Saturday, October 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

महोबा के विकास पुरूष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबू लाल तिवारी का निधन, शोक की लहर

महोबा के विकास पुरूष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबू लाल तिवारी का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः बुंदेलखंड की राजनीति के वयोवृद्ध नेता एवं तीन बार के विधायक बाबूलाल तिवारी का निधन हो गया। उनकी उम्र 102 वर्ष बताई जा रही है। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि श्री तिवारी तीन बार कांग्रेस से विधायक रहे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। महोबा के विकास में रहा खास योगदान  बताया जाता है कि बुंदेली और आल्हा-ऊदल के इतिहास को विश्व तक पहुंचाने में स्वर्गीय तिवारी का सराहनीय योगदान रहा था। इसके साथ ही उन्होंने महोबा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय भी बनवाकर सरकार को दान दे दिया था। महोबा के विकास में स्व. तिवारी के योगदान को लोग कभी नहीं भूलेंगे। कांग्रेसी नेताओं समेत उनके परिचितों व समाजसेवियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। ये भी पढ़ेंः  बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर मंडल के चारों जिलों में काम तेज, द...
उरई में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़का आक्रोश, नारेबाजी करते हुए उरई-जालौन मार्ग पर पहुंचे ग्रामीण

उरई में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़का आक्रोश, नारेबाजी करते हुए उरई-जालौन मार्ग पर पहुंचे ग्रामीण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
ग्रमीणों के साथ बातचीत करते पुलिस अधिकारी। समरनीति न्यूज, उरईः शहर कोतवाली के कुकरगवां गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जाम भी लगाने का प्रयास किया। लेकिन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद प्रतिमा की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। समझाने पर माने ग्रामीण, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा  सीओ का कहना है कि ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। पुलिस शरारती तत्वों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव के बाहर सड़क के पास लगी अंबेडकर प्रतिमा की एक अंगुली टूटी हैं। जानकारी होने पर बाकी ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। प्रतिमा स्थल के...
बांदा में 16 साल के लड़के की ऐसी दर्दनाक मौत देखकर कांप गए लोग..

बांदा में 16 साल के लड़के की ऐसी दर्दनाक मौत देखकर कांप गए लोग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर में चक्की पर काम कर रहे युवक के साथ ऐसी अनहोनी हो गई कि परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक हादसे में 16 वर्षीय लड़के का सिर धड़ से अलग हो गया। युवक की इन हालात में हुई मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। गले का गमछा चक्की के पट्टे में फंसने से सिर धड़ से अलग   बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की कुसरेजा पुलिस चौकी के अतर्गत आने वाले सेमरी गांव में ललुआ यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि उनका बड़ा बेटा 16 साल का रोहित गांव के पूर्व प्रधान के भाई चुनकू पटेल की आटा चक्की में मजदूरी करता था। बताते हैं कि रोज की तरह बुधवार शाम को वह चक्की पर आटा पीसने के काम कर रहा था। ये भी पढ़ेंः GOOD NEWS: कैंसर मरीज के लिए मुंबई में रहना फ्री और खाने के देंगे होंगे बस 10 रुपए, एक संस्था की पहल शाम लगभ...
फिर फूंका कोतवाल का पुतला, बार महासभा की बैठक में फैसला- कोतवाल के तबादले से कम कुछ मंजूर नहीं

फिर फूंका कोतवाल का पुतला, बार महासभा की बैठक में फैसला- कोतवाल के तबादले से कम कुछ मंजूर नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=2HkIW6D2Ujw[/embedyt] न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली प्रभारी द्वारा साथी के साथ अभद्रता के मामले में बुधवार को भी वकीलों ने कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान बार महासभा की बैठक भी हुई। इस बैठक में तय किया गया कि कोतवाली प्रभारी के तबादले से कम कुछ मंजूर नहीं है। बैठक में बार अध्यक्ष के बाहर होने के कारण संचालन की जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामकृष्ण त्रिपाठी, रामस्वरूप सिंह तथा जागेश्वर यादव ने संभाली। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी की माफी की बात को वकीलों ने बैठक में किया खारिज   बैठक में तय किया गया कि अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत जारी रखेगा। इसके साथ ही कोतवाली प्रभारी का तबादला होने तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। ये भी पढ़ेंः बांदा में साथी से अभद्रत...
बांदा के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह बने एडीजी, बांदावासियों को दी नए साल की बधाई

बांदा के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह बने एडीजी, बांदावासियों को दी नए साल की बधाई

Breaking News, Today's Top four News, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह अब एडीजी यानी एडिश्नल डायरेक्टर जनरल बन गए हैं। हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ है। मध्यप्रदेश कैडर के तेज-तर्रार और सख्त अधिकारियों में गिने जाने वाले राजा बाबू सिंह को इंदौर की कमान मिल सकती है। बताते चलें कि श्री सिंह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इंदौर की मिल सकती है कमान   अबतक उनकी तैनाती जबलपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर थी। गृह जनपद बांदा से विशेष लगाव रखने वाले श्री सिंह जिले में रामकथा और दूसरे सामाजिक कार्यों को बढ़-चढ़कर कराते हैं। उनकी पहचान जिले में एक बड़े समाजसेवक के रूप में भी है। ये भी पढ़ेंः बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह ने संभाली एसएएफ के आईजी की जिम्मेदारी इस मौके पर बातचीत के दौरान उन्होंने बांदा के लोगों को नववर्ष की बधाई दी। कहा कि वह ईश्वर से कामना करते हैं कि बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए नया सा...
बांदा में साथी से अभद्रता पर भड़का वकीलों का गुस्सा, तबादले तक हड़ताल की चेतावनी के साथ फूंका कोतवाल का पुतला

