभाए। गौरतलब है कि अभिनेता से नेता बने कमल हसन ने नाथूराम गोडसे को पहला हिंदू आतंकवादी बताया था। कमल हासन के ...
पाकिस्तानी मूल के लेखक द्वारा टाइम्स पत्रिका में खुद को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताने पर यह बोले पीएम मोदी..

पाकिस्तानी मूल के लेखक द्वारा टाइम्स पत्रिका में खुद को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताने पर यह बोले पीएम मोदी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी मैगजीन 'टाइम' के उस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्हें 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' (भारत को बांटने वाला) बताया गया था। मोदी ने कहा कि 'टाइम विदेशी पत्रिका है। (स्टोरी के) लेखक ने भी कहा कि वह पाकिस्तान के एक राजनीतिक परिवार से आता है। यही इसकी विश्वसनीयता जानने के लिए काफी है। मालूम हो कि मोदी की स्टोरी आतिश तसीर नामक पत्रकार ने की है। उनके द्वारा लिखे गए उस लेख में भारत को पहले के किसी भी समय के मुकाबले आज ज्यादा बंटा हुआ बताया गया था। पाकिस्तानी मूल के लेखक ने लिखा था लेख   तासीर ने इसके लिए मॉब लिंचिंग, योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का सीएम बनाने और मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने जैसे उदाहरण दिए थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भारत में सांप्रदायिकता को बढ़ा...
2014 के मुकाबले आयोग ने अबकी बार जब्त किया लगभग 3 गुना ज्यादा पैसा, 3439 करोड़..

2014 के मुकाबले आयोग ने अबकी बार जब्त किया लगभग 3 गुना ज्यादा पैसा, 3439 करोड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग ने इस चुनाव में पिछले चुनाव से तीन गुना ज्यादा काला धन जब्त किया है। चुनाव आयोग ने कुल 3439 करोड़ रुपये जब्त करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक इससे पहले किसी भी लोकसभा चुनाव में इतना कैश नहीं पकड़ा गया है। अगर चुनाव के दौरान इतने करोड़ काला धन पकड़ा जाता है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में कितना ज्यादा काला धन मौजूद है। ये तो सिर्फ वो पैसे हैं जो चुनाव आयोग दस्ते ने पकड़े हैं, इससे कई गुना ज्यादा पैसे से चुनावी काम पूरे कर लिए गए होंगे। 2014 चुनाव से ज्यादा हुई बरामदगी   लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही आयोग के फ्लाइंग स्क्वायड ने छापेमारी शुरू कर दी थी। इस   छापेमारी में देश के कई राज्यों से चुनाव आयोग ने करोड़ों रुपये जब्त किए।  साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कुल 1200 क...
पीएम मोदी को क्लीन चिट पर नाराज चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की चिट्ठी से हड़कंप, मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी दिया बयान

पीएम मोदी को क्लीन चिट पर नाराज चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की चिट्ठी से हड़कंप, मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी दिया बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर इस बार जितनी ऊंगली उठी उतनी चर्चा पिछले कई चुनावों में नहीं हुई है। आयोग अपने कामकाज की वजह से भी चर्चा में बना रहा है। आयोग के कामकाज की वजह से ही चुनाव आयुक्त अशोक लवासा भी काफी नाराज रहे। वह इस कदर नाराज हैं कि वह वह किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक लवासा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखकर कहा है कि जब तक उनके असहमति वाले मत को ऑन रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा तब तक वह आयोग की किसी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। उधर, चुनाव आयुक्त लवासा की कथित चिट्ठी पर केंद्रीय चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने भी बयान जारी किया है। मोदी-शाह को क्लीन चिट के कई मामलों से असहमत    चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आचार संहिता की कई शिकायतों में चुनाव आयोग द्...
बापू के हत्यारे को साध्वी के बाद हेगड़े ने भी किया महिमामंडित, मोदी बोले- माफी नहीं

बापू के हत्यारे को साध्वी के बाद हेगड़े ने भी किया महिमामंडित, मोदी बोले- माफी नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः नाथूराम गोडसे पर हंगामा अभी थमा नहीं है। गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने के बाद अब मोदी सरकार में मंत्री अनंत हेंगड़े ने इस मामले में बयान देकर मामले को हवा दे दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आखिरकार 7 दशक बाद इस मुद्दे पर चर्चा तो शुरू हुई। वहीं बीजेपी नेताओं के बयान पर पार्टी ने किनारा कर लिया है और वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक के बाद एक ट्वीट कर कार्रवाई की बात कही। उधर, प्रज्ञा के अपने बयान पर माफी मांगने के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्रकार से कहा कि वह उनको कभी मन से माफ नहीं करेंगे। लेकिन बाकी नेता भी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। क्या कहा था अनंत हेगड़े ने   अनंत हेगड़े ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लिखा- मैं खुश हूं कि करीब 7 दशक के बाद आज की पीढ़ी नए बदलाव के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है। इस चर्चा को सुन आज नाथूराम ...
प्रियंका गांधी ने मोदी को बताया दुुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता, कहा- अच्छा होता अमिताभ को बना देते पीएम

प्रियंका गांधी ने मोदी को बताया दुुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता, कहा- अच्छा होता अमिताभ को बना देते पीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। आज शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जायेगा। इसी कड़ी में आज मिर्जापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नेता नहीं अभिनेता है। दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता प्रधानमंत्री बना। इससे अच्छा था अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना देते। कहा, झूठे वादे नहीं करती कांग्रेस   कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का मकसद सत्ता हासिल करना है। पीएम मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त किए अपने वायदों को पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है। लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ...
अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने विवादित बयानबाजी से बढ़ाया सियासी पारा..

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने विवादित बयानबाजी से बढ़ाया सियासी पारा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः गोडसे को लेकर सियासी माहौल गर्म है। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। आतंकवाद और हिंदू पर बयान देकर उन्होंने एक बहस को जन्म दे दिया है। फिलहाल एक बार फिर उन्होंने इसी मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि 'आतंकी हर धर्म में होते हैं। हम यह दावा नहीं कर सकते कि हमारा धर्म श्रेष्ठ है। हमने ऐसा नहीं किया। इतिहास आपको दिखाता है कि अतिवादी सभी धर्मों में होते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान हासन ने कहीं ये बातें   एमएनएम (मक्कल निधि मय्यम) पार्टी के संस्थापक कमल हासन ने राज्य के अरवाकुरिचि विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के प्रचार के दौरान कहा, 'मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता, लेकिन यदि वे मुझे गिरफ्तार करते हैं, तो इससे तनाव बढ़ेगा। लिहाजा यह मेरा अनुरोध नहीं, बल्कि सलाह है कि मुझे चुनाव प्रचार करने दिया जाए। ये भी पढ़ेंः फटाफट अपडेट करें अपना व्ह...