बांदा में साथी से अभद्रता पर भड़का वकीलों का गुस्सा, तबादले तक हड़ताल की चेतावनी के साथ फूंका कोतवाल का पुतला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली प्रभारी द्वारा साथी के साथ कथित अभद्रता पर वकीलों का गुस्सा भड़क गया। कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कोतवाल आनंद सिंह का पुतला भी फूंका। इतना ही नहीं जजी मुख्य गेट पर प्रदर्शन और धरना देते हुए वकीलों ने आज पेशी पर आए बंदियों और पुलिस कर्मियों को भीतर नहीं घुसने दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन का कहना है कि अगर वकीलों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी को नहीं हटाया गया तो बार एसोसिएशन भी धरने में शामिल होकर बड़ा आंदोलन करेगी। कोतवाली में वकील प्रशांत सिंह से बदसलूकी का आरोप  बताया जाता है कि कुछ दिन पहले अधिवक्ता प्रशांत सिंह किसी काम से कोतवाली गए थे। वहां कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने किसी बात को लेकर उनके साथ बदसलूकी कर दी। इसी बात को लेकर आज अधिवक्ताओं ने यह प्रदर्शन किया। इसके बाद अध...
नववर्ष की पूर्व संध्या पर बांदा पुलिस की गुड न्यूजः भाइयों को गोली मारने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

नववर्ष की पूर्व संध्या पर बांदा पुलिस की गुड न्यूजः भाइयों को गोली मारने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग 5 दिन पहले मटौंध थाना क्षेत्र में दो भाइयों को गोली मारने वाले दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी की गुड न्यूज खुद पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन में एक प्रेसवार्ता में दी। श्री साहा ने बताया है कि बीती 26 दिसंबर की रात मटौंध के चांदनथोक इलाके में शराब पीने से मना करने पर अपराधियों ने दो भाइयों रतनलाल और बाराती लाल को गोली मार दी थी। वारदात के बाद घोषित हुआ था दोनों पर इनाम  इतना ही नहीं दोनों को गोली मारने के बाद गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इन अपराधियों ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाई थीं। दोनों भाइयों को इलाज के दौरान कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां दोनों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने मटौंध थाना प्रभारी शशि कुमार पांडे, उप निरीक्षक सुल्तान सिंह समेत क्राइम ब्रांच के प्रभारी श्री...
बांदा में कोर्ट मैरिज के 6 महीने बाद ही दंपति समेत महिला ने खा लिया जहर, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

बांदा में कोर्ट मैरिज के 6 महीने बाद ही दंपति समेत महिला ने खा लिया जहर, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर बनी रही। आखिरकर मौत से लड़ते-लड़के पति ने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एक अन्य महिला ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर जान दे दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखा दिया गया है। पति की मौत, पत्नी की हालत खतरे से बाहर    बताया जाता है कि कालिंजर के गुड़ाकला गांव के रहने वाले कुलदीप (28) ड्राइवर था। वह वाहन चलाकर अपनी जीविका चलाता था। बताते हैं कि लगभग छह महीने पहले ही जानकी (24) नाम की युवती से उसने शादी की थी लेकिन दोनों की ज्यादा समय तक बनी नहीं।  ये भी पढ़ेंः बांदा में हवस में अंधे ससुर ने दरिंदगी में नाकाम रहने पर बहू को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत  आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों ...
काल बनकर दौड़े ट्रकः बांदा में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत

काल बनकर दौड़े ट्रकः बांदा में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय से चंद किमी की दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। दोनों की बेहद दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल भी लेकर पहुंची। लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक बालू लदा हुआ था और चालक बेहद तेजी से वाहन चला रहा था। तिंदवारी के सैमरी के रहने वाले थे पिता-पुत्र   बताया जाता है कि तिंदवारी के सैमरी गांव के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद (60) आज बाइक से अपने सबसे छोटे बेटे अश्वनी (20) के साथ बांदा आए थे। यहां काम करके वह वापस अपने घर लौट रहे थे। दोनों पिता-पुत्र वापस लौटते समय बाइक से कुसरेजा पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे। कुछ दूर आगे जाने पर एक ट्रक ने साम...
बांदा में रेलवे टेक्निशियन ने पहले आंखों पर बांधा मफलर और फिर पटरी पर जाकर रख दिया सिर..

बांदा में रेलवे टेक्निशियन ने पहले आंखों पर बांधा मफलर और फिर पटरी पर जाकर रख दिया सिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय पर मालगोदाम के पास एक अजीबो-गरीब वाक्या ने सभी के होश उड़ा दिए। एक रेलवे रेलवे इलेक्ट्रिकल टेक्निशियन आंखों पर मफलर बांधकर रेलवे लाइन पर पहुंचा। दूर-दराज मौजूद लोग जबतक कुछ समझ पाते टेक्निशियन ने वहां से गुजर रही झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर के सामने अपना सिर पटरी पर रख दिया। राजस्थान में रहता है परिवार   ट्रेन से उनकी गर्दन कटकर अलग हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रेलवे में इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल विभाग में कार्यरत बल्लाराम मीणा (58) के रूप में हुई। वह शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में किराए के मकान पर अकेले कमरा लेकर रहते थे। उनका परिवार राजस्थान में रहता है। ये भी पढ़ेंः एनआईए की दिल्ली-यूपी में 16 ठिकानों पर छापेमारी, अमरोहा समेत अन्य जगहों से 10 संदिग्ध गिरफ्तार बताते हैं कि शनिवार दोपहर ड्यूटी के दौरान उन्होंने यह कदम उठाया। घटना...